Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»ED’ Entry in JSSC/JPSC Scam: ईडी ने जेएसएससी-सीजीएल सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में ‘अनियमितताओं’ से जुड़े मामले की शुरू की जांच
    Breaking News

    ED’ Entry in JSSC/JPSC Scam: ईडी ने जेएसएससी-सीजीएल सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में ‘अनियमितताओं’ से जुड़े मामले की शुरू की जांच

    News DeskBy News DeskAugust 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड में जेएसएससी-सीजीएल सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के आयोजन में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय एजेंसी ने राज्य पुलिस के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) की ओर से दर्ज प्राथमिकी, कुछ अन्य शिकायतों और आरोपपत्रों का संज्ञान लेते हुए धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत जांच शुरू की है। उन्होंने कहा कि ईडी जल्द ही आगे की कार्रवाई शुरू कर सकती है, जिसमें सबूत जुटाना, मामलों से जुड़े लोगों को पूछताछ के लिए समन भेजना और संभवतः आरोपियों की संपत्ति जब्त करना शामिल है। झारखंड में छात्र जेएसएससी-सीजीएल (झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा) सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग को लेकर पिछले 16 दिन से विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।

    प्रदर्शनकारी झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) में व्यापक सुधार की भी मांग कर रहे हैं। वे 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा सहित कई भर्ती परीक्षाओं को रद्द करने और कथित अनियमितताओं की सीबीआई या राज्य के बाहर के उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की समिति से स्वतंत्र जांच कराने की भी मांग कर रहे हैं। भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितता के मामले में झारखंड सीआईडी ने सोमवार को जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते को गिरफ्तार कर लिया।

    JAMSHEDPUR NEWS: ‘एक पेड़ हेमन्त दा के नाम’ अभियान के तहत सोनारी दुमुहानी में 51 पौधे रोपे, झामुमो ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का जन्मदिन मनाया

    सीआईडी ने इससे पहले 28 जुलाई से खियांगते से चार बार पूछताछ की और कथित भर्ती अनियमितताओं की जांच के तहत रांची, पलामू, हजारीबाग, बोकारो और धनबाद में 18 स्थानों पर छापेमारी की। इसने खियांगते से पहले 14 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया था, जबकि जेपीएससी ने बढ़ते विरोध-प्रदर्शनों के बीच ”अपरिहार्य परिस्थितियों” का हवाला देते हुए 25 से 27 जुलाई तक होने वाली संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा टाल दी थी।

    JAMSHEDPUR NEWS: शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में उपायुक्त राजीव रंजन सख्त, लंबित स्कूल भवन कार्य जल्द पूरा करने और 70% उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश

    जेपीएससी के तीनों सदस्यों-अजीता भट्टाचार्य, अनिमा हंसदा और जमाल अहमद ने रविवार को इस्तीफा दे दिया। यह घटनाक्रम झारखंड सीआईडी की ओर से तीनों सदस्यों को कथित अनियमितताओं और प्रश्नपत्र लीक को लेकर पूछताछ के लिए समन जारी किए जाने के बाद सामने आया।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    ED Enters JSSC/JPSC Scam: The ED has initiated an investigation into the case involving 'irregularities' in various recruitment examinations ED' Entry in JSSC/JPSC Scam: ईडी ने जेएसएससी-सीजीएल सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में 'अनियमितताओं' से जुड़े मामले की शुरू की जांच including the JSSC-CGL.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: ‘एक पेड़ हेमन्त दा के नाम’ अभियान के तहत सोनारी दुमुहानी में 51 पौधे रोपे, झामुमो ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का जन्मदिन मनाया

    August 10, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में उपायुक्त राजीव रंजन सख्त, लंबित स्कूल भवन कार्य जल्द पूरा करने और 70% उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश

    August 10, 2026

    Jamshedpur NEWS : छात्रों पर लाठीचार्ज और विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर हमला, रघुवर दास ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना

    August 10, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: ‘एक पेड़ हेमन्त दा के नाम’ अभियान के तहत सोनारी दुमुहानी में 51 पौधे रोपे, झामुमो ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का जन्मदिन मनाया

    August 10, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में उपायुक्त राजीव रंजन सख्त, लंबित स्कूल भवन कार्य जल्द पूरा करने और 70% उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश

    August 10, 2026

    Jamshedpur NEWS : छात्रों पर लाठीचार्ज और विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर हमला, रघुवर दास ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना

    August 10, 2026

    Jamshedpur NEWS : उपायुक्त राजीव रंजन ने नगर निकायों की समीक्षा बैठक में लंबित योजनाओं में तेजी लाने और नागरिक सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश दिए

    August 10, 2026

    East Central Railway :पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने पटना-आरा रेलखंड का निरीक्षण किया, अमृत भारत स्टेशन योजना की प्रगति की समीक्षा

    August 10, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group