Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»हजारीबाग में उग्रवादियों का उत्पात, 6 गाड़ियों में लगाई आग, ऑपरेटरों के साथ की जमकर मारपीट
    Breaking News

    हजारीबाग में उग्रवादियों का उत्पात, 6 गाड़ियों में लगाई आग, ऑपरेटरों के साथ की जमकर मारपीट

    News DeskBy News DeskAugust 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    हजारीबाग. चरही थाना क्षेत्र स्थित सीसीएल की तापीन नॉर्थ परियोजना में शनिवार की रात उग्रवादियों ने बड़ा हमला बोला.
    देर रात बारह से एक बजे के बीच तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) से जुड़े उग्रवादियों के दस्ते ने आउटसोर्सिंग कंपनी आरकेएस की खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाया.

    उग्रवादियों ने पोकलेन और हाइवा समेत छह भारी वाहनों में पेट्रोल-डीजल निकाल कर आग लगा दी. देखते ही देखते गाड़ियों में आग की लपटें उठने लगीं और आसपास दहशत का माहौल फैल गया. घटना के दौरान उग्रवादियों ने ड्यूटी पर मौजूद ऑपरेटरों और कर्मियों के साथ मारपीट भी की. उन्हें धमकाया कि यदि कंपनी ने काम बंद नहीं किया तो और बड़ी कार्रवाई की जाएगी.

    Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी के साथ मां देवड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना

    घटना को अंजाम देने के बाद उग्रवादी संगठन ने मौके पर पोस्टर चिपका कर कंपनी को काम बंद करने की सख्त चेतावनी दी. आरकेएस कंपनी पिछले चार वर्षों से सीसीएल की इस परियोजना में कोयला खनन का कार्य कर रही है. कंपनी के वाहनों पर हमला और आगजनी की यह घटना अब तक की सबसे बड़ी वारदात मानी जा रही है.पुलिस ने पोस्टर किया बरामद

    Tata Steel: टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में अगले हफ्ते तक वेज रिवीजन समझौता की उम्मीद

    घटना की जानकारी मिलने पर चरही थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल से पोस्टर बरामद किया है और मामले की जांच तेज कर दी है. स्थानीय लोगों के अनुसार, व्यू प्वाइंट पर कई गाड़ियां खड़ी थीं, जिन पर उग्रवादियों ने एक साथ हमला किया. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग सहम गए.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    beat up operators Extremists created a ruckus in Hazaribagh set 6 vehicles on fire
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी के साथ मां देवड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना

    June 14, 2026

    Tata Steel: टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में अगले हफ्ते तक वेज रिवीजन समझौता की उम्मीद

    June 14, 2026

    Jamshedpur: टाटानगर रेलवे स्टेशन में टू-व्हीलर पार्किंग संचालन को लेकर 2 माह के लिए टेंडर जारी

    June 14, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी के साथ मां देवड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना

    June 14, 2026

    Tata Steel: टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में अगले हफ्ते तक वेज रिवीजन समझौता की उम्मीद

    June 14, 2026

    Jamshedpur: टाटानगर रेलवे स्टेशन में टू-व्हीलर पार्किंग संचालन को लेकर 2 माह के लिए टेंडर जारी

    June 14, 2026

    Jamshedpur: कार्य में लापरवाही पर धालभूमगढ़, बहरागोड़ा और पटमदा प्रखंड की CDPO का वेतन रोका

    June 14, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर में माॅनसून को लेकर प्रशासन अलर्ट, नालियों की सफाई और जलापूर्ति तंत्र दुरुस्त करने का आदेश

    June 14, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group