Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»घर जमाई ने ही की थी नानी-नतनी की हत्या, पुलिस ने उठाया हत्याकांड से राज
    Crime

    घर जमाई ने ही की थी नानी-नतनी की हत्या, पुलिस ने उठाया हत्याकांड से राज

    News DeskBy News DeskSeptember 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Dumka: दुमका के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां नानी और नतनी की हत्या की गई. एसपी पिताम्बर सिंह खेरवार ने प्रेसवार्ता में बताया कि हत्या के पीछे घरेलू विवाद था. आरोपी दामाद राजू सोरेन को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

    जानकारी के अनुसार, आमचूआ गांव में 70 वर्षीय सोना बास्की और उसकी नतनी सोना मुर्मू की हत्या कर दी गई. आरोपित राजू सोरेन घर जमाई था और अक्सर घरेलू मामलों में झगड़ा करता था. घटना वाले दिन राजू की पत्नी किसी रिश्तेदार के घर गई हुई थी. घर में नानी, नतनी और 6 महीने की बच्ची सो रही थी. आरोपित ने लकड़ी के टुकड़े से नानी और नतनी पर हमला किया और उनकी हत्या कर दी. बच्ची पूरी तरह सुरक्षित रही.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    एसपी ने बताया कि मृतक नतनी सोना मुर्मू की शादी डेढ़ साल पहले राजू सोरेन से हुई थी. वृद्धा सोना बास्की ने दामाद और नतनी को घर जमाई के तौर पर रखा था. आरोपी का विवाद घरेलू काम और पैसे को लेकर अक्सर होता था. हत्या के बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    पुलिस ने कहा कि राजू सोरेन के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है. घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है. प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि भविष्य में ऐसे मामलों को रोकने के लिए सुरक्षा और निगरानी बढ़ाई जाएगी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Dumka police revealed that the murderer of grandmother and granddaughter was the son-in-law. Jharkhand JHARKHAND HOT NEWS Jharkhand news झारखंड और आसपास की खबरें झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखंड समाचार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group