Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»ED Big Action: ईडी ने Bhojpur के संदेश निर्वाचन क्षेत्र की RJD विधायक किरण देवी और उनके परिवार की 21 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की
    Bihar

    ED Big Action: ईडी ने Bhojpur के संदेश निर्वाचन क्षेत्र की RJD विधायक किरण देवी और उनके परिवार की 21 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की

    News DeskBy News DeskOctober 10, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कहा कि उसने धनशोधन जांच के तहत राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधायक किरण देवी, उनके पति एवं पूर्व विधायक अरुण यादव और कुछ संबंधित संस्थाओं की 21 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की है. धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक आदेश जारी होने के बाद बिहार के भोजपुर जिले के ग्राम अगियांव और पटना के पॉश इलाकों में स्थित 46 अचल संपत्तियों के साथ-साथ दो करोड़ रुपये की बैंक राशि को कुर्क किया गया है.

    एजेंसी ने कहा कि कुर्क की गई संपत्ति की कुल कीमत 21.38 करोड़ रुपये है, जो अरुण यादव, किरण देवी, अरुण यादव के बेटों राजेश कुमार और दीपू सिंह और उनकी पारिवारिक कंपनी ‘किरण दुर्गा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड’ की है. किरण देवी लालू प्रसाद के नेतृत्व वाली राजद की मौजूदा विधायक हैं, जो भोजपुर के संदेश निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं. अरुण यादव ने 2015 से 2020 तक इस सीट का प्रतिनिधित्व किया था.

    Hot Weather Alert : जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में 19-20 अप्रैल को पड़ेगी भीषण गर्मी, चलेगी लू, IMD ने जारी की चेतावनी

    संघीय एजेंसी ने एक बयान में आरोप लगाया कि अरुण यादव ने ‘‘आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होकर और अपने पद का दुरुपयोग करके अपराध से भारी मात्रा में धन अर्जित किया तथा अपराध के धन को नकदी के माध्यम से संपत्ति अर्जित करने, आलीशान आवास बनाने तथा अपनी वैध आय की आड़ में उसे अपने बैंक खातों में जमा करने में छिपाया. अरुण यादव और उनके परिवार के खिलाफ धनशोधन का मामला बिहार पुलिस द्वारा पूर्व विधायक के खिलाफ ‘‘जघन्य अपराधों, अवैध रेत खनन और रेत की बिक्री’’ में कथित संलिप्तता के आरोप में दर्ज चार प्राथमिकियों से सामने आया है.

    Chaibasa :पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी ‘सेल’ को दी 20 अप्रैल से ‘चक्का जाम’की धमकी

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    ED Big Action: ED attaches property worth Rs 21 crore of RJD MLA Kiran Devi and her family from Sandesh constituency of Bhojpur
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hot Weather Alert : जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में 19-20 अप्रैल को पड़ेगी भीषण गर्मी, चलेगी लू, IMD ने जारी की चेतावनी

    April 17, 2026

    Chaibasa :पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी ‘सेल’ को दी 20 अप्रैल से ‘चक्का जाम’की धमकी

    April 17, 2026

    Appointed Lokayukta: झारखंड हाइकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अमिताभ कुमार गुप्ता राज्य के लोकायुक्त नियुक्त

    April 17, 2026
    Recent Post

    Hot Weather Alert : जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में 19-20 अप्रैल को पड़ेगी भीषण गर्मी, चलेगी लू, IMD ने जारी की चेतावनी

    April 17, 2026

    Chaibasa :पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी ‘सेल’ को दी 20 अप्रैल से ‘चक्का जाम’की धमकी

    April 17, 2026

    Appointed Lokayukta: झारखंड हाइकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अमिताभ कुमार गुप्ता राज्य के लोकायुक्त नियुक्त

    April 17, 2026

    Jharkhand Crime : महिला के साथ पड़ोसी ने किया बलात्कार,आरोपी रात में खिड़की तोड़कर घर में घुसा था, गिरफ्तार

    April 17, 2026

    Share Bazar : वैश्विक संकेतों के बीच शेयर बाजार में उछाल, Sensex 177.52 अंक चढ़कर 78,166.20 पर पहुंचा

    April 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group