Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Election Announce: चार राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का हुआ एलान, बंगाल में दो चरण में 23 व 29 अप्रैल को मतदान, 4 मई को होगी मतगणना
    Breaking News

    Election Announce: चार राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का हुआ एलान, बंगाल में दो चरण में 23 व 29 अप्रैल को मतदान, 4 मई को होगी मतगणना

    News DeskBy News DeskMarch 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. निर्वाचन आयोग ने रविवार को पश्चिम बंगाल, केरल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी। सभी राज्यों में मतगणना चार मई को होगी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए दो चरण में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा। पश्चिम बंगाल में विधानसभा की 294 सीट हैं।

    उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को मतदान होगा। कुमार ने बताया कि केरल, असम और पुडुचेरी के लिए नौ अप्रैल को एक चरण में मतदान होगा। उन्होंने बताया कि चारों राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की विधानसभा चुनाव के लिए 824 सीटों पर मतगणना चार मई को होगी। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। कुमार के साथ दो निर्वाचन आयुक्त – सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी भी मौजूद थे।

    Jamshedpur: बागबेड़ा पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे दो अपराधी घेराबंदी कर दबोचे गए, हथियार बरामद

    पश्चिम बंगाल में पहले चरण के चुनाव के लिए अधिसूचना 30 मार्च को, जबकि दूसरे चरण के लिए दो अप्रैल को जारी की जाएंगी। पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि छह अप्रैल है और दूसरे चरण के लिए नौ अप्रैल है। पश्चिम बंगाल में पहले चरण के चुनावों के लिए नामांकन पत्रों की जांच सात अप्रैल को और दूसरे चरण के लिए 10 अप्रैल को होगी। पहले चरण के लिए उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि नौ अप्रैल और दूसरे चरण के लिए 13 अप्रैल है।

    Jamshedpur: साकची थाना क्षेत्र में फायरिंग मामले का मुख्य आरोपी हाथीघोड़ा मंदिर के समीप से गिरफ्तार, हथियार बरामद

    पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 152 विधानसभा सीट पर और दूसरे चरण में 142 सीट पर मतदान होगा। पश्चिम बंगाल में विधानसभा का कार्यकाल सात मई को, तमिलनाडु में 10 मई को, असम में 20 मई को, केरल में 23 मई को और पुडुचेरी में 15 जून को समाप्त होगा। पश्चिम बंगाल में 7.04 करोड़, तमिलनाडु में 5.67 करोड़, केरल में 2.7 करोड़, असम में 2.5 करोड़ और पुडुचेरी में 9.44 लाख मतदाता हैं।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    4 मई को होगी मतगणना counting on May 4 Election Announce: चार राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का हुआ एलान Election Announcement: Assembly election dates announced in four states; Bengal to vote in two phases on April 23 and 29 बंगाल में दो चरण में 23 व 29 अप्रैल को मतदान
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: बागबेड़ा पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे दो अपराधी घेराबंदी कर दबोचे गए, हथियार बरामद

    June 23, 2026

    Jamshedpur: साकची थाना क्षेत्र में फायरिंग मामले का मुख्य आरोपी हाथीघोड़ा मंदिर के समीप से गिरफ्तार, हथियार बरामद

    June 23, 2026

    RANCHI NEWS: झारखंड के खेल प्रेमियों के लिए महा-खबर! पहली बार रांची में होगा ‘डूरंड कप’, 26 जुलाई से मचेगा फुटबॉल का घमासान

    June 22, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: बागबेड़ा पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे दो अपराधी घेराबंदी कर दबोचे गए, हथियार बरामद

    June 23, 2026

    Jamshedpur: साकची थाना क्षेत्र में फायरिंग मामले का मुख्य आरोपी हाथीघोड़ा मंदिर के समीप से गिरफ्तार, हथियार बरामद

    June 23, 2026

    RANCHI NEWS: झारखंड के खेल प्रेमियों के लिए महा-खबर! पहली बार रांची में होगा ‘डूरंड कप’, 26 जुलाई से मचेगा फुटबॉल का घमासान

    June 22, 2026

    Operation Rail Prahari :रेलवे स्टेशन पर ‘ऑपरेशन रेल प्रहरी’ की महा-सफलता! 123 मोबाइल फोन और चांदी के गहनों के साथ बंगाल का शातिर चोर गिरफ्तार

    June 22, 2026

    PATNA NEWS: बिहार के यात्रियों को महा-सौगात! 27 जून से चलेगी दानापुर-पुणे ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’, देखें रूट और पूरा टाइम-टेबल

    June 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group