Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Election Commission बोला, दो अलग-अलग राज्यों में मतदाताओं के EPIC नंबर समान हो सकते हैं, ऐसे वोटर फर्जी नहीं
    Breaking News

    Election Commission बोला, दो अलग-अलग राज्यों में मतदाताओं के EPIC नंबर समान हो सकते हैं, ऐसे वोटर फर्जी नहीं

    News DeskBy News DeskMarch 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. दो अलग-अलग राज्यों में मतदाताओं को एक जैसे मतदाता पहचानपत्र नंबर जारी किए जाने की खबरों के बीच, निर्वाचन आयोग ने रविवार को कहा कि एक जैसे नंबर का मतलब यह नहीं कि वे फर्जी मतदाता हैं. निर्वाचन आयोग ने यह भी कहा कि कुछ मतदाताओं के मतदाता फोटो पहचान पत्र (EPIC) नंबर समान हो सकते हैं’’, लेकिन जनसांख्यिकीय विवरण, विधानसभा क्षेत्र और मतदान केंद्र सहित अन्य विवरण अलग-अलग हैं. इसने कहा, ‘ईपीआईसी नंबर चाहे जो भी हो, कोई भी मतदाता अपने राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में अपने संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में अपने निर्धारित मतदान केंद्र पर ही वोट डाल सकता है, जहां वह मतदाता सूची में पंजीकृत है। इसके अलावा वह कहीं और मतदान नहीं कर सकता. निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया कि सभी राज्यों के मतदाता सूची डेटाबेस को ‘ईआरओएनईटी’ मंच पर डालने से पहले ‘‘विकेन्द्रीकृत और मैन्युअल प्रक्रिया’’ का पालन किए जाने के कारण विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कुछ मतदाताओं को समान ईपीआईसी संख्या आवंटित की गई थी.

    निर्वाचन आयोग ने बताया कि इसके परिणामस्वरूप कुछ राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी एक ही ईपीआईसी अक्षरांकीय श्रृंखला का उपयोग कर रहे हैं और विभिन्न राज्यों में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं को एक जैसे ईपीआईसी नंबर आवंटित किए जाने की गुंजाइश है.
    निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, ‘ईआरओएनईटी’ ‘‘एक जैसी प्रविष्टियों को हटाकर और एक जगह से दूसरी जगह स्थानांतरित होने वाले मतदाताओं को शामिल करके’’ चुनावी प्रणाली को बनाए रखने में निर्वाचन अधिकारियों को मदद करता है.

    CKP Rail Division के डिप्टी चीफ इंजीनियर चार लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, हावड़ा स्टेशन पर CBI की कार्रवाई, और दो लोग भी धराए

    इसने कहा, ‘किसी भी शंका को दूर करने के लिए, आयोग ने निर्णय लिया है कि पंजीकृत मतदाताओं को विशिष्ट ईपीआईसी नंबर आवंटित करना सुनिश्चित किया जाए। एक जैसे ईपीआईसी नंबर के किसी भी मामले को एक विशिष्ट ईपीआईसी नंबर आवंटित करके ठीक किया जाएगा. निर्वाचन आयोग ने कहा कि इस प्रक्रिया में सहायता और सहयोग के लिए ‘ईआरओएनईटी’ 2.0 मंच को अद्यतन किया जाएगा.

    Saraikela: JSSC भर्ती ठगी मामले में चौका पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पांचवां आरोपी चंदन कुमार रांची से गिरफ्तार

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Election Commission said EPIC numbers of voters in two different states can be same such voters are not fake.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    CKP Rail Division के डिप्टी चीफ इंजीनियर चार लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, हावड़ा स्टेशन पर CBI की कार्रवाई, और दो लोग भी धराए

    July 26, 2026

    Saraikela: JSSC भर्ती ठगी मामले में चौका पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पांचवां आरोपी चंदन कुमार रांची से गिरफ्तार

    July 26, 2026

    Jamshedpur:टेल्को में नशेड़ी युवकों का खूनी तांडव, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, महिला समेत तीन घायल

    July 26, 2026
    Recent Post

    CKP Rail Division के डिप्टी चीफ इंजीनियर चार लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, हावड़ा स्टेशन पर CBI की कार्रवाई, और दो लोग भी धराए

    July 26, 2026

    Saraikela: JSSC भर्ती ठगी मामले में चौका पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पांचवां आरोपी चंदन कुमार रांची से गिरफ्तार

    July 26, 2026

    Jamshedpur:टेल्को में नशेड़ी युवकों का खूनी तांडव, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, महिला समेत तीन घायल

    July 26, 2026

    Jharkhand: JMM ने प्रधान के इस्तीफे को बताया ‘बस शुरुआत’, Congress ने ‘छात्रों की जीत’ करार दिया, BJP ने जेपीएससी परीक्षाओं में गड़बड़ियों को लेकर CM हेमंत का इस्तीफा मांगा

    July 26, 2026

    Protest Called Off: प्रधान के इस्तीफा और जेपी नड्डा से वार्ता के बाद CJP ने विरोध-प्रदर्शन खत्म करने की घोषणा की, घर लौटने लगे छात्र

    July 26, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group