Lahar Chakra

JAMSHEDPUR NEWS :फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल सरयू राय से मिला, बकाया कमीशन दिलाने की मांग

जमशेदपुर। फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन झारखंड के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय से मुलाकात की और जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों के बकाया कमीशन के भुगतान समेत अनेक मुद्दों पर चर्चा की। सरयू राय ने उन्हें आश्वस्त किया कि इस संबंध में वह खाद्य सचिव से बात कर कोई रास्ता निकालने का प्रयास करेंगे।

एसोसिएशन की तरफ से दीपक कुमार साव, विनोद साव, ओमकार सिंह, सिकंदर कुमार, विनोद कुमार, मनोज गुप्ता आदि ने ज्ञापन में कहा है कि उन्हें 9 माह से कमीशन नहीं मिला है। अगर किसी को 9 माह से कमीशन नहीं मिलेगा तो वह खाएगा क्या। इन लोगों ने ज्ञापन में कहा है कि ग्रीन कार्ड का दो साल का कमीशन भी उन्हें नहीं मिला है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि एनआईसी के माध्यम से राशन देने में भी गड़बड़ी की जा रही है। जितना राशन मिलना चाहिए, उससे बेहद कम मिल रहा है

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल की पूर्व छात्रा ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया परचम

सरयू राय कल करेंगे 1 करोड़ 21 लाख की 13 योजनाओं का शिलान्यास
जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय मंगलवार को 1 करोड़ 21 लाख 57 हजार रुपए की लागत से निर्माण होने वाली 13 योजनाओं का सामूहिक शिलान्यास करेंगे। शिलान्यास का यह कार्यक्रम पूर्वाह्न 11 बजे नया सामुदायिक भवन, हरि मंदिर के निकट, निर्मलनगर ए, सोनारी में किया जाएगा। जिन योजनाओं का शिलान्यास होना है, वो नगर विकास विभाग की हैं

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल की पूर्व छात्रा ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया परचम

300 बाढ़ पीड़ितों को मिला दोपहर का भोजन
जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के निर्देश और आशुतोष राय के नेतृत्व में रविवार को बाढ़ पीड़ित लोगों के बीच भोजन का वितरण किया गया। श्री बालाजी अन्नूपूर्णा चलंत मध्याह्न भोजनालय से यह भोजन बाढ़पीड़ितों को दिया गया। शास्त्रीनगर के निर्मल कालोनी, ब्लॉक नंबर 5, ब्लॉक नंबर 4, ग्वाला बस्ती, रामनगर और श्याम नगर में 300 से ज्य़ादा बाढ़पीड़ित लोगों के बीच भोजन का वितरण किया गया। भोजन में भात, दाल, सब्जी और अचार दिया गया। भोजन वितरण में दीपू सिंह, भीम सिंह, अतुल सिंह, तारक मुखर्जी, मनोज सिंह, दिनेश सिंह और रविशंकर सिंह की महती भूमिका रही।

Exit mobile version