Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Earthquake: 5 देश भूकंप से थर्राये, थाईलैंड और म्यांमा में 7.7 तीव्रता, 25 की मौत के बाद म्यांमा में आपातकाल, बांग्लादेश, कोलकाता व इंफाल में भी झटके
    Headlines

    Earthquake: 5 देश भूकंप से थर्राये, थाईलैंड और म्यांमा में 7.7 तीव्रता, 25 की मौत के बाद म्यांमा में आपातकाल, बांग्लादेश, कोलकाता व इंफाल में भी झटके

    News DeskBy News DeskMarch 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Bangkok/Dhaka/kolkata.म्यांमार-थाईलैंड समेत 5 देश आज भूकंप के झटकों से थर्रा उठे. म्यामांर में रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.7 मापी गई. म्यांमार में भूकंप के चलते 25 लोगों की मौत हो गयी. थाईलैंड और पड़ोसी म्यांमा में शुक्रवार दोपहर 7.7 तीव्रता का भूंकप महसूस किया गया. इसके कारण थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में निर्माणाधीन एक बहुमंजिला इमारत ढह गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि अबतक भूकंप की वजह से संभावित हताहतों की संख्या की जानकारी प्राप्त नहीं हुई है.

    वहीं म्यांमा ने भूकंप की वजह से छह क्षेत्रों और राज्यों में आपातकाल की घोषणा कर दी है. सोशल मीडिया पर प्रसारित एक नाटकीय वीडियो में एक बहुमंजिला इमारत, जिसके ऊपर एक क्रेन थी, धूल के गुबार के साथ ढहती नजर आ रही है, जबकि वहां मौजूद लोग चीखते-चिल्लाते हुए भाग रहे हैं.

    पुलिस ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि वे बैंकाक के लोकप्रिय चतुचक मार्केट के निकट घटनास्थल पर पहुंचे थे तथा उन्हें तत्काल इस बात की जानकारी नहीं थी कि इमारत ढहने के समय वहां कितने श्रमिक मौजूद थे.दोपहर में भूकंप के बाद 6.4 तीव्रता का एक और शक्तिशाली झटका आया। प्रशासन ने बैंकाक में लोगों से इमारतों से बाहर आने की अपील की और चेतावनी दी कि वे और अधिक भूकंप के झटके आने की आशंका के मद्देनजर बाहर ही रहें.

    SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर के ग्राम बांदुवा को दी उप स्वास्थ्य केंद्र की सौगात, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

    ढाका और चटगांव सहित बांग्लादेश के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार को 7.3 तीव्रता का भूकंप आया. इस दौरान किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है. बांग्लादेश मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर आए भूकंप का केंद्र बांग्लादेश सीमा के पास म्यांमा के मांडले में था.ढाका से भूकंप के केंद्र की दूरी 597 किलोमीटर है। समाचार वेबसाइट ‘प्रथम अलो’ ने मौसम विभाग के भूकंप अवलोकन एवं अनुसंधान केंद्र के कार्यवाहक अधिकारी मोहम्मद रुबायत कबीर के हवाले से बताया कि 7.3 तीव्रता वाले भूकंप को बड़ी भूकंपीय घटना के रूप में वर्गीकृत किया गया है.

    कोलकाता और आसपास के इलाकों में हल्के झटके महसूस किए. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, भूकंप के कारण शहर में जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है. मणिपुर में, भूकंप के झटकों के कारण इंफाल के थंगल बाजार में लोगों में दहशत फैल गई जहां कई पुरानी बहुमंजिला इमारतें हैं. पुलिस ने बताया कि अभी तक नुकसान की कोई सूचना नहीं है.

    Railway Fine:भारतीय रेलवे में जन विश्वास अधिनियम 2026 लागू, बिना टिकट यात्रा पर अब न्यूनतम ₹500 जुर्माना

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    7.7 magnitude in Thailand and Myanmar Earthquake: 5 countries shaken by earthquake emergency in Myanmar after 25 deaths Kolkata and Imphal tremors also felt in Bangladesh
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर के ग्राम बांदुवा को दी उप स्वास्थ्य केंद्र की सौगात, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

    July 23, 2026

    Railway Fine:भारतीय रेलवे में जन विश्वास अधिनियम 2026 लागू, बिना टिकट यात्रा पर अब न्यूनतम ₹500 जुर्माना

    July 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: बेलाजुड़ी में खुला निराश्रित बुजुर्गों का घर ‘करुणा’, सिविल सर्जन ने किया उद्घाटन

    July 23, 2026
    Recent Post

    SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर के ग्राम बांदुवा को दी उप स्वास्थ्य केंद्र की सौगात, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

    July 23, 2026

    Railway Fine:भारतीय रेलवे में जन विश्वास अधिनियम 2026 लागू, बिना टिकट यात्रा पर अब न्यूनतम ₹500 जुर्माना

    July 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: बेलाजुड़ी में खुला निराश्रित बुजुर्गों का घर ‘करुणा’, सिविल सर्जन ने किया उद्घाटन

    July 23, 2026

    Indian Railways Update :पनकी धाम स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग, 22 ट्रेनों के रूट और समय में बड़ा बदलाव

    July 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: नीट और 80 से अधिक पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का विशाल प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्रियों के इस्तीफे की मांग

    July 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group