Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»बिहार से झारखंड पहुंचे 2 करोड़ के नकली नोट जब्त, दिल्ली का सरगना नीरज कर रहा था सप्लाई
    Breaking News

    बिहार से झारखंड पहुंचे 2 करोड़ के नकली नोट जब्त, दिल्ली का सरगना नीरज कर रहा था सप्लाई

    News DeskBy News DeskAugust 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi : रांची पुलिस ने नकली नोट का काला कारोबार करने वालों को तीखी चोट की है. इस धंधे में शामिल दो लोगों को सुखदेवनगर थाना की पुलिस ने धर दबोचा है. इन दोनों के नाम मो साबीर उर्फ राजा और साहिल कुमार उर्फ करण बताये गये. दोनों लड़के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाके में रहते हैं. वहीं, पुलिस ने एक यात्री बस से करीब दो करोड़ रुपये के नकली नोट जब्त किये गये हैं. यह पूरी खेप बिहार से रांची पहुंची थी. इस बात का खुलासा आज यानी शनिवार को कोतवाली DSP प्रकाश सोय ने किया.

    DSP प्रकाश सोय ने मीडिया को बताया कि DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा को इंफॉर्मेशन मिली थी कि बिहार से रांची आने वाली चंद्रलोक बस में नकली नोटों की एक बड़ी खेप आ रही है. इन नकली नोटों को रांची के बाजार में खपाने की पूरी तैयारी हे चुकी है. मिली इंफॉर्मेशन पर आगे का टास्क SSP ने डीएसपी प्रकाश सोय को सौंपा. डीएसपी प्रकाश सोय और सुखदेवनगर के थानेदार इंस्पेक्टर केके साहू की देखरेख में टीम गठित की गयी और टीम लोकेशन पर पहुंच गयी. रातू रोड स्थित न्यू मार्केट चौक के पास टीम ने निगरानी शुरू की. इसी दौरान चन्द्रलोक बस वहां पहुंची. बस से उतरे पैसेंजर के बाद एक सफेद रंग की हुंडई कार आयी. बस से तीन पेटी उतारकर कार में रखे गए. उसी समय पुलिस ने धावा बोल कार को रोक लिया. तलाशी में कार से नकली नोटों के बंडल बरामद किए गए. एक कार्टन खोलने पर 42 बंडल नकली नोट मिले, जिसमें 20 बंडल में 300-300 नोट और 22 बंडल में 350-350 नकली नोट थे. सभी नोट 500 रुपये के थे.

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    गिरफ्तार मो. साबिर उर्फ राजा और साहिल कुमार उर्फ करण ने पुलिस को दिये अपने बयान में खुलासा किया कि इस काले कारोबार को दिल्ली से ऑपरेट किया जाता है. नीरज कुमार चौधरी नाम का शख्स इस धंधे का मास्टरमाइंड है. वह फोन और व्हाट्सऐप के जरिए गिरोह के सदस्यों को ग्राहकों तक पहुंचाता है. यह गिरोह नकली नोटों के बंडल के ऊपर और नीचे असली नोट रखकर बाकी नकली नोटों को ग्राहकों को देता था. इसके बदले ग्राहकों से 40 से 50 हजार रुपये वसूले जाते थे और गिरोह के सदस्यों को 20 से 30 प्रतिशत कमीशन दिया जाता था. DSP ने बताया कि पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी संगठित गिरोह का हिस्सा हैं और इनके अन्य साथियों की तलाश जारी है.

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Delhi based kingpin Neeraj was supplying them Fake notes worth Rs 2 crore seized from Bihar in Jharkhand RAJDHANI KI KHABAR Ranchi news अपराध क्राइम झारखंड की खबर रांची न्यूज राजधानी की खबरें
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026
    Recent Post

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group