Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»East Central Railway: पहली बार ‘कवच‘ के साथ मानपुर-सरमाटांड रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन प्रारंभ
    Breaking News

    East Central Railway: पहली बार ‘कवच‘ के साथ मानपुर-सरमाटांड रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन प्रारंभ

    News DeskBy News DeskJanuary 30, 2026Updated:January 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    हाजीपुर:

    पूर्व मध्य रेल यात्री संरक्षा एवं सुरक्षा के प्रति सदैव तत्पर रहती है और इसके लिए नित नई तकनीकों का उपयोग भी करती रहती है। इसी क्रम में पूर्व मध्य रेल द्वारा ट्रेनों के संरक्षित परिचालन हेतु श्री छत्रसाल सिंह के नेतृत्व एवं दिशा निर्देश में आज दिनांक 30.01.2026 को डीडीयू-प्रधानखांटा रेलखंड पर 93.3 किमी लंबे मानपुर-सरमाटांड रेलखंड के मध्य चालू किया गया। इससे अब इस रेलखंड पर कवच के साथ ट्रेनों का परिचालन प्रारंभ कर दिया गया है ।

    इसी क्रम में आज 30.01.2026 को पहली ट्रेन नंबर 13305 सासाराम इंटरसिटी ने कवच वाले सेफ्टी फीचर्स के साथ सुबह 07.42 बजे सरमाटांड स्टेशन से खुलकर 09.35 बजे मानपुर स्टेशन पहुंची । इस दौरान हेड ऑन कोलिजन टेस्ट भी किया गया और ट्रेन 4259 मीटर की दूरी पर रूक गयी ।

    Jamshedpur: साकची में श्री श्री बाल मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में रामनवमी महोत्सव का आयोजन, पुरस्कृत हुए बच्चे

    विदित हो कि पूर्व मध्य रेल के 4238 रूट किमी पर कवच लगाया जाना है । इसमें लगभग 417 रूट किलोमीटर लंबे पं.दीनदयाल उपाध्याय जं.-मानपुर-प्रधानखांटा रेलखंड भारतीय रेल के दिल्ली-हावड़ा रेलखंड के व्यस्तम मार्ग का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है । यह रेलखंड उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड राज्य से होकर गुजरता है। इस रेलखंड पर 8 जंक्शन स्टेशन सहित कुल 77 स्टेशन, 79 लेवल क्रॉसिंग गेट और 07 इंटरमीडिएट ब्लॉक सिग्नल हैं । इस रेलखंड पर सभी प्रकार के मिश्रित यातायात यथा माल ढुलाई, मेल/एक्सप्रेस, पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन किया जाता है । वर्तमान में इस रेलखंड पर 130 किमी/घंटा की गति स्वीकृत है तथा मिशन रफ्तार के तहत इसे बढ़ाकर 160 किमी/घंटा करने हेतु कार्य किया जा रहा है।

    ‘कवच‘ एक टक्कर रोधी तकनीक है। यह प्रौद्योगिकी रेलवे को शून्य दुर्घटनाओं के अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद करेगी। यह प्रौद्योगिकी माइक्रो प्रोसेसर, ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम और रेडियो संचार के माध्यमों से जुड़ा रहता है । जैसे ही यह तकनीक एक निश्चित दूरी के भीतर उसी ट्रैक में दूसरी ट्रेन का पता लगाती है, तो ट्रेन के इंजन में लगे उपकरण के माध्यम से निरंतर सचेत करते हुए स्वचालित ब्रेक लगाने में सक्षम है ।

    Jamshedpur. NIT जमशेदपुर में तीन दिवसीय ‘इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन AI इंजीनियरिंग एंड इनोवेशन’ का शुभारंभ

    कवच प्रणाली मौजूदा सिग्नलिंग सिस्टम के साथ संपर्क बनाये रखता है तथा इसकी जानकारी परिचालन से जुड़े प्राधिकृत व्यक्तियों को निरंतर साझा करता रहता है। यह प्रणाली किसी भी आपात स्थिति में स्टेशन एवं लोको ड्राईवर को तत्काल कार्रवाई हेतु सचेत करने, साइड-टक्कर, आमाने-सामाने की टक्कर एवं पीछे से होने वाली टक्करों की रोकथाम करने में पूर्णतः सक्षम है । इसके साथ ही यह सिस्टम रोल बैक/फॉरवर्ड और रिवर्स मूवमेंट की स्थिति में लगातार सचेत करता है एवं समपार फाटकों की जानकारी स्वचलित सिटी के माध्यम से प्रदान करता है ।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    160 kmph train speed 160 किमी प्रति घंटा गति anti collision system train DDU Pradhankhanta section East Central Railway news GPS based train protection head on collision test railway Indian Railways Kavach Indian Railways safety technology Kavach enabled train operation KAVACH Safety System Manpur Sarmatanr rail section Mission Raftar passenger safety railway Pt Deen Dayal Upadhyaya Junction railway signaling system Sasaram Intercity Express train accident prevention Train No 13305 कवच कवच के साथ ट्रेन परिचालन कवच तकनीक टक्कर रोधी तकनीक ट्रेन दुर्घटना रोकथाम ट्रेन नंबर 13305 डीडीयू-प्रधानखांटा रेलखंड पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पूर्व मध्य रेल पूर्व मध्य रेल समाचार English Keywords: East Central Railway भारतीय रेलवे सुरक्षा मानपुर-सरमाटांड रेलखंड मिशन रफ्तार रेल यात्री सुरक्षा रेल संरक्षा तकनीक रेलवे सुरक्षा प्रणाली सासाराम इंटरसिटी ट्रेन हेड ऑन कोलिजन टेस्ट
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: साकची में श्री श्री बाल मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में रामनवमी महोत्सव का आयोजन, पुरस्कृत हुए बच्चे

    March 27, 2026

    Jamshedpur. NIT जमशेदपुर में तीन दिवसीय ‘इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन AI इंजीनियरिंग एंड इनोवेशन’ का शुभारंभ

    March 27, 2026

    Jharkhand Cricket: क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी, JSCA स्टेडियम को दो बड़े अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबलों की मिली मेजबानी

    March 27, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: साकची में श्री श्री बाल मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में रामनवमी महोत्सव का आयोजन, पुरस्कृत हुए बच्चे

    March 27, 2026

    Jamshedpur. NIT जमशेदपुर में तीन दिवसीय ‘इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन AI इंजीनियरिंग एंड इनोवेशन’ का शुभारंभ

    March 27, 2026

    Jharkhand Cricket: क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी, JSCA स्टेडियम को दो बड़े अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबलों की मिली मेजबानी

    March 27, 2026

    Jamshedpur: मानगो में आयशा पेट्रोल पंप के पास दो पक्षों में विवाद के बाद हंगामा, पुलिस ने भांजीं लाठियां, तो शांत हुए लोग

    March 27, 2026

    Jamshedpur News :ज्वारा पूजा व रामनवमी महोत्सव में शामिल हुए काले

    March 26, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group