Site icon Lahar Chakra

FIFA World Cup: फुटबॉल के महाकुंभ का ऐलान, 2030 का वर्ल्डकप तीन महाद्वीपों के 6 देशों में, 2034 का अकेले सऊदी अरब में होगा

New Delhi. FIFA ने फुटबॉल के महाकुंभ का ऐलान कर दिया है. 2030 के विश्वकप के लिए मेजबान देशों की घोषणा कर दी गयी है. FIFA Congress ने 11 दिसंबर को इस टूर्नामेंट को तीन महाद्वीपों के 6 देशों में कराने का फैसला किया है. अफ्रीका, यूरोप और दक्षिण अमेरिका में विश्वकप के आयोजन की जानकारी FIFA ने एक्स पर साझा की. इसके साथ ही 2034 के वर्ल्ड कप के लिए अकेले सऊदी अरब का चुनाव किया गया है.
FIFA की वर्चुअल मीटिंग में 2030 के विश्वकप के आयोजन के लिए यूरोप के दो देश स्पेन और पुर्तगाल, अफ्रीका महाद्वीप के मोरक्को के अलावा दक्षिण अमेरिका के उरुग्वे, अर्जेंटीना और पराग्वे में फुटबॉल का चुनाव किया गया है.

2030 की मेजबानी मोरक्को, स्पेन और पुर्तगाल को सौंपी

FIFA के अध्यक्ष जियानी इनफैंटिनो ने बताया कि 2030 के विश्वकप की संयुक्त मेजबानी मोरक्को, स्पेन और पुर्तगाल को सौंपी गई है. इसके साथ ही एक-एक मैच द. अमेरिका के तीनों देशों में खेला जाएगा. इनमें से उरुग्वे में 100 साल बाद किसी फुटबॉल वर्ल्ड कप का मैच खेला जाएगा. यह 1930 में उरुग्वे में हुए फुटबॉल विश्वकप के सम्मान में किया जाएगा.

Exit mobile version