Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»पूर्वी सिंहभूम : कांग्रेस जिला अध्यक्ष की घोषणा होते ही उपाध्यक्ष बबलू झा ने खोला मोर्चा, नेतृत्व को दिया 3 दिन का अल्टीमेटम
    Headlines

    पूर्वी सिंहभूम : कांग्रेस जिला अध्यक्ष की घोषणा होते ही उपाध्यक्ष बबलू झा ने खोला मोर्चा, नेतृत्व को दिया 3 दिन का अल्टीमेटम

    News DeskBy News DeskOctober 5, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर.  झारखंड कांग्रेस ने इस बार संगठन सृजन अभियान के तहत राज्य के डेढ़ दर्जन से अधिक जिलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की है. पार्टी ने यह फेरबदल संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी चुनावों से पहले कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के उद्देश्य से किया है. हालांकि जिला अध्यक्षों की सूची जारी होते ही पूर्वी सिंहभूम में विरोध के स्वर तेज हो गये है.

    जिला उपाध्यक्ष बबलू झा ने नेतृत्व के खिलाफ सबसे पहले बगावती तेवर अख्तियार किया है. रविवार को उन्होंने बयान जारी कर कहा कि पूर्वी सिंहभूम में पर्यवेक्षक के पैनल लिस्ट को दरकिनार कर अध्यक्ष का चयन किया गया है जो सरासर गलत है. जिला में संगठन सृजन अभियान में भी गंभीर अनियमितताएं की गयी है.

    बबलू झा ने कांग्रेस के शीर्ष नेता के बयानों का हवाला देकर कहा कि अन्याय और षड्यंत्र के खिलाफ आवाज उठाने की बात राहुल गांधी ने बार-बार कही है अब वह उसे साकार करने जा रहे हैं. वह और उनका परिवार कई दशकों से कांग्रेस पार्टी के विचारधारा को अपने खून पसीने एवं तन मन धन से सींचा हैं, इसीलिए वह इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएंगे.

    JAMSHEDPUR NEWS : जिला आयुष समिति की बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों तक आयुष सेवाएं पहुंचाने के निर्देश, धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू

    बबलू झा ने नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि पूर्वी सिंहभूम में संगठन सृजन अभियान में गंभीर अनियमितताएं की गई हैं.  केशव कमलेश महतो, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं के राजू झारखंड ने हारे हुए भागे हुए धनवान बडे नेताओं के दबाव मे तथ्यों के साथ छेड़छाड़ कर गलत निर्णय करवा लिया है.

    पहली बार एआईसीसी द्वारा नियुक्त प्रभारी अनंत पटेल के द्वारा पूर्वी सिंहभूम जिला के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक के पैनल लिस्ट को दरकिनार कर अध्यक्ष की चयन किया गया है जो गलत है.  बबलू झा ने बयान जारी कर झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं झारखंड प्रभारी से अनुरोध किया है वह पर्यवेक्षकों द्वारा बनाई गई सूची को 3 दिनों के आंदर सार्वजनिक करें अन्यथा वह लोकतांत्रिक तरीके से अनशन, काला झंडा, पुतला दहन कर उनके निर्णय का पुरजोर विरोध दर्ज करायेंगे.

    JAMSHEDPUR NEWS : JNAC क्षेत्र में पार्किंग शुल्क को लेकर नगर आयुक्त ने दी स्पष्ट जानकारी, 4 पार्किंग समूहों की बंदोबस्ती बाकी

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    East Singhbhum: As soon as the Congress district president was announced Jamshedpur JAMSHEDPUR HOT NEWS Jamshedpur news Vice President Bablu Jha opened a front and gave a 3-day ultimatum to the leadership. जमशेदपुर की खबर जमशेदपुर की राजनीति जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर समाचार जमशेदपुरऔर आसपास की खबरें झारखंड की खबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS : जिला आयुष समिति की बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों तक आयुष सेवाएं पहुंचाने के निर्देश, धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू

    September 9, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : JNAC क्षेत्र में पार्किंग शुल्क को लेकर नगर आयुक्त ने दी स्पष्ट जानकारी, 4 पार्किंग समूहों की बंदोबस्ती बाकी

    September 9, 2026

    DHANBAD NEWS : रेलवे अधिकारी क्लब में शिक्षक दिवस समारोह, जैक एंड जिल मॉन्टेसरी स्कूल के शिक्षक हुए सम्मानित

    September 9, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS : जिला आयुष समिति की बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों तक आयुष सेवाएं पहुंचाने के निर्देश, धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू

    September 9, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : JNAC क्षेत्र में पार्किंग शुल्क को लेकर नगर आयुक्त ने दी स्पष्ट जानकारी, 4 पार्किंग समूहों की बंदोबस्ती बाकी

    September 9, 2026

    DHANBAD NEWS : रेलवे अधिकारी क्लब में शिक्षक दिवस समारोह, जैक एंड जिल मॉन्टेसरी स्कूल के शिक्षक हुए सम्मानित

    September 9, 2026

    DHANBAD NEWS : मुगमा-कालुबथान के बीच ऑटो सिग्नलिंग कार्य, 15 और 16 सितंबर को चार ट्रेनें रहेंगी रद्द

    September 9, 2026

    CHAIBASA NEWS :कोल्हान विश्वविद्यालय में समावेशी लोकतंत्र एवं मतदाता पंजीकरण पर विशेष व्याख्यान, विद्यार्थियों को किया जागरूक

    September 9, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group