

Jamshedpur. जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में सुबह-सुबह भूकंप का अहसास हुआ है. जमशेदपुर में धरती डोली तो लोग घरों से बाहर निकल आये. राज्य में कई जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किए हैं. जमशेदपुर में सुबह 9.12 बजे भूकंप के झटके महसूस हुए. हालांकि, अब तक इस बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है. झारखंड के खरसावा में भूकंप के झटकों की तीव्रता 4.3 थी.



