Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»ED Raid kolhan: मिथिलेश ठाकुर के करीबी रिटायर चीफ इंजीनियर रघुनंदन शर्मा के विजया गार्डेन आवास में छापा, चाईबासा में मंत्री के भाई और करीबियों के घर की जांच और पूछताछ, कई कागजात जब्त
Headlines

ED Raid kolhan: मिथिलेश ठाकुर के करीबी रिटायर चीफ इंजीनियर रघुनंदन शर्मा के विजया गार्डेन आवास में छापा, चाईबासा में मंत्री के भाई और करीबियों के घर की जांच और पूछताछ, कई कागजात जब्त

News DeskBy News DeskOctober 15, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. मंत्री मिथिलेश ठाकुर के भाई विनय ठाकुर व उनके करीबियों ठिकानों पर सोमवार की अहले सुबह इडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने छापेमारी शुरू की. पेयजल घोटाले से जुड़े मामले में इडी ने दबिश दी है. सोमवार तड़के इडी की टीम ने चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम) में मंत्री के भाई विनय ठाकुर और बिजनेस पार्टनर वेदांत खिरवाल के घर पर छापेमारी शुरू की.

मंत्री के भाई के घर में छापेमारी के दौरान अंदर में कर्मचारी अजय कुमार ठाकुर व एक अन्य कर्मी मौजूद थे. टीम ने घर में रखी आलमारी व सत्यम बिल्डर के कागजात की जांच की. घर में रखी दो आलमारियों की चाबी नहीं थी. ऐसे में कारीगर बुलाकर खुलवाया गया. एक बैग की चाबी उपलब्ध नहीं होने के कारण उसे नहीं खोला जा सका. इधर, जमशेदपुर में इडी की टीम ने मंत्री उनके करीबी सेवानिवृत्त चीफ इंजीनियर रघुनंदन प्रसाद शर्मा के बारीडीह स्थित विजया गार्डेन के दो डुप्लेक्स (डी-214 व डी-215 नंबर) में छापेमारी की. गयी. टीम पहले डी-214 में, फिर डी-215 में पहुंची. डी-214 रघुनंदन प्रसाद शर्मा के नाम पर और डी-215 बीरेंद्र कुमार के नाम पर है. रघुनंदन प्रसाद शर्मा जमशेदपुर में अभियंता रहे थे.

Jamshedpur Durga Puja: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, साकची में निकला फ्लैग मार्च

रघुनंदन प्रसाद शर्मा पर आरोप है कि पेयजल विभाग के मुख्य अभियंता रहते हुए अवैध कमाई की, जिसका एक हिस्सा मंत्री तक पहुंचाया गया. वे रिटायरमेंट के बाद से बारीडीह में रह रहे हैं. उनके बेटे और बहू भी साथ हैं. उनके एक परिचित का बारीडीह के विजया गार्डेन स्थित मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स में बड़ी दुकान है. उनके पास से कई दस्तावेज और निवेश की जानकारी मिली है. उन्होंने करोड़ों रुपये की संपत्ति जमशेदपुर में खरीदी है. हालांकि, इडी से अधिकारिक तौर पर कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है. कई मलाइदार जगहों पर उन्हें पदस्थापित किया गया था.
अवैध कमाई का हिस्सा मंत्री तक पहुंचाने का आरोप है.

Chakardharpur: चक्रधरपुर में दुकान से मोबाइल चोरी कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 21 फोन बरामद

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur Durga Puja: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, साकची में निकला फ्लैग मार्च

October 16, 2026

Chakardharpur: चक्रधरपुर में दुकान से मोबाइल चोरी कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 21 फोन बरामद

October 16, 2026

Jamshedpur: नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, परसुडीह से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते पांच युवक पकड़ाए

October 16, 2026
Recent Post

Jamshedpur Durga Puja: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, साकची में निकला फ्लैग मार्च

October 16, 2026

Chakardharpur: चक्रधरपुर में दुकान से मोबाइल चोरी कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 21 फोन बरामद

October 16, 2026

Jamshedpur: नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, परसुडीह से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते पांच युवक पकड़ाए

October 16, 2026

CBSE स्कूलों में औचक निरीक्षण की सिफारिश, केंद्रीय सूचना आयोग ने डमी दाखिलों पर जताई चिंता

October 16, 2026

Road Accident: दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, दो अन्य घायल

October 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group