Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स में मना अभियंता दिवस, डीप टेक व इंजीनियरिंग एक्सीलेंस पर दिया गया जोर
    Headlines

    इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स में मना अभियंता दिवस, डीप टेक व इंजीनियरिंग एक्सीलेंस पर दिया गया जोर

    News DeskBy News DeskSeptember 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur: लौहनगरी के साकची स्थित इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (.E.) इंडिया, जमशेदपुर केंद्र में सोमवार को 58वां इंजीनियर्स डे बड़े उत्साह के साथ मनाया गया. यह अवसर भारत रत्न और महान अभियंता सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की 164वीं जयंती को समर्पित रहा.

    मुख्य अतिथि इंजीनियर शरद कुमार शर्मा (महाप्रबंधक, टाटा ग्रोथ शॉप, TSL) और इंजीनियर सतीश कुमार तिवारी (अध्यक्ष, .E. JLC) ने .E. परिसर में सर विश्वेश्वरैया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की.

    इसके बाद स्वागत भाषण में इंजीनियर्स डे के महत्व और इस वर्ष के विषय का परिचय दिया गया.—“डीप टेक और इंजीनियरिंग उत्कृष्टता” विषय पर व्याख्यानसमारोह में मुख्य वक्ता इंजीनियर शरद कुमार शर्मा ने “डीप टेक एंड इंजीनियरिंग एक्सीलेंस: ड्राइविंग इंडियाज़ टेकएड” विषय पर विस्तार से व्याख्यान दिया. उन्होंने कहा कि डीप टेक और इंजीनियरिंग उत्कृष्टता को केवल अवधारणा से लेकर सार्वजनिक उपयोग तक ले जाने वाले गैजेट और तकनीक के विकास के जरिए ही हासिल किया जा सकता है.

    Tata Steel Bus Service: टाटा स्टील कर्मचारियों के लिए बड़ी सुविधा, बस सेवा शुरू, फील्ड मैकेनिकल मेंटेनेंस से हुई शुरुआत

    उन्होंने बताया कि भारत तकनीकी विकास के तीन चरणों पर कार्य कर रहा है. इसमें पहला वैश्विक स्तर पर सेवाओं का विस्तार, दूसरा ग्लोबल कैपेसिटी सेंटर्स (GCCs) की मजबूती और तीसरा मौलिक विज्ञान से लेकर तकनीक को व्यावसायिक उपयोग के लिए विकसित करना है. शर्मा ने यह भी कहा कि आज़ादी के बाद भारत में तकनीक सीमित थी, लेकिन अब इंजीनियर नवाचार और व्यावसायीकरण के जरिए सार्वजनिक हित में नई संभावनाएं ला रहे हैं.

    समारोह में वक्ताओं ने सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के जीवन पर भी प्रकाश डाला. बताया गया कि वे न केवल एक महान अभियंता थे, बल्कि मैसूर के दीवान भी बने और एचएएल, मैसूर सोप फैक्ट्री और वृंदावन गार्डन जैसी परियोजनाओं में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा.भारत सरकार ने उनके उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए उन्हें 1955 में भारत रत्न से सम्मानित किया. उन्हें भारत में आर्थिक नियोजन का अग्रदूत भी कहा जाता है.

    jharkhand highcourt: “हलाला के बाद निकाह से पूर्व पति इनकार अपराध नहीं”, झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला; आरोपी को दी अग्रिम जमानत

    समारोह में शहर के प्रतिष्ठित इंजीनियरों और अतिथियों ने बड़ी संख्या में शिरकत की. इसमें 57 कॉर्पोरेट और गैर-कॉर्पोरेट सदस्य शामिल हुए. कार्यक्रम का समापन डॉ. सीरम माधुरी (संयुक्त सचिव, .E. Jamshedpur Local Centre) के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    emphasis laid on deep tech and engineering excellence Engineer's Day celebrated in Institute of Engineers Jamshedpur JAMSHEDPUR HOT NEWS Jamshedpur news जमशेदपुर की खबर जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर समाचार जमशेदपुरऔर आसपास की खबरें झारखंड की खबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel Bus Service: टाटा स्टील कर्मचारियों के लिए बड़ी सुविधा, बस सेवा शुरू, फील्ड मैकेनिकल मेंटेनेंस से हुई शुरुआत

    September 11, 2026

    jharkhand highcourt: “हलाला के बाद निकाह से पूर्व पति इनकार अपराध नहीं”, झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला; आरोपी को दी अग्रिम जमानत

    September 11, 2026

    Jamshedpur: चार प्रमुख मेमू ट्रेनों के टर्मिनल बदलाव की अवधि को 24 सितंबर तक बढ़ाया, सभी चार ट्रेनें टाटानगर के बजाय आदित्यपुर स्टेशन तक ही जाएंगी, वहीं से खुलेंगी

    September 11, 2026
    Recent Post

    Tata Steel Bus Service: टाटा स्टील कर्मचारियों के लिए बड़ी सुविधा, बस सेवा शुरू, फील्ड मैकेनिकल मेंटेनेंस से हुई शुरुआत

    September 11, 2026

    jharkhand highcourt: “हलाला के बाद निकाह से पूर्व पति इनकार अपराध नहीं”, झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला; आरोपी को दी अग्रिम जमानत

    September 11, 2026

    Jamshedpur: चार प्रमुख मेमू ट्रेनों के टर्मिनल बदलाव की अवधि को 24 सितंबर तक बढ़ाया, सभी चार ट्रेनें टाटानगर के बजाय आदित्यपुर स्टेशन तक ही जाएंगी, वहीं से खुलेंगी

    September 11, 2026

    Froud AI Video: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लोगों से अपने नाम पर फर्जी एआई वीडियो से सावधान रहने की अपील की

    September 11, 2026

    Jharkhand: दिवंगत बड़े भाई और JMM के वरिष्ठ नेता रहे दुर्गा सोरेन की जयंती पर भावुक हुए CM हेमंत सोरेन, उनके संघर्ष को किया याद

    September 11, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group