Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Result:विधानसभा उप-चुनाव के नतीजे—- ” 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों के उप-चुनाव में जाने कहां,किसने मारी बाजी, डुमरी (झारखंड )में कैसे जीती झामुमो?
    Headlines

    Result:विधानसभा उप-चुनाव के नतीजे—- ” 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों के उप-चुनाव में जाने कहां,किसने मारी बाजी, डुमरी (झारखंड )में कैसे जीती झामुमो?

    News DeskBy News DeskSeptember 9, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    विस्तार–
    जिन 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए उनमें भाजपा के पास तीन,झामुमो,कांग्रेस माकपा और सपा के पास एक -एक सीट थी l नतीजों के बाद जहां भाजपा ने माकपा से एक सीट छीन ली वहीं तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा से एक सीट छीन ली, झारखंड में सहानुभूति लहर पर सवार झामुमो ने अपनी सीट बरकरार रखीl उत्तराखंड में भाजपा बेहद कम अंतर से जीती, उत्तर प्रदेश में पूरी ताकत झोंकने के बाद भी बीजेपी चारों खाने चित्त हो गईl इस सब के बावजूद भाजपा ने अपनी तीन सीटों का आंकड़ा बरकरार रखा,केरल में कांग्रेस पुनः जीत गईl

    विश्लेषण–
    डुमरी विधानसभा सीट( झारखंड)- झारखंड की डुमरी विधानसभा सीट झामुमो की बेबी देवी जीतने में सफल रहींl उन्होंने आजसू की यशोदा देवी को हराकर यह जीत हासिल कीl बताते चलें कि डुमरी सीट पर बेबी देवी के पति स्वर्गीय जगन्नाथ महतो का दो दशक से वर्चस्व रहा है उनके निधन के बाद झामुमो ने बेबी देवी को मैदान में उतारा था l सहानुभूति लहर के साथ यह भी साबित हो गया कि इस सीट पर स्वर्गीय जगन्नाथ महतो का असर अभी भी बरकरार हैl

    धुपगुड़ी सीट (पश्चिम बंगाल)– पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी विधानसभा सीट पर टीएमसी के निर्मल चंद्र राय ने भाजपा की तापसी राय को 4313 वोट से हराया,यह सीट भाजपा विधायक विष्णु पांडे के निधन से खाली हुई थी,

    Jamshedpur Crime: नये SSP के पदभार संभालते ही जमशेदपुर में फिर चापड़बाजी, अपराधियों ने युवक पर किया जानलेवा हमला

    बागेश्वर सीट (उत्तराखंड )– उत्तराखंड की बागेश्वर विधानसभा सीट भाजपा विधायक चंदन रामदास के निधन के बाद खाली हुई थी, यहां से उनकी पत्नी भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने कांग्रेस प्रत्याशी वसंत कुमार को 2405 वोटो से हरायाl

    पुथुपल्ली सीट (केरल )– केरल की पुथुप्पल्ली विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार चाण्डी ओमान जीत गए, उन्होंने माकपा के जैक सी थॉमस को हरायाl

    Jamshedpur: हिमांशु हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, 2 आरोपी गिरफ्तार, 3 विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध; कई फरार आरोपियों की तलाश में चल रही छापेमारी

    बोक्सा नगर और धनपुर विधानसभा सीट (त्रिपुरा)– यहां दोनों विधानसभा सीटें सत्ताधारी भाजपा जीतने में सफल रही, बोक्सा नगर सीट माकपा विधायक समसुल हक के निधन के वजह से खाली हुई थीl

    घोसी विधानसभा सीट( उत्तर प्रदेश)– यहां सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को हराया, दारा सिंह चौहान की हार का मुख्य कारण उनका बार-बार दल बदलना रहाl
    अरविन्द

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    By election special
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur Crime: नये SSP के पदभार संभालते ही जमशेदपुर में फिर चापड़बाजी, अपराधियों ने युवक पर किया जानलेवा हमला

    July 3, 2026

    Jamshedpur: हिमांशु हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, 2 आरोपी गिरफ्तार, 3 विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध; कई फरार आरोपियों की तलाश में चल रही छापेमारी

    July 3, 2026

    Jamshedpur NEWS: हिमांशु सिंह हत्याकांड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का बड़ा आरोप, बोले- पुलिस मनगढ़ंत कहानी गढ़कर केस को भटका रही

    July 2, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur Crime: नये SSP के पदभार संभालते ही जमशेदपुर में फिर चापड़बाजी, अपराधियों ने युवक पर किया जानलेवा हमला

    July 3, 2026

    Jamshedpur: हिमांशु हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, 2 आरोपी गिरफ्तार, 3 विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध; कई फरार आरोपियों की तलाश में चल रही छापेमारी

    July 3, 2026

    Jamshedpur NEWS: हिमांशु सिंह हत्याकांड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का बड़ा आरोप, बोले- पुलिस मनगढ़ंत कहानी गढ़कर केस को भटका रही

    July 2, 2026

    Jamshedpur NEWS: बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सिंहभूम चैंबर का बड़ा कदम, मुख्यमंत्री के नाम ADG मनोज कौशिक को सौंपा ज्ञापन

    July 2, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा स्थित वायरलेस मैदान पार्क की बदहाल स्थिति पर जनप्रतिनिधियों ने उठाई आवाज, रेलवे  को सौंपा मांग पत्र

    July 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group