जमशेदपुर। साकची और बिष्टुपुर क्षेत्र में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) द्वारा कुल आठ पार्किंग समूह संचालित किए जा रहे हैं। इनमें चार पार्किंग समूह विभागीय स्तर पर, जबकि चार अधिकृत वेंडरों के माध्यम से संचालित हो रहे हैं।

जेएनएसी ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें। सड़क किनारे अथवा अनधिकृत स्थानों पर वाहन पार्क करने से बचने को कहा गया है। पार्किंग शुल्क केवल अधिकृत माध्यम से जमा करने और उसकी रसीद अवश्य लेने की अपील की गयी है।

जेएनएसी के अनुसार, पार्किंग शुल्क में अधिक वसूली या अन्य किसी तरह की शिकायत होने पर नागरिक हेल्पलाइन नंबर 079-70625111 पर संपर्क कर सकते हैं।
नगर निकाय ने कहा है कि शहर में सुचारु यातायात और बेहतर पार्किंग व्यवस्था बनाए रखने के लिए नागरिकों का सहयोग जरूरी है।

