Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»ED Raid Jharkhand/Bengal: वोटिंग से एक दिन पहले अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ मामले में ED ने झारखंड और पश्चिम बंगाल में 17 जगहों पर मारे छापे, कार्रवाई जारी
    Crime

    ED Raid Jharkhand/Bengal: वोटिंग से एक दिन पहले अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ मामले में ED ने झारखंड और पश्चिम बंगाल में 17 जगहों पर मारे छापे, कार्रवाई जारी

    News DeskBy News DeskNovember 12, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बांग्लादेशी नागरिकों की कथित अवैध घुसपैठ से जुड़ी धन शोधन की जांच के सिलसिले में पश्चिम बंगाल और चुनावी राज्य झारखंड में मंगलवार को कई स्थानों पर छापे मारे. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. संघीय जांच एजेंसी के झारखंड कार्यालय के अधिकारी दोनों पड़ोसी राज्यों में कुल 17 स्थानों पर तलाशी ले रहे हैं. ईडी ने झारखंड में कुछ बांग्लादेशी महिलाओं की कथित घुसपैठ और तस्करी के एक मामले की जांच के लिए धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत सितंबर में एक मामला दर्ज किया था। ऐसा आरोप है कि घुसपैठ और तस्करी से आपराधिक आय अर्जित की गयी. केंद्र सरकार ने झारखंड उच्च न्यायालय में कहा था कि राज्य में अवैध बांग्लादेशी शरणार्थी रह रहे हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए झामुमो के मुख्य प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा था कि अगर झारखंड में घुसपैठ हुई है तो केंद्रीय गृह और रक्षा मंत्रालय को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए. झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 43 सीटों पर बुधवार को मतदान होगा जबकि दूसरे चरण के तहत 38 सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होगा.

    पीएम मोदी, शाह और योगी लगा चुके हैं घुसपैठ का आरोप

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अन्य नेताओं ने हाल में चुनाव प्रचार अभियान के दौरान राज्य सरकार पर ऐसी घुसपैठ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है जिससे आदिवासी बहुल संथाल परगना और कोल्हान क्षेत्रों के जनसांख्यिकीय परिदृश्य में बदलाव आया है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन पर राज्य को रोहिंग्याओं और बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए ‘धर्मशाला’ में बदल देने का आरोप लगाया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को सरायकेला में घोषणा की कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनने पर घुसपैठियों की पहचान करने तथा उन्हें राज्य से खदेड़ने के साथ ही उनके द्वारा हथियाई गई जमीन को वापस लेने के लिए एक समिति गठित की जाएगी.

    Jamshedpur News :आनंद मार्ग का सेवा अभियान,10 मोतियाबिंद मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन, पर्यावरण बचाने के लिए बांटे 50 पौधे

    रांची में बरियातु पुलिस थाने में दर्ज केस पर ईसीआईआर

    संघीय एजेंसी द्वारा पीएमएलए की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) जून में राजधानी रांची में बरियातु पुलिस थाने में दर्ज झारखंड पुलिस की एक प्राथमिकी पर आधारित है. पुलिस की प्राथमिकी एक बांग्लादेशी महिला की शिकायत पर आधारित है जो काम की तलाश में दलालों की मदद से भारत-बांग्लादेश सीमा से देश में कथित तौर पर अवैध तरीके से घुसी. उसने करीब छह महिलाओं को आरोपी के तौर पर नामित किया जिन्हें एक स्थानीय रिजॉर्ट में छापा मारने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने इनमें से एक महिला के पास से ‘‘फर्जी’’ आधार कार्ड भी बरामद किया.

    Jamshedpur News :साकची धालभूम क्लब मैदान में 17 मार्च को सजेगा जीण माता का दरबार

    प्राथमिकी में महिला का आरोप

    प्राथमिकी में महिला शिकायतकर्ता के हवाले से कहा गया है कि उसे ‘ब्यूटी सैलून’ में नौकरी दिलाने का झांसा देकर कथित तौर पर वेश्यावृत्ति के लिए बांग्लादेश से भारत में तस्करी कर लाया गया. ईडी सूत्रों ने पहले बताया था कि एजेंसी बांग्लादेश समेत पूर्वी सीमाओं से झारखंड में घुसपैठ की ‘‘पूरी श्रृंखला’’ की जांच करेगी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    ED Raid Jharkhand/Bengal: A day before voting ED raided 17 places in Jharkhand and West Bengal in the illegal Bangladeshi infiltration case
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :आनंद मार्ग का सेवा अभियान,10 मोतियाबिंद मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन, पर्यावरण बचाने के लिए बांटे 50 पौधे

    March 7, 2026

    Jamshedpur News :साकची धालभूम क्लब मैदान में 17 मार्च को सजेगा जीण माता का दरबार

    March 7, 2026

    Seraikela Kharsawan Awareness Rath :सांसद जोबा मांझी ने बाल विवाह विरोधी जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

    March 7, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :आनंद मार्ग का सेवा अभियान,10 मोतियाबिंद मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन, पर्यावरण बचाने के लिए बांटे 50 पौधे

    March 7, 2026

    Jamshedpur News :साकची धालभूम क्लब मैदान में 17 मार्च को सजेगा जीण माता का दरबार

    March 7, 2026

    Seraikela Kharsawan Awareness Rath :सांसद जोबा मांझी ने बाल विवाह विरोधी जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

    March 7, 2026

    East Central Railway :धनबाद मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान, 702 यात्री पकड़े गए, ₹3.81 लाख जुर्माना वसूला

    March 7, 2026

    Seraikela Kharsawan News :उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने राजनगर प्रखंड का औचक निरीक्षण किया, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

    March 7, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group