Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»‘Economics’ Nobel Prize: रॉबर्ट ई हॉल, माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार
Headlines

‘Economics’ Nobel Prize: रॉबर्ट ई हॉल, माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार

News DeskBy News DeskOctober 12, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Stockholm. अमेरिकी मूल के अर्थशास्त्रियों रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को व्यापक आर्थिक स्थिरता के लिए नीतियां बनाने के सूक्ष्म आर्थिक आधारों पर किए गए कार्य के लिए सोमवार को अर्थशास्त्र का नोबेल स्मृति पुरस्कार देने की घोषणा की गई। हॉल कैलिफोर्निया स्थित स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से जुड़े हैं, जबकि वुडफोर्ड न्यूयॉर्क स्थित कोलंबिया विश्वविद्यालय में हैं। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने स्टॉकहोम में अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा की। आर्थिक विज्ञान पुरस्कार समिति के प्रमुख जॉन हैसलर ने एक बयान में कहा, पुरस्कार विजेताओं के काम ने हमें उन मॉडल के लिए एक स्थिर सैद्धांतिक आधार दिया है, जिनका इस्तेमाल अब दुनिया भर के केंद्रीय बैंक और सरकारें करती हैं।

Jamshedpur: सीतारामडेरा, भालूबासा, बर्मामाइंस और परसुडीह में कई अवैध शराब ठिकानों पर छापा, 320 लीटर महुआ शराब जब्त, आरोपियों पर केस दर्ज करने की तैयारी

नोबेल पुरस्कार 19वीं सदी के स्वीडिश कारोबारी और रसायनशास्त्री अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में दिया जाता है। डायनामाइट के आविष्कारक नोबेल ने पांच नोबेल पुरस्कारों की स्थापना की थी। पिछले साल तीन शोधकर्ताओं को कारोबारी नवाचार के अध्ययन के लिए यह पुरस्कार दिया गया था। उन्होंने बताया था कि किस तरह नए उत्पाद और नवाचार पुरानी कंपनियों को पीछे छोड़ते हुए आर्थिक वृद्धि एवं मानव कल्याण को बढ़ावा देते हैं। अर्थशास्त्र का पुरस्कार तकनीकी रूप से मूल पांच नोबेल पुरस्कारों में शामिल नहीं है, लेकिन इसे अन्य पुरस्कारों के साथ ही 10 दिसंबर को प्रदान किया जाता है।

Saraikela: टाटा-रांची एनएच-33 पर चांडिल गोलचक्कर के पास से दुकानों को हटाने की मांग पर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन

पिछले सप्ताह चिकित्सा, भौतिकी, रसायन विज्ञान, साहित्य और शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की गई थी। इस साल पुरस्कार राशि 1.2 करोड़ स्वीडिश क्रोनर (करीब 12 लाख अमेरिकी डॉलर) है। यह राशि किसी एक व्यक्ति, छोटे समूह या संगठन को पुरस्कार दिए जाने की स्थिति में भी समान रहती है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: सीतारामडेरा, भालूबासा, बर्मामाइंस और परसुडीह में कई अवैध शराब ठिकानों पर छापा, 320 लीटर महुआ शराब जब्त, आरोपियों पर केस दर्ज करने की तैयारी

October 13, 2026

Saraikela: टाटा-रांची एनएच-33 पर चांडिल गोलचक्कर के पास से दुकानों को हटाने की मांग पर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन

October 13, 2026

Congress Supreme court March: राहुल, खरगे, अन्य नेताओं ने एसआईआर ‘अनियमितताओं’ को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की

October 13, 2026
Recent Post

Dhalbhumgarh: धालभूमगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात, भाई ने अपनी दो सगी बहनों की कुल्हाड़ी से कर दी हत्या

October 13, 2026

Jamshedpur: इंटर-कॉलेज स्पोर्ट्स फेस्ट 2026 में NIT जमशेदपुर और XLRI संयुक्त रूप से पुरुष ओवरऑल चैंपियन

October 13, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group