Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Jamshedpur»Taranagar Visit DRM : टाटानगर स्टेशन पहुंचे डीआरएम, यात्री सुविधा और भीड़ नियंत्रण को लेकर व्यवस्था से दिखे असंतुष्ट, लगायी फटकार, जुगसलाई के नये फुट ओवरब्रिज का भी किया निरीक्षण
    Jamshedpur

    Taranagar Visit DRM : टाटानगर स्टेशन पहुंचे डीआरएम, यात्री सुविधा और भीड़ नियंत्रण को लेकर व्यवस्था से दिखे असंतुष्ट, लगायी फटकार, जुगसलाई के नये फुट ओवरब्रिज का भी किया निरीक्षण

    News DeskBy News DeskFebruary 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया गुरुवार को टाटानगर पहुंचे. उन्होंने यहां आकर भीड़ नियंत्रण की अब तक की गयी व्यवस्था को देखा. प्लेटफॉर्म नंबर तीन नंबर पर डीआरएम उतरे. इसके बाद वे सीधे प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंचे. उन्होंने वहां आते ही पार्सल एरिया के पास बंद गेट को देखकर भड़क गये. इसमें तत्काल कटर लगाने को कहा और वहां से गेट खोलकर सुरक्षा का इंतजाम करने को कहा. इस दौरान उनके साथ सीनियर डीसीएम आदित्य कुमार चौधरी, एरिया प्रबंधक अभिषेक सिंघल, रेल आरपीएफ के सीनियर सेफ्टी कमिश्नर पी शंकर कट्टी, असिस्टेंट कमांडेंट प्रतीक्षा सिंह, प्रभारी राकेश मोहन, उप स्टेशन अधीक्षक सुनील सिंह, स्टेशन प्रबंधक सुनील कुमार मौजूद थे.

    यात्रियों की सुरक्षा तथा भीड़-भाड़ को नियंत्रित करने को लेकर निरीक्षण करने पहुंचे डीआरएम पैदल फुट ओवरब्रिज के रास्ते बाहर पहुंचे, जहां स्थिति को देखकर भड़क उठे. वहां गंदगी थी, जिसको सफाई करायी गयी. डीआरएम प्लेटफॉर्म होते हुए स्टेशन के बाहर पार्किंग में बने यात्री नियंत्रण क्षेत्र का निरीक्षण किया. वहां इंजन के पीछे बने रास्ते को देखा, जहां इतनी गंदगी थी कि रेल डीआरएम सहित अन्य पदाधिकारी मुंह में रुमाल रखकर बाहर निकले. वहां से सीधे कंप्यूटर आरक्षण केंद्र पर पहुंचे.

    JSSC ने उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा की मॉडल उत्तर कुंजी जारी की, आपत्ति दर्ज करने के लिए मिलेगा एक अवसर

    सीनियर डीसीएम तथा रेलवे एरिया प्रबंधक वेटिंग लिस्ट तथा ऊपर लिखे गये शब्दों को स्पष्ट रूप में लिखने को कहा. यात्री सीधे टिकट काउंटर पर टिकट लेकर स्टेशन के अंदर प्रवेश करें, ऐसा इंतजाम करने को कहा गया. प्लेटफॉर्म के बाहर बने टेंट के नीचे निरीक्षण किया. वहां की व्यवस्था को ठीक करने, कुर्सियां रखने को कहा गया.

    Jharkhand : राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने झारखंड सरकार से ओबीसी से संबंधित शिकायतों पर मांगी रिपोर्ट

    जीआरपी थाना के पास आधा दर्जन दोपहिया वाहनों की पार्किंग को देखकर डीआरएम भड़क गये और तत्काल सारे वाहनों को जब्त करने को कहा. डीआरएम ने जुगसलाई में बन रहे नये फुटओवरब्रिज का भी निरीक्षण किया. इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने देखा कि किस तरह अप्रोच सड़क बनाया गया है. वहां से यात्री कैसे आयेंगे और जायेंगे, इसका इंतजाम को देखा और तत्काल इसको शुरू करने का आदेश दिया.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    appeared dissatisfied with the arrangements for passenger convenience and crowd control DRM reached Tatanagar station
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JSSC ने उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा की मॉडल उत्तर कुंजी जारी की, आपत्ति दर्ज करने के लिए मिलेगा एक अवसर

    April 22, 2026

    Jharkhand : राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने झारखंड सरकार से ओबीसी से संबंधित शिकायतों पर मांगी रिपोर्ट

    April 22, 2026

    Jharkhand Police Encounter : पूर्व पार्षद और जमीन कारोबारी की हत्या के आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर

    April 22, 2026
    Recent Post

    JSSC ने उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा की मॉडल उत्तर कुंजी जारी की, आपत्ति दर्ज करने के लिए मिलेगा एक अवसर

    April 22, 2026

    Jharkhand : राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने झारखंड सरकार से ओबीसी से संबंधित शिकायतों पर मांगी रिपोर्ट

    April 22, 2026

    Jharkhand Police Encounter : पूर्व पार्षद और जमीन कारोबारी की हत्या के आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर

    April 22, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 494.12 अंक लुढ़का

    April 22, 2026

    Jamshedpur : बहरागोड़ा के पानीपाड़ा गांव के निकट स्वर्णरेखा नदी से मिले बम को सेना ने किया डिफ्यूज, जोरदार धमाके के साथ आसमान में कई मीटर तक धुएं का उठा गुब्बार

    April 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group