Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर फोड़ा टैरिफ बम, लगाया 25 फीसदी Tariff; साथ में जुर्माना भी वसूलेगा अमेरिका
    Breaking News

    डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर फोड़ा टैरिफ बम, लगाया 25 फीसदी Tariff; साथ में जुर्माना भी वसूलेगा अमेरिका

    News DeskBy News DeskJuly 31, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    नई दिल्ली.  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 1 अगस्त से टैरिफ लगाने की घोषणा की है. डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी. ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रम्प ने कहा कि मित्र होने के बावजूद भारत और अमेरिका ने अपेक्षाकृत कम व्यापार किया है. 25 फीसदी टैरिफ लगाने के साथ अमेरिका ने भारत से जुर्माना वसूलने की भी बात कही है.

    इससे पहले, डोनाल्ड ट्रंप ने अपने भारत पर 20-25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का संकेत दिया था. उन्होंने नई दिल्ली पर अमेरिका पर किसी भी अन्य देश की तुलना में “सबसे ज्यादा टैरिफ” लगाने का आरोप लगाते हुए इस बड़े कदम की तैयारी की थी. लगभग 12 घंटे बाद, उन्होंने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ और अतिरिक्त जुर्माना लगाने की घोषणा की.

    उन्होंने पोस्ट में लिखा- “याद रखें, भारत हमारा मित्र है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में हमने उनके साथ अपेक्षाकृत कम व्यापार किया है क्योंकि उनके टैरिफ बहुत ज़्यादा हैं, दुनिया में सबसे ज़्यादा, और किसी भी देश की तुलना में उनके यहां सबसे कठोर और अप्रिय गैर-मौद्रिक व्यापार बाधाएं हैं.”

    ट्रंप ने मॉस्को के साथ भारत के सैन्य और ऊर्जा सहयोग की भी आलोचना की और भारत को रूस का सबसे बड़ा ऊर्जा खरीदार और हथियारों का एक प्रमुख ग्राहक बताया.

    डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा, “इसके अलावा, भारत ने हमेशा अपने सैन्य उपकरणों का एक बड़ा हिस्सा रूस से ही खरीदा है, और चीन के साथ, वे रूस के ऊर्जा के सबसे बड़े खरीदार हैं, ऐसे समय में जब हर कोई चाहता है कि रूस यूक्रेन में हत्याएं रोके – सब कुछ ठीक नहीं है! इसलिए भारत को 1 अगस्त से 25% टैरिफ़ और उपरोक्त के लिए जुर्माना देना होगा. इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद.”

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    अप्रैल में लगाया था 26% टैरिफ

    ट्रंप ने इससे पहले 2 अप्रैल को “पारस्परिक” व्यापार शर्तों की आवश्यकता का हवाला देते हुए भारतीय वस्तुओं पर 26% टैरिफ लगाया था. हालाँकि, इसके तुरंत बाद उन टैरिफ को निलंबित कर दिया गया था.

    अभी तक नहीं हो पाया भारत और अमेरिका के बीच समझौता

    भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील अभी तक नहीं हो पाई है. अमेरिका अपने अमीर किसानों के लिए भारत का बाजार चाहता है. लेकिन भारत अपने फैसलों पर अडिग है. दोनों देशों के बीच कई दौरों की बातचीत हो चुकी है. लेकिन अभी तक समझौता अंतिम रूप नहीं ले पाया है. अगले महीने अमेरिकी प्रतिनिधि मंडल ट्रेड डील को लेकर अगले दौर की बातचीत के लिए भारत आएगा.

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    इस महीने की शुरुआत में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा था कि भारत समय सीमा के आधार पर कोई व्यापार समझौता नहीं करता है और वह अमेरिका के साथ प्रस्तावित व्यापार समझौते को तभी स्वीकार करेगा जब वह अंतिम रूप से तैयार हो जाएगा, उचित रूप से संपन्न होगा और राष्ट्रीय हित में होगा.

    भारत सरकार ने अभी तक ट्रंप के बयान पर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है. अगर ये टैरिफ लागू होते हैं, तो पिछले एक दशक में लगातार बढ़े द्विपक्षीय व्यापार संबंधों पर इसका गहरा असर पड़ सकता है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Donald Trump drops tariff bomb on India imposes 25% tariff; America will also levy penalty
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026
    Recent Post

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group