Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jharkhand:प्रवर्तन निदेशालय ने हेमंत सोरेन के खिलाफ धन शोधन मामले में एक अन्य को किया गिरफ्तार 
Breaking News

Jharkhand:प्रवर्तन निदेशालय ने हेमंत सोरेन के खिलाफ धन शोधन मामले में एक अन्य को किया गिरफ्तार 

News DeskBy News DeskJune 13, 2024Updated:June 13, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

 

रांची. प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कुछ अन्य के खिलाफ भूमि हड़पने से संबंधित धन शोधन मामले में एक कथित दलाल को गिरफ्तार किया है.आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी.

सूत्रों ने बताया कि 39 वर्षीय शेखर प्रसाद महतो उर्फ ​​शेखर कुशवाहा को बुधवार को संघीय एजेंसी के जोनल कार्यालय में पूछताछ के बाद धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया.

Jamshedpur: कदमा में पेट्रोल पंप के पास पंडाल घूमने आए कुछ लोगों के बीच विवाद, जमकर हुई मारपीट, पथराव, कई लोग जख्मी

महतो पर आरोप है कि उसने इस मामले के मुख्य आरोपी और राजस्व विभाग के पूर्व उपनिरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद के साथ मिलकर रांची में 22.61 करोड़ रुपये मूल्य की 4.83 एकड़ जमीन ‘अधिग्रहण’ करने के लिए ‘फर्जी’ डीड तैयार की और सरकारी रिकॉर्ड में ‘छेड़छाड़’ की. एजेंसी ने आरोप लगाया कि वह व्यक्ति ‘जानबूझकर अपराध की आय’ (भूमि और धन के रूप में) से जुड़ी प्रक्रियाओं एवं गतिविधियों में शामिल था, जो अवैध तरीके से प्राप्त की गयी थी, जिसमें फर्जी दस्तावेज तैयार करना, जालसाजी करना और सरकारी अभिलेखों के साथ छेड़छाड़ करना आदि शामिल है.

जांच एजेंसी ने दावा किया कि महतो ‘एक बड़ी साजिश में शामिल था, जिसमें अपराध की बड़ी रकम शामिल थी . ईडी ने बृहस्पतिवार को यहां एक विशेष पीएमएलए अदालत के समक्ष महतो को पेश किया और न्यायाधीश को सूचित किया कि आरोपी की हिरासत की आवश्यकता, उक्त गतिविधियों से प्राप्त अपराध की आय का पता लगाने के लिये तथा मौजूदा मामले में शामिल अपराध की आय का पता लगाने के लिए है.

जांच एजेंसी ने कहा कि वह इन गतिविधियों के अन्य लाभार्थियों की ‘पहचान’ करने के लिए महतो की रिमांड चाहती है. इस जांच के तहत ईडी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन, भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एवं रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन, भानु प्रताप प्रसाद और अन्य समेत 25 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है.

Adityapur: आदित्यपुर में वेज रोल के ऑर्डर में देरी को लेकर खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में युवक की मौत, 4 लोग जख्मी

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: कदमा में पेट्रोल पंप के पास पंडाल घूमने आए कुछ लोगों के बीच विवाद, जमकर हुई मारपीट, पथराव, कई लोग जख्मी

October 21, 2026

Adityapur: आदित्यपुर में वेज रोल के ऑर्डर में देरी को लेकर खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में युवक की मौत, 4 लोग जख्मी

October 21, 2026

Jamshedpur: मां की हत्या कर शव को रसोईघर में दफनाया, 57 दिन बाद जमशेदपुर से गिरफ्तार

October 21, 2026
Recent Post

Jamshedpur: कदमा में पेट्रोल पंप के पास पंडाल घूमने आए कुछ लोगों के बीच विवाद, जमकर हुई मारपीट, पथराव, कई लोग जख्मी

October 21, 2026

Adityapur: आदित्यपुर में वेज रोल के ऑर्डर में देरी को लेकर खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में युवक की मौत, 4 लोग जख्मी

October 21, 2026

Jamshedpur: मां की हत्या कर शव को रसोईघर में दफनाया, 57 दिन बाद जमशेदपुर से गिरफ्तार

October 21, 2026

FSSAI की सख्ती, ‘हेल्थ सप्लिमेंट’ उत्पादों पर लेबल नियमों के उल्लंघन को लेकर कंपनियों को चेताया

October 21, 2026

Cyber Crime: PM मोदी, वित्त मंत्री सीतारमण और मुख्यमंत्रियों के डीपफेक वीडियो से साइबर ठगी, आई4सी ने किया आगाह

October 21, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group