Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»ड्रग्स माफियाओं की होगी खत्मा, पैडलर्स पर निगाहें : डीआईजी कोल्हान
    Headlines

    ड्रग्स माफियाओं की होगी खत्मा, पैडलर्स पर निगाहें : डीआईजी कोल्हान

    News DeskBy News DeskMay 10, 2022
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    ड्रग्स माफियाओं की होगी खत्मा, पैडलर्स पर निगाहें : डीआईजी कोल्हान

    ड्रग्स के नशे ने कोल्हान के हर एक कोने को प्रभावित कर दिया है। कोल्हान प्रमंडल के जमशेदपुर से आदित्यपुर, गम्हरिया, सरायकेला से लेकर चाईबासा तक ड्रग्स पैडलर्स ने नशे का जाल बिछा रखा है।
    हालांकि, कोल्हान के अलग-अलग क्षेत्रों में पुलिस हर हफ्ते छापेमारी कर ड्रग्स पैडलर्स को गिरफ्तार कर रही है, लेकिन सप्लाई चेन को नहीं तोड़ पाना अब भी पुलिस की चुनौती बनी हुई है।
    ड्रग्स पैडलर्स (माफिया) अब छोटे छोटे शहरों को निशाना बनाने में लगे है। कोल्हान के औद्योगिक नगरी जमशेदपुर व उससे सटे आदित्यपुर के बाद सरायकेला-खरसवां एवं पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में बीते दो वर्ष में ड्रग्स खरीद-बिक्री के कई मामले सामने आये है।
    इस दौरान अबतक पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है। हालांकि, शहर के युवा और युक्तियां भी नशे की गिरफ्त और चपेट में आ रहे है। ऐसे में देश का भविष्य नशे के भंवर में डूबता जा रहा है। गिरफ्तारी के बावजूद छोटे शहरों में नशे का व्यापार बेरोकटोक जारी है। इस कारण चोरी, छिनतई जैसे अपराध भी बढ़े है। कोल्हान के युवा अफीम और पोस्ता के बाद अब हेरोइन, स्मैक, ब्राउन शुगर, मेडिकेटेड टेबलेट्स व इंजेक्शन तक का सेवन करने लगे है।औद्योगिक नगरी जमशेदपुर व उससे सटे आदित्यपुर में नशे के इन आतंकियों ने छोटे-छोटे बच्चों से लेकर महिलाओं तक को अपना शिकार बना रहा है। इनमें 20 से 30 साल के युवा नशे का ज्यादा शिकार हो रहे हैं।जमशेदपुर में कोई ऐसा क्षेत्र बचा नहीं, जहां ड्रग्स पहुंचता नहीं। जी हां, सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर की मुस्लिम बस्ती के बाद जमशेदपुर के हर इलाके में ब्राउन शुगर का धंधा फैल गया है।
    इसके बाद पश्चिमी सिंहभूम में भी धंधा धड़ल्ले से जारी है और चलते-फिरते बे रोक टोके हो रहा है। हर जगह नशे की पुड़िया उपलब्ध है। ब्राउन शुगर के साथ गांजा की भी खरीद-बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। जिन-जिन इलाकों में नशे की पुड़िया की बिक्री हो रही है। उस इलाके में चोरी और छिनतई की घटनाएं अधिक हो रही हैं।नशे की सबसे कम कीमत की एक पुड़िया 100 रुपये की है। हर इलाके में नशे का सामान आसानी से उपलब्ध है। जितना रुपये उतना माल। जैसा ग्राहक वैसी कीमत। नशा युवाओं को गिरफ्त में लेता जा रहा हैं।समय-समय पर जमशेदपुर पुलिस कार्रवाई करती है और ड्रग्स बेचने वाले पकड़े भी जाते हैं, लेकिन सरगना का ना तो नाम सामने आता है और ना ही धंधा कैसे संचालित होता है और इसके पीछे कौन लोग है, उन्हें किसका संरक्षण प्राप्त है। इसका पता तक नहीं चल पाता है। या प्रशासन जानकर अनजान बनी रहती है ।परिणाम धंधा बेरोकटोक जारी रहता है।
    इन स्थानों पर होता है नशे का कारोबारः शहर के सीतारामडेरा स्थित उरांव बस्ती, छायानगर, कल्याणनगर, चंडीनगर, देवनगर, मानगो बस स्टैंड के आस-पास का क्षेत्र, बर्मामाइंस स्थित कैरेज कॉलोनी, चूना भठ्ठा बस्ती, भक्तिनगर, परसुडीह थाना के कीताडीह गाड़ीवान पट्टी इलाका, संजय नगर तालाब से सटा क्षेत्र, जुगसलाई में गौरीशंकर रोड, गरीब नवाज कॉलोनी और खरकई नदी तट से सटे बस्ती क्षेत्र, टेल्को का बारीनगर, मानगो आजादनगर और उलीडीह का क्षेत्र, सिदगोड़ा के कान्हू भठ्ठा और इसके आस-पास के क्षेत्र, डिमना लेक क्षेत्र, बिष्टुपुर का बाजार और धतकीडीह का इलाका।
    ड्रग्स अफीम तस्करों का तार यूपी से नेपाल तक जुड़ा हुआ है।  शहर के ड्रग्स अफीम तस्करों का तार यूपी से नेपाल तक जुड़ा है। वहीं डोडा की तस्करी चतरा, तमाड़ से लाकर जमशेदपुर, खड़गपुर से लेकर कोलकाता तक की जाती है। प्राप्त सूत्रों के अनुसार तमाड़ से खड़गपुर तक डोडा पहुंचाने का किरया 25 हजार रुपये लिया जाता है।
    जमशेदपुर पुलिस ने 6 अगस्त 2020 को गुप्त सूचना के आधार पर घाटशिला के पिपला के पास टाटा 407 वाहन से 8 बोरा में 150 किलोग्राम डोडा बरामद किया गया था। उसका बाजार मूल्य 7।5 लाख रुपये था।उसी दौरान टाटा टियागो कार से एक लाख रुपये का 250 ग्राम अफीम भी जब्त किया गया था। शहर से अफीम व डोडे की सप्लाई यूपी, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और पंजाब में की जाती है।जमशेदपुर पुलिस ने शहर के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर 16 फरवरी 2021 को 32 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें छह महिलाएं भी शामिल थी। इनके पास से 30 लाख कीमत की 400 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया था। गिरफ्तार सदस्यों में एक पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद का हसीउर रहमान भी शामिल था, जो ड्रग्स की सप्लाई करता था।
    एक ग्राम ब्राउन शुगर से 100 पुड़िया तैयार किया जाता है। वहीं यदि उसमें मिलावट कर दिया जाता है, तो वह 200 पुड़िया में तब्दील हो जाती है, जिसे लोगों के बीच करीब 100 से 200 रुपये तक बेचा जाता है।
    7 मईः आदित्यपुर थाना पुलिस ने 32.5 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन अपराधियों सादिक अंसारी, जाकिर हुसैन उर्फ ढांचा और सद्दाम हुसैन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।इनमें सादिक अंसारी और सद्दाम हुसैन पूर्व में भी ब्राउन शुगर के कारोबार में जेल जा चुका है। इनमें सादिक अंसारी मुख्य सप्लायर से माल खरीद कर ढांचा और सद्दाम हुसैन के माध्यम से मुस्लिम बस्ती में ब्राउन शुगर बेचता था।

    Jamshedpur: ग्रेजुएट कॉलेज परीक्षा केंद्र पर हंगामा, कई अभ्यर्थियों को गेट पर ही रोका, विरोध प्रदर्शन

    3 मईः जमशेदपुर की सितारामडेरा पुलिस ने छायानगर इलाके में छापेमारी करके ब्राउन शुगर बेचते हुये सुखराम मुंडा को गिरफ्तार किया था।ब्राउन शुगर के साथ सुखराम पर मामला दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने छायानगर के रहने वाले कुणाल मुंडा उर्फ चिल्ला, अजय यादव, पुटु मिश्रा और मंगल मुइया के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।
    29 अप्रैल को  कदमा पुलिस ने  बैकुंठ मंदिर के पास छापेमारी करके 13 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।
    गिरफ्तार युवकों में शशि कुमार गुप्ता के पास से 6 पुड़िया, अतुल सिंह के पास से 4 पुड़िया और अमन दीक्षित के पास से पुलिस ने 3 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया था।
    16 अप्रैल को आदित्यपुर पुलिस ने मुस्लिम बस्ती स्थित एच रोड में छापेमारी कर आजादनगर के इमरान अहमद को 58 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया था। इमरान ब्राउन शुगर के सेवन के साथ-साथ इसका व्यवसाय भी करता था।
    19 अप्रैलः जमशेदपुर से उत्तरप्रदेश के गोरखपुर जा रहा 1985 किलोग्रामम मादक पदार्थ (अफीम व डोडा) लोडेड ट्रक को उत्पाद विभाग ने बिहार के नवादा जिले से जब्त कर लिया था।ट्रक में फरही भुंजा की बोरियों के नीचे 106 बोरे में अफीम व डोडा छिपाकर रखा गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग एक करोड़ है।24 अप्रैल को पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल से शहर लायी जा रही ब्राउन शुगर की बड़ी खेप के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया था। जब्त किये गये 42 ग्राम ब्राउन शुगर की कीमत लगभग पांच लाख रुपये है।
    31 अगस्त 2020: ड्रग्स खरीद-बिक्री का पहला मामला चाईबासा जैसे छोटे शहर में सामने आया। ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में संलिप्त तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसमें मुफ्फसिल थाना के गुट्टूसाई निवासी अमन राज व अश्विनी झा एवं सदर थाना क्षेत्र के गड़ीखाना निवासी राकेश कुमार विश्वकर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, सभी के पास से ब्राउन शुगर की चार पुड़िया बरामद की गयी थी।
    4 मई 2021: चाईबासा पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का दूसरा मामला उजागर किया। इसमें पुलिस ने 50 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया था।गिरफ्तार लोगों में एक महिला लक्ष्मी सवैंया भी शामिल थी। वहीं रिचर्ड लोमग, विशाल एक्का व दीलिप सामड को पुलिस को पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया थाl कोल्हान डीआईजी श्री अजय लिंडा ने ड्रग्स मामले को गंभीरता से लेते हुए संवाददाता को बताया कि बड़े ड्रग पैडलर्स सप्लाई चेन को खत्म करने के लिए टीम बनाकर कार्य किया जा रहा है। लगतार छापामारी की जा रही है।
    एके मिश्र

    MBBS पाठ्यक्रम पूरा करने की समयसीमा फिर 10 वर्ष करने का प्रस्ताव, NMC ने मांगी राय

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Dig/kolhan
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: ग्रेजुएट कॉलेज परीक्षा केंद्र पर हंगामा, कई अभ्यर्थियों को गेट पर ही रोका, विरोध प्रदर्शन

    May 31, 2026

    MBBS पाठ्यक्रम पूरा करने की समयसीमा फिर 10 वर्ष करने का प्रस्ताव, NMC ने मांगी राय

    May 31, 2026

    Chaibasa. तांतनगर में पिता ने डंडे से पीट-पीटकर बेटी को मार डाला, आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पेड़ से बांधा

    May 31, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: ग्रेजुएट कॉलेज परीक्षा केंद्र पर हंगामा, कई अभ्यर्थियों को गेट पर ही रोका, विरोध प्रदर्शन

    May 31, 2026

    MBBS पाठ्यक्रम पूरा करने की समयसीमा फिर 10 वर्ष करने का प्रस्ताव, NMC ने मांगी राय

    May 31, 2026

    Chaibasa. तांतनगर में पिता ने डंडे से पीट-पीटकर बेटी को मार डाला, आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पेड़ से बांधा

    May 31, 2026

    Jharkhand BJP: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का दो दिवसीय झारखंड दौरा छह जून से, सात को युवाओं के साथ करेंगे संवाद

    May 31, 2026

    Petrol/Diseal: सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एटीएफ Export Tax घटाया, बदलाव एक जून से लागू

    May 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group