Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»रामगढ़ में ट्रक पर लोड तीन करोड़ का डोडा जब्त, तस्कर और चालक गाड़ी खड़ी कर फरार
    Crime

    रामगढ़ में ट्रक पर लोड तीन करोड़ का डोडा जब्त, तस्कर और चालक गाड़ी खड़ी कर फरार

    News DeskBy News DeskDecember 31, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रामगढ़. रामगढ़ जिले की मांडू थाना पुलिस ने सोमवार को एक ट्रक से 102 बोरिया में करीब 19 क्विंटल 26 किलो डोडा बरामद किया है. पुलिस के अनुसार इसकी कीमत करीब तीन करोड़ रूपये है. इस डोडा को ट्रक में लोडकर हजारीबाग की ओर से रामगढ़ की ओर ले जाया जा रहा था. मिली जानकारी के अनुसार मांडू पुलिस को सोमवार को गुप्त सूचना मिली कि ट्रक ( पीबी23टी / 1707) में भारी संख्या में डोडा लदा हुआ है. वह रामगढ़ की ओर जा रही है. इसकी सूचना मिलते ही गश्ती में तैनात एएसआई दिलीप कुमार पासवान ने उक्त वाहन को पीछा किया. वाहन को पीछा करते देख चालक चालाकी करते हुए वाहन को हेसागढ़ा स्थित पेट्रोल पंप खड़ा कर दिया और नौ दो ग्यारह हो गया. बाद में पुलिस इसकी सूचना जिला मुख्यालय को दिया. इसके पश्चात प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक फौजन अहमद, थाना प्रभारी रामप्रवेश पासवान, पुआनि संतोष उरांव, रंजीत कुमार यादव, सदानंद प्रसाद, दिगम्बर पांडेय सभी सशस्त्र बल के साथ घटना स्थल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. साथ ही जब्त डोडा को मांडू पुलिस थाना ले आई और कागजी प्रक्रिया में जुट गई.

    हेसागढ़ा स्थित पेट्रोल पंप में जब्त हुए करोड़ों रुपये मूल्य का डोडा को वजन कराया गया. पुलिस के मौजूदगी में सभी बोरियों का वजन किया गया.

    Rail Accident: मालगाड़ी का इंजन और दो डिब्बे पटरी से उतरे, आसनसोल लाइन पर रेल सेवाएं घंटों रही बाधित

    डोडा जब्त मामले में ट्रक चालक चालाकी दिखाते हुए हेसागढ़ा स्थित पेट्रोल पंप में वाहन को खड़ा किया और वहां से भाग निकला. जिसका फुटेज पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया. पुलिस सीसीटीवी का फुटेज निकालकर छानबीन में जुट गई है. बताया जाता है कि डोडा लदे वाहन का एक अज्ञात कार स्कॉर्ट कर रहा था. इस दौरान कार में बैठे लोगों को इसकी भनक लगी. तुरंत डोडा तस्कर चालक वाहन खड़ा कर भागने की सलाह दी. इस पर चालक पंप में वाहन खड़ा कर रफू चक्कर हो गया. जिसका फोटो सीसीटीवी में कैद है. जब्त किए गए डोडा लदे ट्रक में मुरी और सोयाबिन भी लोड था. ट्रक में नीचे डोडा भरा बोरियां और उपर से मूरही और सोयाबिन से भरे बोरियां को रखा गया था. पुलिस ने सभी बोरियों को ट्रक से उतार कर एक एक बोरियों को वीडियो रिकार्डिंग करते हुए वजन करवाया. पुलिस के अनुसार 102 बोरिया में डोडा और 60 बोरिया में मुरही लदा हुआ है.

    Jharkhand SIR: JMM ने ‘असत्यापित’ और ‘विसंगति’ वाले मतदाताओं के लिए आसान एसआईआर सत्यापन की मांग की

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Doda worth three crores seized from a truck in Ramgarh smuggler and driver absconded after parking the vehicle
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail Accident: मालगाड़ी का इंजन और दो डिब्बे पटरी से उतरे, आसनसोल लाइन पर रेल सेवाएं घंटों रही बाधित

    June 24, 2026

    Jharkhand SIR: JMM ने ‘असत्यापित’ और ‘विसंगति’ वाले मतदाताओं के लिए आसान एसआईआर सत्यापन की मांग की

    June 24, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की पांच साल में 40,000 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय की योजना

    June 24, 2026
    Recent Post

    Rail Accident: मालगाड़ी का इंजन और दो डिब्बे पटरी से उतरे, आसनसोल लाइन पर रेल सेवाएं घंटों रही बाधित

    June 24, 2026

    Jharkhand SIR: JMM ने ‘असत्यापित’ और ‘विसंगति’ वाले मतदाताओं के लिए आसान एसआईआर सत्यापन की मांग की

    June 24, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की पांच साल में 40,000 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय की योजना

    June 24, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, टीसीएस, टाटा स्टील के शेयर में गिरावट

    June 24, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर पुलिस ने दिनकर कच्छप को किया गिरफ्तार, गैर-जमानती वारंट पर हुई कार्रवाई, कई मामलों में है आरोपी

    June 24, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group