Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Elections»East Singhbhum Election: चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को 12 नवंबर को रवाना किया जायेगा, मिशन मोड में चल रही तैयारियां, जानें और क्या-क्या हो रहा
Elections

East Singhbhum Election: चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को 12 नवंबर को रवाना किया जायेगा, मिशन मोड में चल रही तैयारियां, जानें और क्या-क्या हो रहा

News DeskBy News DeskNovember 10, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिला के सभी छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 13 नवंबर को होनेवाले मतदान के लिए चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को 12 नवंबर को रवाना किया जायेगा. जिसकी तैयारियां मिशन मोड में चल रही हैं. इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल, परियोजना निदेशक आइटीडीए दीपांकर चौधरी एवं पोटका के आरओ अनिकेत सचान, जमशेदपुर पूर्वी के आरओ शताब्दी मजूमदार, जमशेदपुर पश्चिम के आरओ भगीरथ, प्रसाद, जुगसलाई के आरओ राहुलजी आनंदजी सामग्री कोषांग की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे.

इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं सभी आरओ ने मतदानकर्मियों के लिए तैयार किए जा रहे सामानों की पैकेजिंग को देखा, पैकेट में मौजूद सामानों की जानकारी ली, सामग्रियों की गुणवत्ता भी देखी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन कार्यों में प्रयुक्त होने वाले किसी भी सामग्री की कोई कमी नहीं हो, जिससे मतदान दल को कोई समस्या आये.

Rail Board ने Station Master के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष की

उन्होंने पैकेजिंग से पहले एसओपी के अनुसार सभी समाग्रियों को पैकेट में रखने का निर्देश दिया. उन्होंने चुनाव में पीठासीन पदाधिकारी की अनुदेश पुस्तिका, इवीएम की अनुदेश पुस्तिका, विभिन्न प्रकार के प्रपत्र, स्टेच्यूररी एवं नन स्टेच्यूररी पैकेट के लिफाफे, मेडिकल किट, पेन, पिन, अमिट स्याही, मेटल सील, विभिन्न प्रकार के पोस्टर व अन्य महत्वपूर्ण सामग्रियों की गहनता से जांच की तथा पैकेट की जांच कर अन्य महत्वपूर्ण सामग्रियों का भी मिलान किया. साथ ही उन्होंने कोषांग के नोडल पदाधिकारी को निर्देशित किया कि इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कोई भी सामग्री किसी मतदान दल को अप्राप्त नहीं हो.

Monsoon Rain: मानसून पूरे देश से लौटा, इस साल औसत से 12.6 प्रतिशत कम 759.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Rail Board ने Station Master के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष की

October 17, 2026

Monsoon Rain: मानसून पूरे देश से लौटा, इस साल औसत से 12.6 प्रतिशत कम 759.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज

October 17, 2026

New Sports Car: मस्क की टेस्ला ने पेश की हवा में उछलने, पलटी मारने वाली नई स्पोर्ट्स कार ‘रोडस्टर’, उत्पादन 2028 से पहले शुरू होने की उम्मीद

October 17, 2026
Recent Post

Rail Board ने Station Master के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष की

October 17, 2026

Monsoon Rain: मानसून पूरे देश से लौटा, इस साल औसत से 12.6 प्रतिशत कम 759.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज

October 17, 2026

New Sports Car: मस्क की टेस्ला ने पेश की हवा में उछलने, पलटी मारने वाली नई स्पोर्ट्स कार ‘रोडस्टर’, उत्पादन 2028 से पहले शुरू होने की उम्मीद

October 17, 2026

Jharkhand SIR: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत दावा एवं आपत्ति की प्रक्रिया जारी, 31 अक्तूबर तक अंतिम मौका

October 17, 2026

Jharkhand: सहायक जेलर के 84 पदों के लिए 56,304 दावेदार, 28 अक्टूबर से फिजिकल टेस्ट, 13 नवंबर तक पूरी होगी प्रक्रिया

October 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group