Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Tata motors Q1: टाटा मोटर्स का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 83 प्रतिशत बढ़कर 2,556 करोड़ रुपये
Breaking News

Tata motors Q1: टाटा मोटर्स का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 83 प्रतिशत बढ़कर 2,556 करोड़ रुपये

News DeskBy News DeskAugust 13, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Mumbai. वाणिज्यिक वाहन विनिर्माता कंपनी टाटा मोटर्स लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 83 प्रतिशत बढ़कर 2,556 करोड़ रुपये हो गया। टाटा कैपिटल लिमिटेड में निवेश पर बाजार मूल्यांकन से हुए लाभ के कारण कंपनी का मुनाफा बढ़ा है।वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 1,397 करोड़ रुपये रहा था।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल एकीकृत परिचालन आय बढ़कर 20,667 करोड़ रुपये हो गई, जो 2025-26 की समान तिमाही में 17,324 करोड़ रुपये थी। अप्रैल-जून तिमाही के दौरान कंपनी की थोक वाहन बिक्री 26 प्रतिशत बढ़कर 1,08,700 इकाई रही।
हालांकि, इस तिमाही में कंपनी का कुल खर्च भी बढ़कर 18,038 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में 15,982 करोड़ रुपये था। कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) गिरीश वाघ ने कहा, “टाटा मोटर्स ने अप्रैल-जून तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया।

Nobel Peace Prize: भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी नवी पिल्लई को नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा

सफल उत्पाद श्रृंखला, बाजार केंद्रित रणनीति और अनुशासित क्रियान्वयन के दम पर वाहन बिक्री में सालाना आधार पर 26 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। इससे ग्राहकों की पसंद के रूप में हमारी स्थिति और मजबूत हुई तथा बाजार में हमारी हिस्सेदारी सुदृढ़ हुई।”
उन्होंने कहा कि मजबूत आर्थिक बुनियाद, वाणिज्यिक वाहनों के बेहतर उपयोग और प्रमुख क्षेत्रों में लगातार बनी मांग के कारण वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में वाणिज्यिक वाहन उद्योग की स्थिति मजबूत रही।

Jamshedpur: आजादनगर में युवक का शव फंदे से लटका मिला, रिश्तेदार के घर रहकर रोजगार की कर रहा था तलाश

इवेको के अधिग्रहण के बारे में कंपनी ने कहा कि नियामकीय मंजूरियों की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और केवल एक मंजूरी मिलना बाकी है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Nobel Peace Prize: भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी नवी पिल्लई को नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा

October 10, 2026

Jamshedpur: आजादनगर में युवक का शव फंदे से लटका मिला, रिश्तेदार के घर रहकर रोजगार की कर रहा था तलाश

October 10, 2026

Train cancelled: Railway ने 10 अक्टूबर को नयी दिल्ली आने वाली कई मेल, एक्सप्रेस ट्रेन रद्द कीं

October 10, 2026
Recent Post

Nobel Peace Prize: भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी नवी पिल्लई को नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा

October 10, 2026

Jamshedpur: आजादनगर में युवक का शव फंदे से लटका मिला, रिश्तेदार के घर रहकर रोजगार की कर रहा था तलाश

October 10, 2026

Train cancelled: Railway ने 10 अक्टूबर को नयी दिल्ली आने वाली कई मेल, एक्सप्रेस ट्रेन रद्द कीं

October 10, 2026

Jamshedpur Traffic: मानगो पुल पर नहीं थम रहा महाजाम…घंटों फंस रहे स्कूली बच्चे और जरूरी काम से निकले लोग

October 10, 2026

Jamshedpur. पीएम मॉल पर टाटा स्टील की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू, जमीन की हुई मापी, गेट सील

October 10, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group