Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Tata Steel UISL के बिजली उपभोक्ताओं को अब देने होंगे अतिरिक्त सिक्यूरिटी डिपॉजिट, अगस्त माह के बिल के साथ मांगे गये अतिरिक्त पैसे, लोगों ने जतायी आपत्ति
    Headlines

    Tata Steel UISL के बिजली उपभोक्ताओं को अब देने होंगे अतिरिक्त सिक्यूरिटी डिपॉजिट, अगस्त माह के बिल के साथ मांगे गये अतिरिक्त पैसे, लोगों ने जतायी आपत्ति

    News DeskBy News DeskSeptember 16, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. शहर में बिजली की सप्लाई करने वाली एजेंसी टाटा स्टील यूआइएसएल (पहले जुस्को) ने अपने ग्राहकों को अगस्त माह के बिल के साथ अतिरिक्त पैसे का डिमांड को लेकर बिल थमा दिया है. इसे लेकर ग्राहकों में असमंजस की स्थिति है. ग्राहकों से अतिरिक्त सिक्यूरिटी का डिपॉजिट करने को कहा गया है. पुराने कनेक्शन पर यह सिक्यूरिटी डिपॉजिट मांगा गया है. 80 साल से भी अधिक पुराने कनेक्शन पर भी अब नये सिरे से आकलन कर डिपॉजिट करने को कहा गया है, इस पर लोगों ने आपत्ति जतायी है. बताया जाता है कि अगस्त के माह के साथ कई ग्राहकों को अतिरिक्त पैसे का बिल भेजा गया है. इसमें कहा गया है कि वे लोग, जो पुराना सिक्यूरिटी डिपॉजिट किये हैं, उस डिपॉजिट के अनुसार उस वक्त बिजली दी गयी थी. चूंकि आपकी बिजली की खपत काफी अधिक है, उसके अनुसार, जो डिपॉजिट किया गया है, वह राशि अपर्याप्त है. ऐसे में ग्राहकों को अलग-अलग राशि का भुगतान करने को कहा गया है. जब कंपनी प्रबंधन से पूछा गया, तो बताया गया है कि 75 दिनों का सिक्यूरिटी डिपॉजिट कंपनी के पास जमा होना चाहिए. आपकी बिजली की खपत चूंकि, ज्यादा है, इस कारण उसकी गणना के मुताबिक अतिरिक्त पैसे का भुगतान करना होगा. इसके लिए लोगों को 60 दिनों की नोटिस थमाया गया है. अब लोग परेशान हैं. टाटा स्टील यूआइएसएल की ओर से इसके बारे में कोई अधिकारिक या सार्वजनिक सूचना नहीं दी गयी है.

    West Singhbhum: जिला खनन टास्क फोर्स द्वारा अवैध खनन,परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के क्रम में औचक निरीक्षण कर की गई कार्रवाई 
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    additional money was demanded with the bill of August month Electricity consumers of Tata Steel UISL will now have to pay additional security deposit
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikella-Kharsawan: खरसावां-सरायकेला मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, चार घायल; एक की हालत गंभीर

    June 27, 2026

    Seraikella-Kharsawan: सरायकेला एवं चांडिल में मासिक लोक अदालत का आयोजन, 54 मामलों का हुआ निष्पादन

    June 27, 2026

    Seraikella-Kharsawan: महुलडीह में स्व. जोगेश्वर टुडू की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, चंपई सोरेन ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    June 27, 2026
    Recent Post

    West Singhbhum: जिला खनन टास्क फोर्स द्वारा अवैध खनन,परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के क्रम में औचक निरीक्षण कर की गई कार्रवाई 

    June 27, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  दावना डैम से मिले युवक के शव पर उठे सवाल, परिजनों ने दोबारा पोस्टमार्टम की मांग की

    June 27, 2026

    Seraikella-Kharsawan: सरायकेला-खरसावां में डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ रवाना,15 दिनों तक गांव-गांव पहुंचेंगे कृषि योजनाओं की जानकारी

    June 27, 2026

    Seraikella-Kharsawan: खरसावां-सरायकेला मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, चार घायल; एक की हालत गंभीर

    June 27, 2026

    Seraikella-Kharsawan: सरायकेला एवं चांडिल में मासिक लोक अदालत का आयोजन, 54 मामलों का हुआ निष्पादन

    June 27, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group