Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Jharkhand»एकता विकास मंच के जुलूस में उमड़ा जनसैलाब ।
Jharkhand

एकता विकास मंच के जुलूस में उमड़ा जनसैलाब ।

News DeskBy News DeskDecember 4, 2022
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

एकता विकास मंच के जुलूस में उमड़ा जनसैलाब ।


1932 स्थानीय नीति खतियान के आधार पर और एकल पद आरक्षित करने के विरोध में एकता विकास मंच द्वारा गम्हरिया दुर्गा पूजा मैदान से प्रखंड कार्यालय तक जुलूस निकाला गया, जिसमें काफी संख्या में महिला पुरुष सदस्यों ने भाग लिया ।

सभा को संबोधित करते हुए एकता विकास मंच के केंद्रीय अध्यक्ष ए के मिश्रा ने कहा कि झारखंड में गैर आदिवासियों को हमेशा किसी न किसी रूप में प्रताड़ित और परेशान किया जा रहा है कभी खतियान के आधार पर, कभी स्थानीयता के नाम पर, तो कभी भाषा के नाम पर, तो कभी दखल दहानि के नाम पर l
15 नवंबर 2000 से स्थानीय नीति लागू किया जाएl झारखंड में रह रहे गैर आदिवासियों के साथ भेदभाव करना बंद किया जाएl गैर आदिवासियों के अधिकार और सुरक्षा सुनिश्चित किया जाए । 1932 खतियान के आधार पर स्थानीय नीति को वापस लिया जाए। झारखंड में मुंसिपल कारपोरेशन में एकल पद आरक्षित करने से रह रहे अन्य लोगों के साथ भेदभाव अन्याय होगा,इसे वापस लिया जाए।
एकता विकास मंच द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गम्हरिया दुर्गा पूजा मैदान से सैकड़ों की संख्या में एकता विकास मंच के महिला पुरुष पदाधिकारी सदस्य कार्यकर्ता एवं आम जनता ने जुलूस के शक्ल में सरकार विरोधी नीतियों के विरुद्ध नारे लगाते हुए, गम्हरिया प्रखंड कार्यालय तक पैदल जुलूस निकाला।

Jharkhand: पहले कुएं से पानी लेने से रोका, फिर दी जातिसूचक गालियां, दलित महिला से मारपीट के आरोप में पांच लोगों पर FIR दर्ज

15 नवंबर 2000 से स्थानीय नीति लागू करने एवं झारखंड में जनसंख्या एवं रोस्टर सिस्टम के आधार पर म्युनिसिपल कारपोरेशन में चुनाव कराने की मांग सरकार से किया गया। झारखंड में रह रहे सभी वर्गों के अधिकार और सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार का दायित्व है । गैर आदिवासियों का अधिकार और उन पर अत्याचार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।
जुलूस का नेतृत्व केंद्रीय अध्यक्ष ए के मिश्रा द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर पी के सिंह द्वारा किया गया।

जुलूस में मुख्य रूप से राष्ट्रीय प्रवक्ता एनसीपी डॉ पवन पांडे,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एनसीपी विजय वासनी पांडे,जितेंद्र मिश्रा,केंद्रीय उपाध्यक्ष सुदर्शन सिंह, सुजीत कुमार,बसंत अर्जुन सिंह, कृष्णा गुप्ता,कमलेश कुमार,एस के घोस,अमन कुमार,दीपक कुमार,पिंटू कुमार,राकेश कुमार, राजेश कुमार,के के पांडे,जिला महिला अध्यक्ष हरप्रीत कौर,सचिव सुनैना देवी, रिंकू देवी, मधु प्रसाद,मीरा देवी, गुड़िया देवी,सुनीता देवी,रोमी देवी,धर्म शिला देवी,रंजू देवी, परम शीला देवी आदि उपस्थित रहे l

Jharkhand: आजीवन कारावास की सजा काट रहे 53 कैदियों की समयपूर्व रिहाई पर रोक, राज्य सरकार ने प्रस्तावों को नहीं दी मंजूरी

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jharkhand: पहले कुएं से पानी लेने से रोका, फिर दी जातिसूचक गालियां, दलित महिला से मारपीट के आरोप में पांच लोगों पर FIR दर्ज

October 14, 2026

Jharkhand: आजीवन कारावास की सजा काट रहे 53 कैदियों की समयपूर्व रिहाई पर रोक, राज्य सरकार ने प्रस्तावों को नहीं दी मंजूरी

October 14, 2026

Tata Sons के चेयरमैन चंद्रशेखरन बोले- सेमीकंडक्टर विनिर्माण में वैश्विक भूमिका निभाने की स्थिति में भारत

October 14, 2026
Recent Post

Jharkhand: पहले कुएं से पानी लेने से रोका, फिर दी जातिसूचक गालियां, दलित महिला से मारपीट के आरोप में पांच लोगों पर FIR दर्ज

October 14, 2026

Jharkhand: आजीवन कारावास की सजा काट रहे 53 कैदियों की समयपूर्व रिहाई पर रोक, राज्य सरकार ने प्रस्तावों को नहीं दी मंजूरी

October 14, 2026

Tata Sons के चेयरमैन चंद्रशेखरन बोले- सेमीकंडक्टर विनिर्माण में वैश्विक भूमिका निभाने की स्थिति में भारत

October 14, 2026

UPI लेनदेन पर ‘मर्चेंट डिस्काउंट रेट’ लगाने का फैसला टला, अभी नई तारीख घोषित नहीं

October 14, 2026

Share Market: शेयर बाजार शुरुआती गिरावट के बाद संभला, TCS के शेयर में जबरदस्त उछाल

October 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group