Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Elephant Death Zone! कोल्हान में पांच साल में 62 हाथियों की मौत, 2023 में एक साथ सात की गयी थी जान, 2024 में अब तक 9 की मौत
    Headlines

    Elephant Death Zone! कोल्हान में पांच साल में 62 हाथियों की मौत, 2023 में एक साथ सात की गयी थी जान, 2024 में अब तक 9 की मौत

    News DeskBy News DeskJuly 20, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और दक्षिण पश्चिम बंगाल का 21 हजार वर्ग किलोमीटर का इलाका हाथियों का आवास है
    • देश के जंगली हाथियों की कुल संख्या का 11 प्रतिशत हाथी झारखंड में हैं

    Jamshedpur. दलमा, सारंडा समेत कोल्हान के जंगल कभी हाथियों के लिए सुरक्षित इलाके माने जाते थे. लेकिन अब हाथियों के लिए डेथ जोन बनते जा रहे हैं. पांच साल के आंकड़ों पर गौर करें तो पता चलता है कि कोल्हान में विभिन्न करणों से 62 हाथियों की मौत हो चुकी है. सिर्फ इस साल 2024 में अब तक नौ हाथियों की मौत हो चुकी है. इसमें से सात हाथियों की मौत करंट लगने से हुई है. दो की अन्य कारणों से हुई है. कुछ दिन पूर्व दलमा से सटे चांडिल और चिलगू एरिया में दो हाथियों की मौत हुई थी. इस साल रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान एक हाथी की मौत हुई थी. नवंबर 2023 में एक साथ सात हाथियों की मौत चाकुलिया और धालभूमगढ़ में हुई थी.

    इसलिए बढ़ीं मुश्किलें…सड़क-रेल लाइन विस्तार और आबादी बढ़ी

    सड़क और रेलवे लाइन का विस्तार हुआ. आबादी भी बढ़ी. लेकिन इन सारी गतिविधियों के दौरान हाथियों के कॉरिडोर का ध्यान नहीं रखा गया. नतीजा यह कि हाथी जब जंगल से बाहर निकलते हैं तो स्वाभाविक तौर पर उनका गुस्सा भड़क उठता है. उनके खाने के साधन जंगल में कम होते जा रहे हैं. जंगल भी सिकुड़ते जा रहे हैं.

    Railway: मॉडर्न ड्रेस में दिखने वाली महिला कर रही थी शराब की तस्करी, RPF ने “स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस” के फर्स्ट क्लास एसी कोच’ से किया गिरफ्तार

    21 हजार वर्ग किलोमीटर का इलाका हाथियों का आवास

    वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया (डब्ल्यूटीआई) ने 2017 में एक रिपोर्ट पेश की थी. इस रिपोर्ट में बताया गया था कि झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और दक्षिण पश्चिम बंगाल का 21 हजार वर्ग किलोमीटर का इलाका हाथियों का आवास है. आधिकारिक आंकड़े के मुताबिक देश के जंगली हाथियों की कुल संख्या का 11 प्रतिशत हाथी झारखंड में हैं. हालांकि चिंता की बात यह है कि यहां हाथियों की संख्या में लगातार कमी दर्ज हो रही है. राज्य में आखिरी बार 2017 में हाथियों की गिनती हुई थी और इनकी संख्या 555 बताई गई थी, जबकि इसके पांच साल पहले हुई गणना में इनकी संख्या 688 थी.

    Weather Alert: 9 और 10 सितंबर को आसमान में बादल छाए रहने के साथ एक-दो दौर की हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Elephant Death Zone! 62 elephants died in Kolhan in five years
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Railway: मॉडर्न ड्रेस में दिखने वाली महिला कर रही थी शराब की तस्करी, RPF ने “स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस” के फर्स्ट क्लास एसी कोच’ से किया गिरफ्तार

    September 6, 2026

    Weather Alert: 9 और 10 सितंबर को आसमान में बादल छाए रहने के साथ एक-दो दौर की हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

    September 6, 2026

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन बोले: झारखंड में शिक्षा के क्षेत्र में मौजूद कमियों को दूर करते हुए किए जा रहे हैं प्रभावी सुधार, AI पर भी बात की

    September 5, 2026
    Recent Post

    Railway: मॉडर्न ड्रेस में दिखने वाली महिला कर रही थी शराब की तस्करी, RPF ने “स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस” के फर्स्ट क्लास एसी कोच’ से किया गिरफ्तार

    September 6, 2026

    Weather Alert: 9 और 10 सितंबर को आसमान में बादल छाए रहने के साथ एक-दो दौर की हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

    September 6, 2026

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन बोले: झारखंड में शिक्षा के क्षेत्र में मौजूद कमियों को दूर करते हुए किए जा रहे हैं प्रभावी सुधार, AI पर भी बात की

    September 5, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में रामाडा होटल के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार को पीछे से मारी टक्कर, बाल-बाल बचे सवार

    September 5, 2026

    Adityapur: बुजुर्ग ने पहले हाथ जोड़कर प्रणाम किया, फिर आदित्यपुर खरकई पुल से नदी में लग दी छलांग, तलाश में जुटी पुलिस

    September 5, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group