
हाजीपुर:
श्रावणी मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर रेलवे द्वारा कई श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है । इसी कड़ी में रेलवे द्वारा बख्तियारपुर-मोकामा- किउल-झाझा-जसीडीह के रास्ते पटना और मधुपुर के मध्य प्रतिदिन 03556/03555 श्रावणी मेला स्पेशल तथा आरा और जसीडीह के मध्य साप्ताहिक 03270/03269 श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन किया जायेगा ।
1. गाड़ी सं. 03555/03556 मधुपुर-पटना-मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल (प्रतिदिनि)- गाड़ी सं. 03555 मधुपुर-पटना श्रावणी मेला स्पेशल 29.08.2026 तक प्रतिदिन मधुपुर से 20.30 बजे खुलकर 21.00 बजे जसीडीह, 21.37 बजे सिमुलतला, 22.25 बजे झाझा, 22.53 बजे जमुई, 22.33 बजे किउल, 22.43 बजे लक्खीसराय, 23.49 बजे अशोकधाम, 23.55 बजे मनकठा, अगले दिन 00.02 बजे डुमरी, 00.18 बजे बड़हिया, 00.40 बजे हाथीदह, 00.58 बजे मोकामा, 01.55 बजे बाढ़, 02.03 बजे अथमल गोला, 02.18 बजे बख्तियारपुर, 02.33 बजे खुसरूपुर, 02.50 बजे फतुहा, 03.15 बजे पटना साहिब, 03.़33 बजे राजेन्द्रनगर स्टेशनों पर रुकते हुए 04.05 बजे पटना जं. पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी सं. 03556 पटना-मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल 30.08.2026 तक प्रतिदिन पटना से 04.30 बजे खुलकर 04.40 बजे राजेन्द्रनगर, 05.00 बजे पटना साहिब, 05.15 बजे फतुहा, 05.30 बजे खुसरूपुर, 05.50 बजे बख्तियारपुर, 05.58 बजे अथमल गोला, 06.03 बजे बाढ़, 06.33 बजे मोकामा, 06.50 बजे हाथीदह, 07.10 बजे बड़हिया, 07.18 बजे डुमरी, 07.33 बजे मनकठा, 07.38 बजे अशोकधाम, 07.45 बजे लक्खीसराय, 07.58 बजे किउल, 08.25 बजे जमुई, 10.00 बजे झाझा, 10.25 बजे सिमुलतला एवं 10.50 बजे जसीडीह स्टेशनों पर रुकते हुए 12.15 बजे मधुपुर पहुंचेगी ।
2. गाड़ी सं. 03270/03269 आरा-जसीडीह-आरा श्रावणी मेला स्पेशल (साप्ताहिक) – गाड़ी सं. 03270 आरा-जसीडीह श्रावणी मेला स्पेशल 09.08.2026 से 30.08.2026 तक प्रत्येक रविवार को आरा से 00.15 बजे खुलकर 01.42 बजे दानापुर, 02.40 बजे पटना, 03.13 बजे पटना साहिब, 03.36 बजे फतुहा, 04.33 बजे बख्तियारपुर, 05.08 बजे बाढ़, 06.14 बजे मोकामा, 07.28 बजे अशोकधाम, 07.44 बजे किउल, 09.01 बजे जमुई, 10.45 बजे झाझा सहित अन्य सभी स्टेशनों पर रुकते हुए 12.10 बजे जसीडीह पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी सं. गाड़ी सं. 03269 जसीडीह-आरा श्रावणी मेला स्पेशल 09.08.26 से 30.08.26 तक प्रत्येक रविवार को जसीडीह से 12.30 बजे खुलकर 14.00 बजे झाझा, 14.36 बजे जमुई, 15.55 बजे किउल, 16.08 बजे अशोकधाम, 17.18 बजे मोकामा, 18.20 बजे बाढ़, 18.54 बजे बख्तियारपुर, 19.52 बजे फतुहा, 20.50 बजे पटना जं. एवं 21.23 बजे दानापुर सहित अन्य सभी स्टेशनों पर रुकते हुए 23.45 बजे आरा पहुंचेगी ।
