Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»रांची पुलिस की छापेमारी में जीडी गोयनका स्कूल से एक करोड़ 14 लाख 99 हजार रुपये बरामद
    Crime

    रांची पुलिस की छापेमारी में जीडी गोयनका स्कूल से एक करोड़ 14 लाख 99 हजार रुपये बरामद

    News DeskBy News DeskOctober 31, 2024Updated:October 31, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची. रांची पुलिस ने नामकुम थाना क्षेत्र के जीडी गोयनका स्कूल में बुधवार को छापेमारी के दौरान एक करोड़ 14 लाख 99 हजार 980 रुपये बरामद किए हैं. साथ ही पुलिस ने छापेमारी के दौरान विभिन्न ब्रांड के तीन विदेशी शराब की बोतल, एक अमेरिकन टूरिस्ट बैग और दो मोबाइल फोन बरामद जब्त किया है.

    रांची के उपायुक्त वरुण रंजन और एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने संयुक्त रुप से बुधवार रात संवाददाता सम्मेलन में बताया कि विधानसभा चुनाव के स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त संपन्न कराये जाने को लेकर लगातार की जा रही कार्रवाई के दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि नामकुम थाना क्षेत्र में संचालित जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल परिसर में चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने एवं मतदान में धन-बल का उपयोग करने के उद्देश्य से नकद रूपया छुपाकर रखा गया है, जो आदर्श आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है.

    Trade Union Strike: ट्रेड यूनियन की एक दिन की हड़ताल का सामान्य जनजीवन पर मिला-जुला असर, श्रमिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया

    एसएसपी ने बताया कि प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए ग्रामीण एसपी सुमित अग्रवाल के नेतृत्व में डीएसपी मुख्यालय अमर पांडेय, कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय, सिटी डीएसपी केवी रमण और फ्लाइंग स्क्वायड टीम को शामिल करते हुए एक छापेमारी टीम का गठन किया गया. छापेमारी टीम में करीब 100 की संख्या में सशस्त्र बल को शामिल किया गया. सूचना के सत्यापन के लिए छापेमारी के दौरान जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल की घेराबंदी करते हुए परिसर की सघन तलाशी ली गयी.

    Jharkhand: अदालत के बाद अब DC ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ायी गयी सुरक्षा, जांच में जुटी टीम

    इस दौरान स्कूल के अध्यक्ष मदन सिंह एवं विद्यालय के अन्य कर्मी उपस्थित थे. तलाशी के क्रम में उप-प्रधानाध्यापक के कमरे में लकड़ी के अलमीरा से काफी मात्रा में नकद राशि बरामद किया गया. बरामद रकम की गणना कैश काउंटिंग मशीन से किया गया. इस क्रम में 1,14,99,980 पाये गये. उक्त बरामद रुपये के संबंध में चुनाव आचार संहिता का उल्लघंन किये जाने के आरोप में नामकुम थाना में (कांड संख्या-419/24,) दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. बरामद रकम के वैध स्रोत के संबंध में पता किया जा रहा है. उक्त बरामदगी के संबंध में औपचारिक सूचना, आयकर विभाग को दी गयी है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    During the raid by Ranchi Police one crore 14 lakh 99 thousand rupees were recovered from GD Goenka School
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Trade Union Strike: ट्रेड यूनियन की एक दिन की हड़ताल का सामान्य जनजीवन पर मिला-जुला असर, श्रमिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया

    February 12, 2026

    Jharkhand: अदालत के बाद अब DC ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ायी गयी सुरक्षा, जांच में जुटी टीम

    February 12, 2026

    Chaibasa: चाईबासा कोर्ट ने नाबालिग के साथ बलात्कार के जुर्म में एक व्यक्ति को 21 साल कैद की सजा सुनायी

    February 12, 2026
    Recent Post

    Trade Union Strike: ट्रेड यूनियन की एक दिन की हड़ताल का सामान्य जनजीवन पर मिला-जुला असर, श्रमिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया

    February 12, 2026

    Jharkhand: अदालत के बाद अब DC ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ायी गयी सुरक्षा, जांच में जुटी टीम

    February 12, 2026

    Chaibasa: चाईबासा कोर्ट ने नाबालिग के साथ बलात्कार के जुर्म में एक व्यक्ति को 21 साल कैद की सजा सुनायी

    February 12, 2026

    Jamshedpur: गोलमुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नकली मसाला और खाद्य सामग्री के कारोबार का किया भंडाफोड़

    February 12, 2026

    Jharkhand Assembly: झारखंड के मंत्री-विधायकों को मिला टेबलेट, अब कहीं से, कभी भी विधानसभा की कार्यवाही में हो सकेंगे शामिल

    February 12, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group