Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»आठ नकाबपोशों ने दंपति को बंधक बनाकर 10 लाख मांगें, पुलिस ने नाकाम की अपराधियों की साजिश
    Headlines

    आठ नकाबपोशों ने दंपति को बंधक बनाकर 10 लाख मांगें, पुलिस ने नाकाम की अपराधियों की साजिश

    News DeskBy News DeskSeptember 9, 2025Updated:September 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ramgarh : जिले में अपराधियों का खौफ एक बार फिर देखने को मिला, जब सोमवार की देर रात आठ नकाबपोश बदमाशों ने एक वृद्ध दंपति को बंधक बना लिया. अपराधियों ने दंपति के बेटे से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी. हालांकि, पुलिस की तत्परता और फिल्मी अंदाज में चले ऑपरेशन ने इस खतरनाक वारदात को नाकाम कर दिया.

    घटना कुजू ओपी क्षेत्र के लोहा गेट इलाके की है. यहां रहने वाले नंदकिशोर सिंह और उनकी पत्नी अचानक आधी रात अपराधियों के निशाने पर आ गए. हथियारबंद नकाबपोशों ने उनके घर में धावा बोला और उन्हें बंधक बना लिया. लूटपाट के दौरान घर से लगभग 15 हजार रुपये नकद और जेवरात भी अपराधियों के हाथ लगे. इसके बाद बदमाशों ने दंपति को उठाकर सुनसान जगह ले गए और वहीं से उनके बेटे मनोज सिंह को फोन कर 10 लाख की फिरौती की मांग की.

    अपराधियों का फोन आते ही मनोज सिंह घबरा गए, लेकिन उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मामले की गंभीरता देखते हुए रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने खुद कमान संभाली और एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई. इसमें मांडू थाना प्रभारी सदानंद कुमार और वेस्ट बोकारो ओपी प्रभारी दीपक कुमार भी शामिल रहे. अपराधी बड़ी चालाकी से लोकेशन बदलते रहे ताकि पुलिस उनकी गिरफ्त से दूर रहे. लेकिन पुलिस भी लगातार ट्रैकिंग कर रही थी.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    कई घंटों की मानसिक उठा-पटक के बाद अपराधियों ने मनोज सिंह को हजारीबाग जिले के कन्हेरी पहाड़ के पास रुपये लेकर आने को कहा. बेटे ने रुपये से भरा बैग लेकर वहां पहुंचने का नाटक किया. इस बीच पुलिस ने इलाके में पहले से ही जाल बिछा रखा था. जैसे ही बाइक सवार अपराधी बैग लेने पहुंचे, पुलिस ने उन्हें दबोच लिया.

    पुलिस की इस कार्रवाई के बाद बाकी अपराधियों का हौसला टूट गया. जिन लोगों ने वृद्ध दंपति को कैद कर रखा था, उन्होंने दबाव बढ़ता देख दंपति को छोड़ दिया और मौके से फरार हो गए. पुलिस ने अब तक आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है और पूरे गिरोह के तार खंगाले जा रहे हैं.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    राहत की सांस और पुलिस की बड़ी सफलता

    नंदकिशोर सिंह और उनकी पत्नी सुरक्षित घर लौट आए हैं. परिवार ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार जताया. यह घटना जहां अपराधियों की दुस्साहसिक साजिश का उदाहरण है, वहीं पुलिस की मुस्तैदी ने एक बड़ा हादसा टाल दिया. स्थानीय लोग भी मानते हैं कि अगर पुलिस समय पर हरकत में नहीं आती तो परिणाम गंभीर हो सकते थे. अब पुलिस इस गिरोह की पूरी गतिविधियों की जांच कर रही है ताकि आने वाले समय में जिले में अपराधियों का नेटवर्क तोड़ा जा सके.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Eight masked men held the couple hostage and demanded Rs 10 lakh police foiled the criminals' conspiracy RAJDHANI KI KHABAR Ranchi news अपराध क्राइम झारखंड की खबर रांची न्यूज राजधानी की खबरें
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group