Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Chief Election commissioner: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे सवार थे तीन लोग, सभी सुरक्षित
Breaking News

Chief Election commissioner: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे सवार थे तीन लोग, सभी सुरक्षित

News DeskBy News DeskOctober 17, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को लेकर जा रहे एक हेलीकॉप्टर को बुधवार को मुनस्यारी के निकट रालम गांव में खराब मौसम के कारण आपात स्थिति में उतारना पड़ा. पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी विनोद गिरीश गोस्वामी ने बताया कि मुनस्यारी से 42 किलोमीटर पहले रालम गांव में ऊंचाई वाले क्षेत्र में प्रतिकूल मौसम के समय जब हेलीकॉप्टर को आपात स्थिति में उतारना पड़ा, तब वह मिलम हिमनद के रास्ते में था. उन्होंने बताया कि उस वक्त घने बादल छाए हुए थे और दृश्यता बहुत कम थी. जिलाधिकारी गोस्वामी ने बताया कि हेलीकॉप्टर में उत्तराखंड के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे भी थे. जिलाधिकारी ने कहा कि रालम में एक हेलीपैड पर सुरक्षित उतर गए हेलीकॉप्टर में चालक के अलावा तीन व्यक्ति सवार थे.

उन्होंने बताया कि सभी व्यक्ति सुरक्षित हैं और मुनस्यारी लौटने के लिए मौसम के साफ होने का इंतजार कर रहे है.गोस्वामी ने बताया कि उनके पास सैटेलाइट फोन सहित अन्य आवश्यक संचार उपकरण हैं. उन्होंने कहा, मैंने मुख्य चुनाव आयुक्त से दो बार बात की है. वे सभी सुरक्षित हैं. आयुक्त और उनकी टीम मौसम के साफ होने का इंतजार कर रहे हैं.

JAMSHEDPUR NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में धूमधाम से मना बाल दिवस, शिक्षकों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बच्चों का जीता दिल

अगर मौसम साफ हो जाता है तो उन्हें मुनस्यारी वापस लाया जाएगा और अगर मौसम खराब ही रहता है तो वे रालम के नजदीके स्थित भारत तिब्बत सीमा पुलिस के कैंप में विश्राम करेंगे. आयुक्त और उनकी टीम मुनस्यारी से मिलम के लिए दोपहर एक बजे रवाना हुए थे और उनके हेलीकॉप्टर को करीब डेढ़ बजे आपात स्थिति में उतारना पड़ा.

JAMSHEDPUR NEWS: छठ महापर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, घाटों पर CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी; डेंजर जोन में विशेष सुरक्षा व्यवस्था

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में धूमधाम से मना बाल दिवस, शिक्षकों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बच्चों का जीता दिल

November 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: छठ महापर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, घाटों पर CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी; डेंजर जोन में विशेष सुरक्षा व्यवस्था

November 14, 2026

SARAIKELA NEWS: विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में 26 युवाओं ने दिखाई प्रतिभा, 6 का राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए चयन

November 14, 2026
Recent Post

RAILWAY NEWS: जनकपुर धाम से अयोध्या के बीच चलेगी साप्ताहिक ट्रेन, भारतीय रेलवे ने दी मंजूरी

November 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: घोड़ाबांधा पंचायत में विकास योजनाओं का उद्घाटन, विधायक मंगल कालिंदी और जिप सदस्य डॉ. परितोष सिंह ने किया लोकार्पण

November 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group