Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»EPFO पेंशनभोगी देश के किसी भी बैंक से ले सकेंगे पेंशन, जनवरी से लागू होगी नयी व्यवस्था, केंद्रीय श्रम मंत्री ने की घोषणा
    Headlines

    EPFO पेंशनभोगी देश के किसी भी बैंक से ले सकेंगे पेंशन, जनवरी से लागू होगी नयी व्यवस्था, केंद्रीय श्रम मंत्री ने की घोषणा

    News DeskBy News DeskSeptember 4, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को कहा कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की पेंशन योजना के दायरे में आने वाले पेंशनभोगी जनवरी से किसी भी बैंक या उसकी शाखा से पेंशन ले सकेंगे. श्रम मंत्रालय ने बयान में कहा कि मांडविया ने कर्मचारी पेंशन योजना (ईपीएस) 1995 के लिए एक केंद्रीकृत पेंशन भुगतान प्रणाली (सीपीपीएस) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। वह ईपीएफओ के शीर्ष निर्णय लेने वाले निकाय केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) के चेयरपर्सन भी हैं.

    बयान के अनुसार, केंद्रीकृत पेंशन भुगतान व्यवस्था से पूरे देश में किसी भी बैंक या किसी भी शाखा के माध्यम से पेंशन का वितरण हो सकेगा.
    मंत्री ने कहा, ‘सीपीपीएस की मंजूरी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के आधुनिकीकरण की दिशा में मील का पत्थर है. इसके तहत पेंशनधारक देश में कहीं भी, किसी भी बैंक, किसी भी शाखा से अपनी पेंशन प्राप्त कर सकेंगे. यह पहल लंबे समय से चली आ रही पेंशधारकों की समस्याओं का समाधान करती है। यह व्यवस्था एक निर्बाध और कुशल वितरण प्रणाली सुनिश्चित करती है.

    उन्होंने कहा कि यह ईपीएफओ को अपने सदस्यों और पेंशनधारकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा करने के लिए अधिक मजबूत, उत्तरदायी और तकनीक-सक्षम संगठन में बदलने के हमारे प्रयासों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. केंद्रीकृत पेंशन भुगतान प्रणाली से ईपीएफओ के 78 लाख से अधिक ईपीएस-95 पेंशनधारकों को लाभ होने की उम्मीद है. केंद्रीकृत प्रणाली पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) को एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय में स्थानांतरित करने की आवश्यकता के बिना पूरे देश में पेंशन का निर्बाध वितरण सुनिश्चित करेगी.

    Chandil News :नारायण आईटीआई लुपुंगडीह चांडिल में हरिवंश राय बच्चन जी की पुण्य तिथि मनाई गई

    यह उन पेंशनधारकों के लिए बड़ी राहत होगी जो सेवानिवृत्ति के बाद अपने गृहनगर चले जाते हैं. यह सुविधा एक जनवरी, 2025 से ईपीएफओ की चल रही सूचना प्रौद्योगिकी आधुनिकीकरण परियोजना केंद्रीकृत आईटी युक्त प्रणाली (सीआईटीईएस 2.01) के हिस्से के रूप में शुरू की जाएगी. अगले चरण में, सीपीपीएस आधार-आधारित भुगतान प्रणाली (एबीपीएस) में एक सुचारु परिवर्तन लाएगी. मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि नई प्रणाली मौजूदा पेंशन वितरण प्रक्रिया से महत्वपूर्ण बदलाव है, जिसके तहत ईपीएफओ के प्रत्येक क्षेत्रीय/क्षेत्रीय कार्यालय को केवल तीन-चार बैंकों के साथ अलग-अलग समझौते करने पड़ते थे.

    इसमें कहा गया है कि अब पेंशनभोगियों को पेंशन शुरू होने के समय सत्यापन के लिए बैंक शाखा में जाने की जरूरत नहीं होगी और भुगतान जारी होने पर तुरंत जमा कर दिया जाएगा. इसके साथ ही ईपीएफओ को उम्मीद है कि नई प्रणाली से पेंशन वितरण लागत में महत्वपूर्ण कमी आएगी.

    JAMSHEDPUR NEWS :25 जनवरी को बालिगुमा सुखना बस्ती में होगा विशाल रक्तदान शिविर

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    EPFO pensioners take pension from any bank
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Chandil News :नारायण आईटीआई लुपुंगडीह चांडिल में हरिवंश राय बच्चन जी की पुण्य तिथि मनाई गई

    January 18, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :25 जनवरी को बालिगुमा सुखना बस्ती में होगा विशाल रक्तदान शिविर

    January 18, 2026

    Jamshedpur News :धनुर्धर दीपिका कुमारी एकादश ने जीता मिक्स जेंडर विलेज क्रिकेट लीग 2026 का खिताब, पर्वतारोही विनीता सोरेन एकादश बनी उपविजेता

    January 18, 2026
    Recent Post

    Chandil News :नारायण आईटीआई लुपुंगडीह चांडिल में हरिवंश राय बच्चन जी की पुण्य तिथि मनाई गई

    January 18, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :25 जनवरी को बालिगुमा सुखना बस्ती में होगा विशाल रक्तदान शिविर

    January 18, 2026

    Jamshedpur News :धनुर्धर दीपिका कुमारी एकादश ने जीता मिक्स जेंडर विलेज क्रिकेट लीग 2026 का खिताब, पर्वतारोही विनीता सोरेन एकादश बनी उपविजेता

    January 18, 2026

    Jamshedpur News :असुरक्षा का माहौल रहेगा तो मुख्यमंत्री के विदेश दौरे का क्या फायदा : सुदेश महतो

    January 18, 2026

    Jamshedpur News :सरयू राय के पत्र पर हरकत में आया टाटा स्टील,आम बागान को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए टाटा स्टील ने लिखी उपायुक्त को चिट्ठी

    January 18, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group