Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Election Commission: निर्वाचन आयोग का नया ऐप ‘ईसीआईनेट’ जारी, ज्ञानेश कुमार ने भ्रामक सूचनाओं से मुकाबले का हथियार बताया
    Breaking News

    Election Commission: निर्वाचन आयोग का नया ऐप ‘ईसीआईनेट’ जारी, ज्ञानेश कुमार ने भ्रामक सूचनाओं से मुकाबले का हथियार बताया

    News DeskBy News DeskJanuary 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बृहस्पतिवार को मतदाताओं, अधिकारियों और राजनीतिक दलों के लिए एक नया डिजिटल ऐप जारी किया और कहा कि यह भ्रामक सूचना का मुकाबला करने का एक हथियार है। उन्होंने यहां एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने वाले देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों को उनकी भाषाओं में और उनके कानूनों के अनुसार इसी तरह का उपकरण विकसित करने में सहायता की पेशकश की। कुमार ने बताया कि सम्मेलन के दौरान विभिन्न चुनाव प्रबंधन निकायों के प्रमुखों ने भ्रामक सूचना के विषय पर चिंता व्यक्त की थी। उन्होंने ‘ईसीआईनेट’ को गलत सूचनाओं के प्रसार की चुनौती से निपटने के लिए एक औजार करार दिया क्योंकि इस पर चुनाव संबंधी सभी तथ्य उपलब्ध हैं।

    ईसीआईनेट’ अपने 40 से अधिक मौजूदा मोबाइल और वेब एप्लिकेशन को एकीकृत करेगा तथा सभी चुनाव-संबंधी गतिविधियों के लिए एक एकल मंच प्रदान करेगा। यह नया प्लेटफ़ॉर्म उपयोगकर्ताओं पर कई ऐप डाउनलोड करने, ‘नेविगेट करने’ और विभिन्न लॉगिन याद रखने के बोझ को कम करेगा। इसके अतिरिक्त, ईसीआईनेट उपयोगकर्ताओं को अपने डेस्कटॉप या स्मार्टफोन पर प्रासंगिक चुनावी डेटा तक पहुंचने में भी सक्षम बनाएगा। यह सुनिश्चित करने के लिए कि डेटा यथासंभव सटीक है, ईसीआईनेट पर डेटा केवल निर्वाचन आयोग के अधिकृत अधिकारी द्वारा दर्ज किया जाएगा।

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 को लेकर VAF एवं ELC नोडल पदाधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित

    संबंधित अधिकारी द्वारा की गयी प्रविष्टि यह सुनिश्चित करेगी कि हितधारकों को उपलब्ध कराया गया डेटा यथासंभव सटीक है। हालांकि, किसी भी टकराव की स्थिति में वैधानिक प्रपत्रों में विधिवत भरा हुआ प्राथमिक डेटा मान्य होगा। ईसीआईनेट, वोटर हेल्पलाइन ऐप, वोटर टर्नआउट ऐप, ‘सीविजिल’, सुविधा, सक्षम और केवाईसी ऐप जैसे मौजूदा ऐप को समाहित कर देगा, जिसके कुल मिलाकर 5.5 करोड़ से अधिक डाउनलोड हो चुके हैं।

    DHANBAD NEWS: धनबाद रेल मंडल की महा-चेकिंग से हड़कंप, बेटिकट सफर कर रहे 606 लोग धराए, 5.29 लाख जुर्माना वसूला

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Election Commission: Election Commission's new app 'ECINet' released Election Commission: निर्वाचन आयोग का नया ऐप ‘ईसीआईनेट’ जारी Gyanesh Kumar called it a weapon to combat misleading information. ज्ञानेश कुमार ने भ्रामक सूचनाओं से मुकाबले का हथियार बताया
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 को लेकर VAF एवं ELC नोडल पदाधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित

    June 27, 2026

    DHANBAD NEWS: धनबाद रेल मंडल की महा-चेकिंग से हड़कंप, बेटिकट सफर कर रहे 606 लोग धराए, 5.29 लाख जुर्माना वसूला

    June 27, 2026

    Jamshedpur New: साकची रेड क्रॉस भवन में कल लगेगा ‘महा रक्तदान शिविर’, स्व. के.के. सिंह की जयंती पर युवाओं से महादान की अपील

    June 27, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 को लेकर VAF एवं ELC नोडल पदाधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित

    June 27, 2026

    DHANBAD NEWS: धनबाद रेल मंडल की महा-चेकिंग से हड़कंप, बेटिकट सफर कर रहे 606 लोग धराए, 5.29 लाख जुर्माना वसूला

    June 27, 2026

    Jamshedpur New: साकची रेड क्रॉस भवन में कल लगेगा ‘महा रक्तदान शिविर’, स्व. के.के. सिंह की जयंती पर युवाओं से महादान की अपील

    June 27, 2026

    Jamshedpur News :पोटका में मलेरिया पर विधायक संजीव सरदार का एक्शन , सीएचसी और प्रभावित गांवों का किया दौरा

    June 27, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाया संविधान हत्या दिवस, संगोष्ठी में आपातकाल को बताया लोकतंत्र पर काला अध्याय, लोकतंत्र सेनानियों का किया सम्मान

    June 27, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group