Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Durand Cup 2025: जमशेदपुर FC ने त्रिभुवन आर्मी एफसी को 3-2 से दी मात, निकिल बरला बने हीरो…
Breaking News

Durand Cup 2025: जमशेदपुर FC ने त्रिभुवन आर्मी एफसी को 3-2 से दी मात, निकिल बरला बने हीरो…

News DeskBy News DeskJuly 24, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur: डूरंड कप 2025 की धमाकेदार शुरुआत करते हुए जमशेदपुर एफसी ने ग्रुप-सी के पहले मुकाबले में नेपाल की त्रिभुवन आर्मी एफसी को 3-2 से शिकस्त दी. यह रोमांचक मुकाबला जमशेदपुर के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला गया.

जमशेदपुर की ओर से सार्थक गोलुई, मनवीर सिंह और निकिल बरला ने गोल दागे, जबकि त्रिभुवन आर्मी के लिए कप्तान जॉर्ज प्रिंस कार्की और अनंता तामांग ने स्कोर किया.

मैच की शुरुआत से ही जमशेदपुर एफसी ने आक्रामक तेवर दिखाए. चौथे ही मिनट में सार्थक गोलुई ने विपक्षी गोलकीपर की गलती का फायदा उठाते हुए टीम को शुरुआती बढ़त दिला दी. हालांकि, 26वें मिनट में त्रिभुवन आर्मी के कप्तान जॉर्ज कार्की ने शानदार गोल करके स्कोर बराबर कर दिया.

जवाबी हमले में, 30वें मिनट में मनवीर सिंह ने एक बेहतरीन टीम मूव को अंजाम देकर जमशेदपुर को फिर से बढ़त दिला दी. पहले हाफ के अंत तक स्कोर 2-1 रहा.

JAMSHEDPUR NEWS: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रस्तावित दौरे को लेकर डीसी और एसएसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

दूसरे हाफ में त्रिभुवन आर्मी ने वापसी की कोशिशें तेज कर दीं और 64वें मिनट में अनंता तामांग ने दूरी से जोरदार गोल करते हुए मुकाबले को फिर से बराबरी पर ला खड़ा किया.

हालांकि, 71वें मिनट में निकिल बरला ने सनान मोहम्मद के शानदार क्रॉस पर निर्णायक गोल दागते हुए जमशेदपुर को तीसरी बार बढ़त दिलाई, जो मैच के अंत तक कायम रही.

गौरतलब है कि जमशेदपुर एफसी के कोच खालिद जमील ने इस मुकाबले में पूरी तरह भारतीय खिलाड़ियों पर भरोसा जताया, और टीम के नए चेहरों ने उम्मीद से बढ़कर प्रदर्शन किया.

JAMSHEDPUR NEWS: स्वदेशी जागरण मंच ने मनाया संविधान गौरव दिवस, संविधान निर्माण और लोकतांत्रिक मूल्यों पर हुई चर्चा

इस जीत के साथ जमशेदपुर एफसी ने डूरंड कप 2025 में अपने नाम शुरुआती तीन अंक दर्ज किए और टूर्नामेंट में एक मजबूत संदेश दिया.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रस्तावित दौरे को लेकर डीसी और एसएसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

November 26, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: स्वदेशी जागरण मंच ने मनाया संविधान गौरव दिवस, संविधान निर्माण और लोकतांत्रिक मूल्यों पर हुई चर्चा

November 26, 2026

seraikela-kharsawan News:चक्रवाती तूफान के बाद डैम का जलस्तर बढ़ा, नीमडीह-कुकड़ू के गांवों में प्रशासन ने किया निरीक्षण

November 26, 2026
Recent Post

RAILWAY NEWS:सीएसएमटी-हावड़ा मेल और बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म में बदलाव, 26 नवंबर से नई व्यवस्था लागू

November 26, 2026

Tatanagar: टाटानगर से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द; कई के मार्ग में बदलाव, जानें फसलें की वजह?

November 26, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group