Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Jamshedpur»Jamshedpur News: बेटी के प्रेमी के डर से होटल में रहने को मजबूर बुजुर्ग दंपत्ति, शिकायत मिलने पर सिटी एसपी ने कदमा थाना को कार्रवाई का दिया आदेश
    Jamshedpur

    Jamshedpur News: बेटी के प्रेमी के डर से होटल में रहने को मजबूर बुजुर्ग दंपत्ति, शिकायत मिलने पर सिटी एसपी ने कदमा थाना को कार्रवाई का दिया आदेश

    News DeskBy News DeskSeptember 11, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. कदमा एयर बेस कॉलोनी निवासी दलजीत सिंह फुल्ल, पत्नी अमृतपाल कौर के साथ अपनी बेटी के प्रेमी के डर से विदेश में रहने वाले बेटे राजदीप सिंह के साथ होटल में रह रहे हैं. राजदीप सिंह आस्ट्रेलिया में रहते हैं. अपने बुजुर्ग माता- पिता की हालत देख एक सप्ताह पूर्व शहर पहुंचे. मंगलवार को राजदीप सिंह अपने बुजुर्ग माता-पिता के साथ न्याय के लिये सिटी एसपी ऋषभ गर्ग से मिले.

    दलजीत सिंह फुल्ल के अनुसार, उन्हें एक बेटा और एक बेटी है. वे पूर्व में ऊषा मार्टिन कंपनी में मैनेजर थे. बिरसानगर हुरलुंग निवासी रंजीत सिंह ने बेटी को शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया. उसके बहकावे में आकर बेटी हमलोगों को मानसिक व शारीरिक रुप से प्रताड़ित करती थी. इसके अलावा रंजीत सिंह ने धोखाधड़ी कर बेटी को जाल में फंसा कर संपत्ति हड़पने का प्रयास कर रहा है. गत 16 अगस्त को इसकी शिकायत कदमा थाना में की. लेकिन पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की गयी. रंजीत सिंह ने बेटी को बहला फुसलाकर एक ज्वाइंट अकाउंट खुलवाया. जिसमें धीरे-धीरे मुझसे चेक पर साईन कराकर खाता में रुपये ट्रांसफर करने लगा. दलजीत सिंह के अनुसार रंजीत सिंह ने बेटी का खाता से 10 लाख और मेरे कैनरा बैंक के खाता से 22 लाख रुपये निकाल लिया. अबतक 38 लाख रुपये निकाल चुका है.

    Jharkhand: झारखंड के उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार का हार्ट अटैक से मौत, 56 वर्ष की आयु में हुआ निधन

    गत 9 सितंबर को रंजीत सिंह जबरन घर में घुसकर गाली गलौज करने लगा. उसने जान से मारने की भी धमकी दी है. इधर, राजदीप सिंह के अनुसार रंजीत सिंह द्वारा माता-पिता व बहन के साथ गलत करने की जानकारी होने पर वह आस्ट्रेलिया से लौटा है. वह फिलहाल होटल में रह रहा है.रंजीत सिंह ने कुछ लोगों को हमारे घर के आस पास लगा दिया है. जिसके कारण माता-पिता को भी साथ ही होटल में रखा हूं. बहन की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. इस कारण उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है. पुलिस रंजीत सिंह के खिलाफ कार्रवाई करे.

    Jharkhand: झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का हृदयघात से देर रात हुआ निधन

    पीड़ित परिवार की बात सुनकर सिटी एसपी ऋषभ गर्ग ने कार्रवाई का भरोसा दिया और कदमा थाना को कार्रवाई करने का निर्देश दिया. सिटी एसपी के आश्वासन के बाद पीड़ित परिवार मंगलवार की शाम कदमा एयरबेस कॉलोनी स्थित घर में घुसा. वही, कदमा थाना में भी इसकी शिकायत की है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    after receiving complaint Elderly couple forced to live in hotel due to fear of daughter's lover
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: झारखंड के उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार का हार्ट अटैक से मौत, 56 वर्ष की आयु में हुआ निधन

    September 6, 2026

    Jharkhand: झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का हृदयघात से देर रात हुआ निधन

    September 6, 2026

    Railway: मॉडर्न ड्रेस में दिखने वाली महिला कर रही थी शराब की तस्करी, RPF ने “स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस” के फर्स्ट क्लास एसी कोच’ से किया गिरफ्तार

    September 6, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: झारखंड के उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार का हार्ट अटैक से मौत, 56 वर्ष की आयु में हुआ निधन

    September 6, 2026

    Jharkhand: झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का हृदयघात से देर रात हुआ निधन

    September 6, 2026

    Railway: मॉडर्न ड्रेस में दिखने वाली महिला कर रही थी शराब की तस्करी, RPF ने “स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस” के फर्स्ट क्लास एसी कोच’ से किया गिरफ्तार

    September 6, 2026

    Weather Alert: 9 और 10 सितंबर को आसमान में बादल छाए रहने के साथ एक-दो दौर की हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

    September 6, 2026

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन बोले: झारखंड में शिक्षा के क्षेत्र में मौजूद कमियों को दूर करते हुए किए जा रहे हैं प्रभावी सुधार, AI पर भी बात की

    September 5, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group