Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»शिक्षा मंत्री ने ICSE टॉपर शांभवी जायसवाल को किया सम्मानित, एक लाख की राशि सौंपी
    Breaking News

    शिक्षा मंत्री ने ICSE टॉपर शांभवी जायसवाल को किया सम्मानित, एक लाख की राशि सौंपी

    News DeskBy News DeskJune 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur : झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने शुक्रवार को लोयोला स्कूल, जमशेदपुर की मेधावी छात्रा शांभवी जायसवाल को सम्मानित किया. शांभवी ने आईसीएसई-2025 की 10वीं बोर्ड परीक्षा में सभी विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर देशभर में पहला स्थान हासिल किया है.

    इस असाधारण उपलब्धि पर शिक्षा मंत्री ने शांभवी को एक लाख रुपये की प्रतिभा प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया. इस अवसर पर आयोजित समारोह में मंत्री ने कहा कि शांभवी की यह सफलता पूरे झारखंड राज्य के लिए गौरव की बात है. उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतिभाएं राज्य की असली पहचान होती हैं और सरकार ऐसे विद्यार्थियों को हरसंभव सहयोग और प्रोत्साहन देती रही है.

    रामदास सोरेन ने शांभवी की मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि वह राज्य के छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत हैं. उन्होंने समाज से अपील की कि सभी लोग शिक्षा को प्राथमिकता दें और बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करें.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    सम्मान मिलने के बाद शांभवी जायसवाल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और स्कूल प्रशासन को दिया. उसने कहा कि उसका लक्ष्य भविष्य में भी अपने राज्य और देश का नाम रोशन करना है. वहीं शांभवी ने बताया कि उसकी सफलता का मूल मंत्र नियमित अध्ययन, आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति समर्पण है.

    समारोह में पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, झामुमो के वरिष्ठ नेता मोहन कार्माकर, शिक्षा विभाग के अधिकारी और शांभवी के परिजन भी उपस्थित थे.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Education Minister felicitated ICSE topper Shambhavi Jaiswal handed over a sum of Rs 1 lakh
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group