Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए ग्राम सभाओं का सशक्त होना जरूरीः दीपक बिरूआ
    Headlines

    जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए ग्राम सभाओं का सशक्त होना जरूरीः दीपक बिरूआ

    News DeskBy News DeskSeptember 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chaibasa. राजस्व, भूमि सुधार और परिवहन मंत्री दीपक बिरूआ ने कहा कि जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए ग्राम सभाओं का सशक्त होना जरूरी है. ग्राम सभा मजबूत होगी तो पंचायतों को जलवायु समर्थ कार्ययोजना बनाने में मदद मिलेगी. इस मुहिम में सरकारी स्तर पर हर तरह की मदद के लिए झारखंड सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है. बिरूआ रविवार को एक होटल में कांफ्रेस ऑफ पंचायत कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे.

    उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन और उसके असर को लेकर पंचायत स्तर पर हो रही कांफ्रेस ऑफ पंचायत महत्वपूर्ण पहल है. क्योंकि जलवायु परिवर्तन बिगड़ती प्रकृति का अभी संकेत है, अगर संसाधनों का सस्टेनेबल तरीके से उपयोग नहीं होगा तो यह समस्या और बढ़ेगी.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    असर सोशल इम्पैक्ट एडवायजर्स, पॉलिसी एंड डेवलपमेंट एडवायजरी ग्रुप, मंथन युवा संस्थान, पंच सफर और कॉमन ग्राउंड की ओर से होटल सैफरन सूइट्स में कांफ्रेस ऑफ पंचायत का आयोजन किया गया. झारखंड में जलवायु परिवर्तन के प्रभावों और उनसे लड़ने में पंचायतों की भूमिका को लेकर यह कार्यक्रम किया गया. कांफ्रेंस में 100 से ज्यादा पंचायत प्रतिनिधि, परंपरागत शासन प्रणाली के प्रतिनिधियों सहित कई गांव के लोगों ने हिस्सा लिया. कांफ्रेस में आगामी दो अक्टूबर को होने वाली विशेष ग्राम सभा बैठक में योजनाएं बनाने की प्रक्रिया और उन्हें जमीन पर उतारने की ट्रेनिंग भी पंचायत प्रतिनिधियों को दी गई.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    इससे पहले कांफ्रेस में मौजूद सभी पंचायत प्रतिनिधियों को चार समूहों में बांटा गया. प्रत्येक समूह को अलग-अलग विषय पर समस्याओं और उनके समाधानों को सूचीबद्ध किया गया. इन चारों समूहों को ग्राम सभा द्वारा जलवायु परिवर्तन के कारण, जल संरक्षण एवं प्रबंधन के लिए सुझाव, वन संरक्षण,संवर्धन और आजीविका और लघु वनोपज का संवर्धन विषय दिए गए. सभी समूहों ने विस्तार से इन मुद्दों पर अपने सुझाव दिए और ग्राम सभा के माध्यम से इनके समाधान के बिंदु साझा किए.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Empowerment of Gram Sabhas is necessary to fight climate change: Deepak Birua JAMSHEDPUR HOT NEWS Jamshedpur news जमशेदपुर की खबर जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर समाचार जमशेदपुरऔर आसपास की खबरें झारखंड की खबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group