Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Congress Dicision: सीट चोरी’ और नीट मामले को लेकर राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करेगी कांग्रेस
    Breaking News

    Congress Dicision: सीट चोरी’ और नीट मामले को लेकर राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करेगी कांग्रेस

    News DeskBy News DeskJune 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi.. कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को फैसला किया कि वह मध्यप्रदेश से पार्टी की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किए जाने, नीट मामले और सीबीएसई की ऑनलाइन मूल्यांकन प्रणाली, महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दों को लेकर मोदी सरकार को घेरने के लिये जल्द ही राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करेगी। पार्टी नेतृत्व की महासचिवों, प्रदेश प्रभारियों और राज्य इकाइयों के अध्यक्षों के साथ बैठक में राष्ट्रव्यापी अभियान का निर्णय लिया गया। मुख्य विपक्षी दल का कहना है कि यह अभियान इस महीने के आखिर में शुरू हो सकता है और दो-तीन महीने तक चलेगा।

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, जयराम रमेश और कई अन्य नेता मौजूद थे। हालिया विधानसभा चुनावों के बाद कांग्रेस महासचिवों एवं प्रभारियों की संयुक्त रूप से यह बैठक पहली बार हुई है।

    Jharkhand Highcourt ने JPSC 11वीं से 13वीं परीक्षाओं के जरिये चयनित कर्मियों की नियुक्तियां रद्द करने पर लगायी रोक, आंदोलनकारी अभ्यर्थियों ने कहा-‘झारखंड सरकार हमें धोखा दे रही है”

    बैठक के बाद वेणुगोपाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘मध्य प्रदेश और झारखंड़ के राज्यसभा चुनावों में जो हुआ, वह लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है। मध्य प्रदेश में मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जबकि उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं था। झारखंड में भाजपा समर्थित कॉर्पोरेट उम्मीदवार का नामांकन कई विसंगतियों के बावजूद स्वीकार कर लिया गया।’’ उन्होंने कहा कि यह भारतीय लोकतंत्र की दयनीय स्थिति का परिचायक है। उन्होंने दावा किया कि यह ‘सीट चोरी’ है।

    Chaibasa: ACB जमशेदपुर टीम ने बंदगांव थाना प्रभारी को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Congress Decision: Congress to launch a nationwide campaign over the 'seat theft' and NEET issues. Congress Dicision: सीट चोरी’ और नीट मामले को लेकर राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करेगी कांग्रेस
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Highcourt ने JPSC 11वीं से 13वीं परीक्षाओं के जरिये चयनित कर्मियों की नियुक्तियां रद्द करने पर लगायी रोक, आंदोलनकारी अभ्यर्थियों ने कहा-‘झारखंड सरकार हमें धोखा दे रही है”

    August 21, 2026

    Chaibasa: ACB जमशेदपुर टीम ने बंदगांव थाना प्रभारी को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    August 21, 2026

    Jamshedpur News :मेयर अनर्गल प्रलाप कर रही हैं-सरयू राय

    August 20, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Highcourt ने JPSC 11वीं से 13वीं परीक्षाओं के जरिये चयनित कर्मियों की नियुक्तियां रद्द करने पर लगायी रोक, आंदोलनकारी अभ्यर्थियों ने कहा-‘झारखंड सरकार हमें धोखा दे रही है”

    August 21, 2026

    Chaibasa: ACB जमशेदपुर टीम ने बंदगांव थाना प्रभारी को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    August 21, 2026

    Jamshedpur News :मेयर अनर्गल प्रलाप कर रही हैं-सरयू राय

    August 20, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :कार्यकारी अधिकार तो विधायक सरयू राय के पास भी नहीं – सुधा गुप्ता (मेयर)

    August 20, 2026

    Jamshedpur News :जमशेदपुर वीमेन्स यूनिवर्सिटी में वाणिज्य विभाग द्वारा कॉमनोवा 2026 सृजनात्मकता, ज्ञान एवं प्रबंधन कौशल का उत्सव का आयोजन

    August 20, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group