Site icon Lahar Chakra

Earthquake: पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में भूकंप के झटके; कोलकाता में सड़कों पर निकल आये लोग; बांग्लादेश में था केंद्र

Kolakata. बांग्लादेश के नरसिंगडी में शुक्रवार सुबह 10 बजे के करीब 5.7 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के कई स्थानों पर महसूस किए गए. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी.

आईएमडी ने बताया कि भूकंप पड़ोसी देश के नरसिंगडी से 13 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपश्चिम में सुबह 10 बजकर आठ मिनट पर आया और इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था.

कोलकाता और अन्य जिलों में कई लोग एहतियात के तौर पर सड़कों पर निकल आए. अभी किसी के घायल होने या नुकसान की कोई खबर नहीं है.

Exit mobile version