Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Electronics Bazar: जनवरी से LED TV हो सकते हैं महंगे, 3 प्रतिशत तक कीमत बढ़ाने की तैयारी, यह है वजह
    Breaking News

    Electronics Bazar: जनवरी से LED TV हो सकते हैं महंगे, 3 प्रतिशत तक कीमत बढ़ाने की तैयारी, यह है वजह

    News DeskBy News DeskDecember 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi.मेमोरी चिप की बढ़ती लागत और रुपये के अवमूल्यन के कारण अगले साल जनवरी से टेलीविजन की कीमतों में तीन से चार प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है. रुपये का मूल्य हाल ही में पहली बार 90 प्रति डॉलर के आंकड़े को पार कर गया है. रुपये में गिरावट ने उद्योग को असुरक्षित स्थिति में डाल दिया है, क्योंकि एक एलईडी टीवी में घरेलू मूल्य संवर्धन केवल लगभग 30 प्रतिशत है और मुख्य घटक जैसे ओपन सेल, सेमीकंडक्टर चिप और मदरबोर्ड आयात किए जाते हैं.

    इसके अलावा यह समस्या मेमोरी चिप संकट से भी जुड़ी हुई है, जहां एआई सर्वरों के लिए हाई-बैंडविड्थ मेमोरी (एचबीएम) की भारी मांग के कारण वैश्विक स्तर पर गंभीर कमी हो गई है, जिससे सभी प्रकार की मेमोरी (डीआरएएम, फ्लैश) की कीमतें आसमान छू रही हैं.

    Jamshedpur News: जमशेदपुर की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सिंहभूम चैंबर ने जताई गहरी चिंता, मुख्यमंत्री से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग

    चिप विनिर्माता कंपनियां उच्च लाभ वाले एआई चिप पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं, जिससे टीवी जैसे पारंपरिक उपकरणों के लिए आपूर्ति कम हो रही है. हायर अप्लायंसेज इंडिया के अध्यक्ष एन एस सतीश ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मेमोरी चिप की कमी और कमजोर रुपये के कारण एलईडी टीवी सेटों की कीमतों में तीन प्रतिशत की वृद्धि होगी.

    Seraikella-Kharsawan:  हूल दिवस पर अमर वीरों को दी गई श्रद्धांजलि, उप विकास आयुक्त ने किया माल्यार्पण

    कुछ टीवी विनिर्माताओं ने कीमतों में संभावित वृद्धि के बारे में अपने डीलरों को पहले ही सूचित कर दिया है. थॉमसन, कोडक और ब्लाउपुंक्ट सहित कई वैश्विक ब्रांडों के लाइसेंस रखने वाली टीवी विनिर्माता कंपनी सुपर प्लास्ट्रोनिक्स प्राइवेट लिमिटेड (एसपीपीएल) ने कहा, ”पिछले तीन महीनों में मेमोरी चिप की कीमतों में 500 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. एसपीपीएल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अवनीत सिंह मारवाह के अनुसार, मेमोरी चिप संकट और रुपये के अवमूल्यन के प्रभाव के कारण जनवरी से टेलीविजन की कीमतों में सात से 10 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    3 प्रतिशत तक कीमत बढ़ाने की तैयारी Electronics Bazar: जनवरी से LED TV हो सकते हैं महंगे Electronics Market: LED TVs may become more expensive from January with plans to increase prices by up to 3%. यह है वजह
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: जमशेदपुर की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सिंहभूम चैंबर ने जताई गहरी चिंता, मुख्यमंत्री से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग

    June 30, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  हूल दिवस पर अमर वीरों को दी गई श्रद्धांजलि, उप विकास आयुक्त ने किया माल्यार्पण

    June 30, 2026

    Seraikella-Kharsawan: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान का शुभारंभ, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

    June 30, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: जमशेदपुर की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सिंहभूम चैंबर ने जताई गहरी चिंता, मुख्यमंत्री से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग

    June 30, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  हूल दिवस पर अमर वीरों को दी गई श्रद्धांजलि, उप विकास आयुक्त ने किया माल्यार्पण

    June 30, 2026

    Seraikella-Kharsawan: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान का शुभारंभ, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

    June 30, 2026

    Seraikella-Kharsawan: हूल दिवस पर ग्रामीण एकता मंच ने निकाली पदयात्रा, शहीद सिद्धो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि

    June 30, 2026

    Seraikella-Kharsawan: चांडिल जलाशय और फिश फीड मिल का मत्स्य निदेशक ने किया निरीक्षण, मत्स्य उत्पादन बढ़ाने पर दिया जोर

    June 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group