Site icon Lahar Chakra

Elephant Attack: दंतैल हाथी ने वन विभाग के विशेष नियंत्रण वाहन “ऐरावत” पर हमला कर पलटा, बाल बाल बची 12 वनकर्मियों की टीम

Bahragoda. झाड़ग्राम के मानिकपाड़ा रेंज से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां हाथियों को खदेड़ने के अभियान (एलीफेंट ड्राइव) के दौरान एक उग्र दंतैल हाथी ने वन विभाग के विशेष नियंत्रण वाहन “ऐरावत” पर हमला कर उसे पलट दिया। इस भीषण हमले में वाहन के भीतर कई वनकर्मी फंस गए थे। उन्हें सूझबूझ से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। वन विभाग के सूत्रों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से इलाके में 10 से 12 हाथियों का एक झुंड घूम रहा था। इन्हें आबादी वाले क्षेत्रों से दूर रखने के लिए बालीवासा बीट के अधिकारी राजकुमार कर की देखरेख में लगभग 12 वनकर्मियों की टीम अभियान चला रही थी।

बड़ाशुली जंगल के नहर किनारे जैसे ही अभियान आगे बढ़ा, झुंड से अलग होकर एक दंतैल हाथी ने सबसे आगे चल रहे “ऐरावत” वाहन पर सीधा धावा बोल दिया। हाथी ने अपनी सूंढ़ और भारी दांतों से गाड़ी पर ताबड़तोड़ प्रहार किए। इससे चलती गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई।

Exit mobile version