Site icon Lahar Chakra

EPFO ने अधिक अंशदान के लिए जारी किए 1,49,806 पेंशन भुगतान आदेश

New Delhi. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने सेवानिवृत्त आवेदकों को अधिक अंशदान के लिए 1,49,806 पेंशन भुगतान आदेश जारी किए हैं। श्रम और रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने बताया कि इस संबंध में नवंबर 2022 में आए उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद यह कदम उठाया गया।

मंत्री ने बताया कि अधिक पेंशन के लिए इस तरह के 15,24,365 दावे प्राप्त हुए और 5 अगस्त 2026 तक ऐसे 11,595 दावे लंबित थे। करंदलाजे ने बताया कि 4 नवंबर 2022 के शीर्ष अदालत के फैसले के बाद, अधिक वेतन पर सेवानिवृत्त हुए आवेदकों को कुल 1,49,806 पेंशन भुगतान आदेश जारी किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि 31 मार्च 2026 तक, कर्मचारी पेंशन योजना के तहत पेंशन पाने वालों की कुल संख्या 85,84,604 है। इस योजना के तहत 31 मार्च 2026 तक वितरित की गई कुल पेंशन राशि 15,819.28 करोड़ रुपये है।

Exit mobile version