Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»EPFO: ईपीएफओ के सदस्यों की संख्या 2023-24 में 7.6 प्रतिशत बढ़कर 7.37 करोड़ हुई
    Headlines

    EPFO: ईपीएफओ के सदस्यों की संख्या 2023-24 में 7.6 प्रतिशत बढ़कर 7.37 करोड़ हुई

    News DeskBy News DeskNovember 12, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय ईपीएफओ की योजनाओं में योगदान करने वाले नियोक्ताओं की संख्या 2023-24 में सालाना आधार पर 6.6 प्रतिशत बढ़कर 7.66 लाख हो गई. श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इसके साथ ही ईपीएफओ के सदस्यों की संख्या 7.6 प्रतिशत बढ़कर 7.37 करोड़ पर पहुंच गई. रविवार को जारी एक बयान के अनुसार श्रम सचिव और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के केंद्रीय बोर्ड की कार्यकारी समिति के चेयरपर्सन ने आठ नवंबर, 2024 को दिल्ली में ईपीएफओ मुख्यालय में कार्यकारी समिति की 109वीं बैठक की अध्यक्षता की.

    गौरतलब है कि 27 सितंबर, 2024 को समिति के पुनर्गठन के बाद कार्यकारी समिति की यह पहली बैठक थी. कार्यकारी समिति ईपीएफ अधिनियम 1952 के तहत एक वैधानिक समिति है, जिसका कार्य ईपीएफओ के केंद्रीय न्यासी के काम में उनकी मदद करना है. कार्यकारी समिति ने ईपीएफओ के कामकाज पर वर्ष 2023-24 की वार्षिक रिपोर्ट पर भी विचार किया. बयान के अनुसार, संगठन ने पिछले वर्ष की तुलना में बकाया राशि वसूलने में 55.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की. इसी तरह पिछले वर्ष की तुलना में निपटाए गए दावों की संख्या में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई. बैठक में फैसला किया गया कि 15 नवंबर, 2024 को ईपीएफओ के 72वें स्थापना दिवस को कर्मचारियों के जरिये सुधार एजेंडा को आगे बढ़ाने के अवसर के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा. ईपीएफओ के ये कर्मचारी देशभर में विभिन्न स्तर पर काम करते हैं.

    Chaibasa: चाईबासा के मधु बाजार में रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

    Jamshedpur: झाड़ियों में लगी आग से उड़ी चिंगारी, टाटा स्टील के ठेका कर्मियों की छह बाइकें जलकर खाक
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    EPFO: The number of EPFO ​​members increased by 7.6 percent to 7.37 crores in 2023-24
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Chaibasa: चाईबासा के मधु बाजार में रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

    March 8, 2026

    Jamshedpur: झाड़ियों में लगी आग से उड़ी चिंगारी, टाटा स्टील के ठेका कर्मियों की छह बाइकें जलकर खाक

    March 8, 2026

    Jamshedpur News :आनंद मार्ग का सेवा अभियान,10 मोतियाबिंद मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन, पर्यावरण बचाने के लिए बांटे 50 पौधे

    March 7, 2026
    Recent Post

    Chaibasa: चाईबासा के मधु बाजार में रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

    March 8, 2026

    Jamshedpur: झाड़ियों में लगी आग से उड़ी चिंगारी, टाटा स्टील के ठेका कर्मियों की छह बाइकें जलकर खाक

    March 8, 2026

    Jamshedpur News :आनंद मार्ग का सेवा अभियान,10 मोतियाबिंद मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन, पर्यावरण बचाने के लिए बांटे 50 पौधे

    March 7, 2026

    Jamshedpur News :साकची धालभूम क्लब मैदान में 17 मार्च को सजेगा जीण माता का दरबार

    March 7, 2026

    Seraikela Kharsawan Awareness Rath :सांसद जोबा मांझी ने बाल विवाह विरोधी जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

    March 7, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group