Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»E-Voting: भारत में पहली बार निकाय चुनाव में मोबाइल से ‘ई-वोटिंग’ की दी गयी सुविधा, बिहार के 70.20 प्रतिशत मतदाताओं ने इस नयी व्यवस्था का किया इस्तेमाल
Breaking News

E-Voting: भारत में पहली बार निकाय चुनाव में मोबाइल से ‘ई-वोटिंग’ की दी गयी सुविधा, बिहार के 70.20 प्रतिशत मतदाताओं ने इस नयी व्यवस्था का किया इस्तेमाल

News DeskBy News DeskJune 29, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
Patna. बिहार शनिवार को स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान मोबाइल फोन आधारित ई-वोटिंग व्यवस्था लागू करने वाला पहला राज्य बन गया. राज्य चुनाव आयोग के शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी. राज्य चुनाव आयुक्त दीपक प्रसाद ने बताया कि ई-वोटिंग की अर्हता रखने वाले 70.20 प्रतिशत मतदाताओं ने इस नयी व्यवस्था का इस्तेमाल किया जबकि 54.63 प्रतिशत ने मतदान केन्द्रों पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया.
राज्य चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया, बिहार ने आज इतिहास रच दिया है. पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ीदयाल की निवासी बिभा कुमारी स्थानीय निकाय चुनाव के दौरान मोबाइल फोन के जरिए वोट डालने वाली देश की पहली व्यक्ति बन गईं.
उसने कहा, यह सुविधा, सुरक्षा और सशक्त भागीदारी का प्रतीक है. प्रसाद ने बताया कि छह नगर पंचायतों और नगरपालिका उपचुनावों में कुल 62.41 प्रतिशत मतदान हुआ. उन्होंने कहा कि सभी स्थानों पर चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुए.प्रसाद के मुताबिक सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक 489 मतदान केन्द्रों पर मतदान हुआ, जिसमें 538 उम्मीदवार मैदान में थे.
प्रसाद के मुताबिक ई-वोटिंग की शुरुआत का उद्देश्य मतदान प्रतिशत बढ़ाना और प्रक्रिया को अधिक समावेशी बनाना है. यह प्रणाली विशेष रूप से उन मतदाताओं के लिए तैयार की गई है, जिन्हें मतदान केंद्रों तक पहुंचने में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, जैसे कि बुजुर्ग, दिव्यांग, गर्भवती महिलाएं और प्रवासी.उन्होंने कहा कि केवल पूर्व-पंजीकृत उपयोगकर्ताओं को ही ई-वोटिंग मंच के माध्यम से मतदान करने की अनुमति है.
राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक जिन जिलों में नगर पंचायत और नगर निगम उपचुनाव हुए उनमें पटना, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, नालंदा, कटिहार, अररिया, सहरसा, पूर्वी चंपारण आदि शामिल हैं. आयोग ने बताया कि मतों की गिनती 30 जून को होगी.
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, परसुडीह से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते पांच युवक पकड़ाए

October 16, 2026

CBSE स्कूलों में औचक निरीक्षण की सिफारिश, केंद्रीय सूचना आयोग ने डमी दाखिलों पर जताई चिंता

October 16, 2026

Road Accident: दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, दो अन्य घायल

October 16, 2026
Recent Post

Jamshedpur Durga Puja: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, साकची में निकला फ्लैग मार्च

October 16, 2026

Chakardharpur: चक्रधरपुर में दुकान से मोबाइल चोरी कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 21 फोन बरामद

October 16, 2026

Jamshedpur: नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, परसुडीह से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते पांच युवक पकड़ाए

October 16, 2026

CBSE स्कूलों में औचक निरीक्षण की सिफारिश, केंद्रीय सूचना आयोग ने डमी दाखिलों पर जताई चिंता

October 16, 2026

Road Accident: दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, दो अन्य घायल

October 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group