Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Bihar»बिहार के IAS हंस के करीबियों के 5 राज्यों में 13 ठिकानों पर ED का छापा, जांच एजेंसी बोली- भ्रष्टाचार के जरिए आय अर्जित की, राजद नेता ने की मदद
Bihar

बिहार के IAS हंस के करीबियों के 5 राज्यों में 13 ठिकानों पर ED का छापा, जांच एजेंसी बोली- भ्रष्टाचार के जरिए आय अर्जित की, राजद नेता ने की मदद

News DeskBy News DeskDecember 5, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Patna. आय से अधिक संपत्ति मामले मे जेल मे बंद आईएएस अधिकारी संजीव हंस पर जांच एजेंसी ईडी अपनी दबिश बढ़ाती जा रही है. संजीव हंस की काली कमाई को खपाने वाले उनके कई करीबी ईडी के रडार पर हैं. तमाम सबूतों को जुटाने में लगी ईडी ने मंगलवार की देर रात और बुधवार को ताबड़तोड़ छापेमारी की. ईडी ने हंस की काली कमायी को खपाने वाले उनके करीबियों के 13 ठिकानों पर रेड मारा है. ईडी नए-नए सबूत जुटाने में लगी है और इसी क्रम में ये छापेमारी की गयी है. देशभर में अलग-अलग शहरों में छापेमारी की गयी. 5 राज्यों में ईडी की रेड हुई है.

आईएएस अधिकारी ने राजद नेता की मदद से आय अर्जित की

Rail Board ने Station Master के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष की

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आरोप लगाया कि बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी संजीव हंस ने राज्य सरकार और केंद्र में अपने कार्यकाल के दौरान भ्रष्ट आचरण के माध्यम से ‘‘अपराध की आय’’ अर्जित की और इस ‘‘गलत तरीके से अर्जित’’ धन को सफेद करने में पूर्व राजद एमएलसी गुलाब यादव ने उनकी मदद की. संघीय एजेंसी ने एक बयान में कहा कि उसने दोनों के खिलाफ धन शोधन मामले की जांच में नए सिरे से तलाशी ली और मंगलवार को दिल्ली, गुरुग्राम, कोलकाता, जयपुर और नागपुर में 13 स्थानों पर छापे मारे. बयान में कहा गया कि हंस के कुछ करीबी सहयोगियों और रियल एस्टेट तथा सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों के परिसरों की तलाशी ली गई.

Monsoon Rain: मानसून पूरे देश से लौटा, इस साल औसत से 12.6 प्रतिशत कम 759.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1997 बैच के अधिकारी हंस ने बिहार ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव के रूप में कार्य किया है, जबकि यादव राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व विधान परिषद सदस्य हैं. यादव ने 2015 से 2020 तक मधुबनी जिले की झंझारपुर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Rail Board ने Station Master के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष की

October 17, 2026

Monsoon Rain: मानसून पूरे देश से लौटा, इस साल औसत से 12.6 प्रतिशत कम 759.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज

October 17, 2026

New Sports Car: मस्क की टेस्ला ने पेश की हवा में उछलने, पलटी मारने वाली नई स्पोर्ट्स कार ‘रोडस्टर’, उत्पादन 2028 से पहले शुरू होने की उम्मीद

October 17, 2026
Recent Post

Rail Board ने Station Master के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष की

October 17, 2026

Monsoon Rain: मानसून पूरे देश से लौटा, इस साल औसत से 12.6 प्रतिशत कम 759.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज

October 17, 2026

New Sports Car: मस्क की टेस्ला ने पेश की हवा में उछलने, पलटी मारने वाली नई स्पोर्ट्स कार ‘रोडस्टर’, उत्पादन 2028 से पहले शुरू होने की उम्मीद

October 17, 2026

Jharkhand SIR: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत दावा एवं आपत्ति की प्रक्रिया जारी, 31 अक्तूबर तक अंतिम मौका

October 17, 2026

Jharkhand: सहायक जेलर के 84 पदों के लिए 56,304 दावेदार, 28 अक्टूबर से फिजिकल टेस्ट, 13 नवंबर तक पूरी होगी प्रक्रिया

October 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group