Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: शादी से दो दिन पहले युवक की हत्या, मंगेतर का जीजा गिरफ्तार, साली और जीजा में दो साल से चल रहा था प्रेम-संबंध
    Breaking News

    Jharkhand: शादी से दो दिन पहले युवक की हत्या, मंगेतर का जीजा गिरफ्तार, साली और जीजा में दो साल से चल रहा था प्रेम-संबंध

    News DeskBy News DeskJuly 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Giridih. झारखंड के गिरिडीह जिले में शादी से महज दो दिन पहले 20 वर्षीय युवक की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस मामले में युवक की मंगेतर के जीजा को गिरफ्तार किया गया है, जिसने कथित प्रेम प्रसंग के चलते इस वारदात को अंजाम दिया। अधिकारियों ने बताया कि जमुआ थाना क्षेत्र के भीखोडीह गांव का रहने वाला नीरज हाजरा अपनी शादी के सिलसिले में राजस्थान से घर लौटा था, लेकिन पांच जुलाई को वह अचानक लापता हो गया। अधिकारियों ने बताया कि उसकी शादी सात जुलाई को होने वाली थी।

    अधिकारियों के अनुसार बाद में उसका शव पड़ोसी राज्य बिहार के जमुई जिले के बिचकोरवा में एक सुनसान जगह से बरामद किया गया। खोरीमहुआ के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अमरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी सुभाष हाजरा (30) को गिरफ्तार किया, जो बिहार के जमुई का रहने वाला है।

    Jharkhand: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने केंद्र सरकार से की रांची में एम्स और 400 एम्बुलेंस की मांग

    एसडीपीओ ने कहा, “पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया। उसने जांचकर्ताओं को बताया कि नीरज की मंगेतर व अपनी साली के साथ पिछले दो साल से आरोपी के प्रेम संबंध थे। उसने युवती पर नीरज से रिश्ता तोड़ने का दबाव भी बनाया था, लेकिन जब युवती ने इनकार कर दिया, तो आरोपी ने नीरज की हत्या की साजिश रच डाली।” पुलिस के अनुसार, सुभाष ने कथित तौर पर चार जुलाई को नीरज को शादी से पहले ‘पार्टी’ देने के बहाने अपने पास बुलाया, इसके बाद दोनों बिहार के जमुई चले गए, जहां आरोपी ने नीरज को नशा कराने के बाद उसकी हत्या कर दी।

    Jamshedpur: युवक का शव घर में फंदे से लटका मिला, परिवार का इकलौता बेटा था, गोलमुरी स्थित एनटीटीएफ में पढ़ाई कर रहा था रोहित

    अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल किए गए दो चाकू, वारदात में इस्तेमाल किया गया स्कूटर, एक मोबाइल फोन और एक सिम कार्ड बरामद किया है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand: Young man murdered two days before his wedding; fiancée's brother-in-law arrested; the two had been in a romantic relationship for two years. Jharkhand: शादी से दो दिन पहले युवक की हत्या मंगेतर का जीजा गिरफ्तार साली और जीजा में दो साल से चल रहा था प्रेम-संबंध
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने केंद्र सरकार से की रांची में एम्स और 400 एम्बुलेंस की मांग

    July 12, 2026

    Jamshedpur: युवक का शव घर में फंदे से लटका मिला, परिवार का इकलौता बेटा था, गोलमुरी स्थित एनटीटीएफ में पढ़ाई कर रहा था रोहित

    July 12, 2026

    Elephant Attack: दंतैल हाथी ने वन विभाग के विशेष नियंत्रण वाहन “ऐरावत” पर हमला कर पलटा, बाल बाल बची 12 वनकर्मियों की टीम

    July 12, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने केंद्र सरकार से की रांची में एम्स और 400 एम्बुलेंस की मांग

    July 12, 2026

    Jharkhand: शादी से दो दिन पहले युवक की हत्या, मंगेतर का जीजा गिरफ्तार, साली और जीजा में दो साल से चल रहा था प्रेम-संबंध

    July 12, 2026

    Jamshedpur: युवक का शव घर में फंदे से लटका मिला, परिवार का इकलौता बेटा था, गोलमुरी स्थित एनटीटीएफ में पढ़ाई कर रहा था रोहित

    July 12, 2026

    Elephant Attack: दंतैल हाथी ने वन विभाग के विशेष नियंत्रण वाहन “ऐरावत” पर हमला कर पलटा, बाल बाल बची 12 वनकर्मियों की टीम

    July 12, 2026

    Jamshedpur: 30 जुलाई से 28 अगस्त तक महादेवशाल में साउथ बिहार, उत्कल समेत चार एक्सप्रेस ट्रेनों का होगा ठहराव

    July 12, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group