Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»DMFT Fund Scam: झारखंड के जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट में ‘बड़ा घोटाला’, लगभग 1,500-2,000 करोड़ रुपये स्कैम का अनुमान, CBI से जांच की उठायी मांग
    Breaking News

    DMFT Fund Scam: झारखंड के जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट में ‘बड़ा घोटाला’, लगभग 1,500-2,000 करोड़ रुपये स्कैम का अनुमान, CBI से जांच की उठायी मांग

    News DeskBy News DeskOctober 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. झारखंड में मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) में ‘बड़े घोटाले’ का आरोप लगाते हुए झामुमो नीत सरकार में शामिल कांग्रेस से सवाल किया कि क्या यह उसके धन का स्रोत है. भाजपा ने डीएमएफटी में धन के कथित गबन की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग की. डीएमएफटी खान और खनिज विकास विनियमन संशोधन अधिनियम, 2015 के तहत एक गैर-लाभकारी निकाय के रूप में स्थापित ट्रस्ट है.

    भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने दावा किया कि डीएमएफटी में बड़ा घोटाला हुआ है. उन्होंने आरोप लगाया कि खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास के लिए निर्धारित धन का गबन किया गया है.
    सिन्हा ने कहा, ‘यह घोटाला लगभग 1,500 करोड़ रुपये से 2,000 करोड़ रुपये का होने का अनुमान है. इसके जरिए हेमंत सोरेन सरकार आदिवासियों को लूटने और आदिवासी इलाकों को दयनीय स्थिति में धकेलने की कोशिश कर रही है.

    भाजपा प्रवक्ता ने दावा किया कि अकेले बोकारो जिले के लिए निर्धारित 631 करोड़ रुपये में से 500 करोड़ रुपये का कोई हिसाब नहीं है. उन्होंने कहा कि यह घोटाला तब सामने आया जब कैग (भारत के नियन्त्रक एवं महालेखापरीक्षक)की रिपोर्ट आई और सूचना के अधिकार (आरटीआई) तहत मांगी गई जानकारी में इसकी पुष्टि हुई.

    CKP Rail Division के डिप्टी चीफ इंजीनियर चार लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, हावड़ा स्टेशन पर CBI की कार्रवाई, और दो लोग भी धराए

    सिन्हा ने कहा कि झारखंड उच्च न्यायालय ने इस संबंध में दाखिल एक याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को अपना जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है. भाजपा प्रवक्ता ने कहा,‘‘झारखंड में झामुमो, कांग्रेस और राजद (राष्ट्रीय जनता दल) सरकार चला रहे हैं. वे बिहार में चुनाव लड़ रहे हैं. कांग्रेस को जवाब देना होगा कि क्या वह इस घोटाले के जरिए अपने लिए धन इकट्ठा कर रही है.

    झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पिछले महीने बोकारो जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) में धन के गबन का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी. मरांडी के आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा था कि राज्य सरकार पूरे मामले की जांच कर रही है और जो भी जिम्मेदार होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

    Saraikela: JSSC भर्ती ठगी मामले में चौका पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पांचवां आरोपी चंदन कुमार रांची से गिरफ्तार

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    000 crore 000 करोड़ रुपये स्कैम का अनुमान 500-2 CBI से जांच की उठायी मांग DMFT Fund Scam: Jharkhand's District Mineral Foundation Trust faces a 'major scam' DMFT Fund Scam: झारखंड के जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट में ‘बड़ा घोटाला’ estimated to be worth around ₹1 with a demand for a CBI investigation. लगभग 1
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    CKP Rail Division के डिप्टी चीफ इंजीनियर चार लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, हावड़ा स्टेशन पर CBI की कार्रवाई, और दो लोग भी धराए

    July 26, 2026

    Saraikela: JSSC भर्ती ठगी मामले में चौका पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पांचवां आरोपी चंदन कुमार रांची से गिरफ्तार

    July 26, 2026

    Jamshedpur:टेल्को में नशेड़ी युवकों का खूनी तांडव, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, महिला समेत तीन घायल

    July 26, 2026
    Recent Post

    CKP Rail Division के डिप्टी चीफ इंजीनियर चार लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, हावड़ा स्टेशन पर CBI की कार्रवाई, और दो लोग भी धराए

    July 26, 2026

    Saraikela: JSSC भर्ती ठगी मामले में चौका पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पांचवां आरोपी चंदन कुमार रांची से गिरफ्तार

    July 26, 2026

    Jamshedpur:टेल्को में नशेड़ी युवकों का खूनी तांडव, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, महिला समेत तीन घायल

    July 26, 2026

    Jharkhand: JMM ने प्रधान के इस्तीफे को बताया ‘बस शुरुआत’, Congress ने ‘छात्रों की जीत’ करार दिया, BJP ने जेपीएससी परीक्षाओं में गड़बड़ियों को लेकर CM हेमंत का इस्तीफा मांगा

    July 26, 2026

    Protest Called Off: प्रधान के इस्तीफा और जेपी नड्डा से वार्ता के बाद CJP ने विरोध-प्रदर्शन खत्म करने की घोषणा की, घर लौटने लगे छात्र

    July 26, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group