Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»रांची के आश्रम में दोहरा हत्याकांड : भाजपा विधायक का दावा – झारखंड में साधु भी सुरक्षित नहीं
    Breaking News

    रांची के आश्रम में दोहरा हत्याकांड : भाजपा विधायक का दावा – झारखंड में साधु भी सुरक्षित नहीं

    News DeskBy News DeskMarch 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    रांची. झारखंड भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने शुक्रवार को विधानसभा में रांची के हालिया दोहरे हत्याकांड का मामला उठाया और आरोप लगाया कि झारखंड में साधु भी सुरक्षित नहीं हैं. सरकार ने उन्हें आश्वासन दिया कि अपराध में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
    रांची के चान्हो प्रखंड स्थित आनंद मार्ग आश्रम में बुधवार रात कुछ हमलावरों ने साधु मुकेश शाह और राजेंद्र यादव नामक एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. हटिया विधायक ने कहा कि हमलावर आश्रम में घुसे और दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी. जायसवाल ने कहा, ‘‘यह महज लूट का मामला नहीं हो सकता, क्योंकि आश्रम में ज्यादा संपत्ति नहीं है. इसका मकसद कुछ और है. झारखंड में साधु भी सुरक्षित नहीं हैं, लेकिन सरकार चुप है.’’
    भाजपा विधायक को जवाब देते हुए संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने सदन को बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोहरे हत्याकांड के सिलसिले में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. किशोर ने कहा, ‘‘दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं. मैं इस मामले में रांची एसएसपी से और जानकारी लूंगा. इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.’’
    पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि अपराध के पीछे मुख्य मकसद चोरी था.  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी घटना की आलोचना की.
    उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘झारखंड में रांची के चान्हो स्थित आनंद मार्ग आश्रम में लूटपाट और साधु की हत्या की घटना राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन की विफलता को दर्शाती है. आश्रमों और धार्मिक स्थलों को सुरक्षित रखना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए, लेकिन इस घटना ने यह साफ कर दिया कि कानून-व्यवस्था चरमरा चुकी है. अपराधी आश्रम के अंदर घुसकर न केवल लूटपाट करते हैं, बल्कि एक साधु और ग्रामीण की हत्या करके फरार हो जाते हैं.’’
    उन्होंने कहा, ‘‘झारखंड में धार्मिक स्थलों पर लगातार हमले हो रहे हैं, लेकिन सरकार इन घटनाओं को रोकने में असफल रही है. यदि जल्द ही सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो जनता का इस सरकार से भरोसा उठ जाएगा.’’
    इससे पहले, कांग्रेस विधायक रामेश्वर उरांव ने सदन का ध्यान रांची के सिरम टोली इलाके में एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर को लेकर आदिवासियों के विरोध की ओर आकर्षित किया. यह फ्लाईओवर कथित तौर पर एक आदिवासी धार्मिक स्थल सरना स्थल के बगल में बनाया जा रहा है.
    किशोर ने विधानसभाध्यक्ष से आंदोलनकारियों की मांग का आकलन करने के लिए सदस्यों की एक टीम गठित करने का आग्रह किया. सरना स्थल के बगल में बन रहे फ्लाईओवर के रैंप को हटाने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में लोगों ने रांची में मानव श्रृंखला बनायी.
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Double murder in Ranchi ashram: BJP MLA claims - Even sadhus are not safe in Jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: भाजपा नेता नीरज सिंह और विश्वनाथ मंडल तीन दिन के रिमांड पर, 72 घंटे और पूछताछ करेगी पुलिस, खुल सकते है हिमांशु हत्याकांड के कई राज

    July 10, 2026

    Jamshedpur : चार दिन में जांच की संख्या हर हाल में एक लाख तक पहुंचाएं, स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने मलेरिया प्रसार रोकने के दिये निर्देश

    July 10, 2026

    Chakulia: उपायुक्त राजीव रंजन ने चाकुलिया अंचल एवं प्रखंड कार्यालय का किया निरीक्षण, दिये ये निर्देश

    July 10, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: भाजपा नेता नीरज सिंह और विश्वनाथ मंडल तीन दिन के रिमांड पर, 72 घंटे और पूछताछ करेगी पुलिस, खुल सकते है हिमांशु हत्याकांड के कई राज

    July 10, 2026

    Jamshedpur : चार दिन में जांच की संख्या हर हाल में एक लाख तक पहुंचाएं, स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने मलेरिया प्रसार रोकने के दिये निर्देश

    July 10, 2026

    Chakulia: उपायुक्त राजीव रंजन ने चाकुलिया अंचल एवं प्रखंड कार्यालय का किया निरीक्षण, दिये ये निर्देश

    July 10, 2026

    Jamshedpur: कोल्हान DIG अनुरंजन किस्पोट्टा ने की हिमांशु हत्याकांड की समीक्षा, SIT को दिए ये निर्देश

    July 10, 2026

    Seraikella-Kharsawan: कफन ओढ़कर झारखंड आंदोलनकारियों का अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन भी जारी, सरकार से जल्द समाधान की मांग

    July 9, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group